Search

कमजोर वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला; सेंसेक्स 76,000 के नीचे फिसला

कमजोर वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला; सेंसेक्स 76,000 के नीचे फिसला

कमजोर वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला; सेंसेक्स 76,000 के नीचे फिसला मुंबई, 24 जुलाई। कमजोर वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के सत्र में लाल निशान में खुला। सुबह 9:24 पर सेंसेक्स 499 अंक या 0.65 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 75,991 और निफ्टी 149 अंक या 0.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,725 पर था।


शुरुआती कारोबार में बाजार का नेतृत्व रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स स्टॉक्स कर रहे थे। सूचकांकों में निफ्टी रियल्टी और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स थे। इसके बाद निफ्टी ऑटो, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी मेटल, निफ्टी कंजम्पशन, निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विस और निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग भी लाल निशान में थे। सूचकांकों में केवल निफ्टी आईटी ही हरे निशान में था।


व्यापक बाजार में गिरावट देखी जा रही है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 451 अंक या 0.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ 61,233 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 164 अंक या 0.87 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 18,771 पर था।


सेंसेक्स पैक में एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा और टीसीएस हरे निशान में थे। इटरनल, इंडिगो, भारती एयरटेल, अल्ट्राटेक सीमेंट, ट्रेंट, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, बजाज फाइनेंस, एमएंडएम, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, एशियन पेंट्स, एनटीपीसी, बजाज फिनसर्व और एसबीआई लाल निशान में थे।


जानकारों के मुताबिक, बाजार में गिरावट की वजह मध्य पूर्व में तनाव और अमेरिका की ओर से 60 व्यापारिक साझेदारों से आयात किए जाने वाले सामान पर 10 प्रतिशत और 12.5 प्रतिशत के नए टैरिफ का ऐलान करना है।


ट्रंप प्रशासन के मुताबिक, यह कदम जबरन मजदूरी पर लगी रोक को ठीक से लागू न करने के आरोपों के चलते उठाया गया है।


वैश्विक बाजारों में गिरावट देखी जा रही है। टोक्यो, हांगकांग, शंघाई, बैंकॉक, सोल और जकार्ता लाल निशान में थे। अमेरिकी शेयर बाजार गुरुवार को बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ था, जिसमें मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 0.97 प्रतिशत की कमजोरी के साथ और टेक्नोलॉजी इंडेक्स 2.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।

Amanat Arora | July 24, 2026 | Business | Economy


एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस का वित्त वर्ष 26 में घाटा दोगुने से अधिक बढ़कर 22,238 करोड़ रुपए हुआ

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस का वित्त वर्ष 26 में घाटा दोगुने से अधिक बढ़कर 22,238 करोड़ रुपए हुआ ...

जून में भारत के इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट में हुई 21 प्रतिशत की बढ़ोतरी, ओमान को निर्यात पांच गुना से ज्यादा बढ़ा

जून में भारत के इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट में हुई 21 प्रतिशत की बढ़ोतरी, ओमान को निर्यात पांच गुना से ज्यादा बढ़ा ...

ड्रीमफ्लाई इनोवेशंस देश में स्थापित करेगी 100 मेगावाट का एविएशन बैटरी प्लांट, 'मेक-इन-इंडिया' और आत्मनिर्भर भारत को मिलेगा बढ़ावा

ड्रीमफ्लाई इनोवेशंस देश में स्थापित करेगी 100 मेगावाट का एविएशन बैटरी प्लांट, 'मेक-इन-इंडिया' और आत्मनिर्भर भारत को मिलेगा बढ़ावा ...

अमेरिका-ईरान के बीच सैन्य हमले रुकने से वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें करीब 5 प्रतिशत तक लुढ़कीं

अमेरिका-ईरान के बीच सैन्य हमले रुकने से वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें करीब 5 प्रतिशत तक लुढ़कीं ...

भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की रिटेल बिक्री जुलाई में सालाना आधार पर 28.6 प्रतिशत बढ़ी: रिपोर्ट

भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की रिटेल बिक्री जुलाई में सालाना आधार पर 28.6 प्रतिशत बढ़ी: रिपोर्ट ...