Search

जून में भारत के इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट में हुई 21 प्रतिशत की बढ़ोतरी, ओमान को निर्यात पांच गुना से ज्यादा बढ़ा

जून में भारत के इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट में हुई 21 प्रतिशत की बढ़ोतरी, ओमान को निर्यात पांच गुना से ज्यादा बढ़ा

जून में भारत के इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट में हुई 21 प्रतिशत की बढ़ोतरी, ओमान को निर्यात पांच गुना से ज्यादा बढ़ा


नई दिल्ली, 27 जुलाई। सोमवार को जारी एक बयान के अनुसार, भारत के इंजीनियरिंग गुड्स एक्सपोर्ट में जून 2026 के दौरान सालाना आधार पर 21 प्रतिशत की मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह बढ़कर 11.48 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो पिछले वर्ष इसी महीने 9.51 अरब डॉलर था। इस बढ़ोतरी में अमेरिका, जर्मनी, चीन, सिंगापुर और ओमान से मजबूत मांग का अहम योगदान रहा।


ईईपीसी इंडिया के बयान में कहा गया कि जून में ओमान को भारत का इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट सालाना आधार पर पांच गुना से अधिक बढ़कर 258.97 मिलियन डॉलर हो गया।


जून के दौरान अमेरिका भारत के इंजीनियरिंग उत्पादों का सबसे बड़ा निर्यात बाजार बना रहा, जहां 1.95 अरब डॉलर का निर्यात हुआ। वहीं, चीन को निर्यात 74 प्रतिशत बढ़कर 361.47 मिलियन डॉलर पहुंच गया।


ईईपीसी इंडिया के चेयरमैन पंकज चड्ढा ने कहा, "इंजीनियरिंग गुड्स सेक्टर ने बदले हुए वैश्विक व्यापारिक माहौल के अनुरूप खुद को ढाल लिया है और शानदार मजबूती दिखाई है। हालांकि, इंजीनियरिंग उद्योग को उभरती चुनौतियों के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है।"


बयान में कहा गया कि जून के दौरान भारत के इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट में सभी क्षेत्रों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि, यूएई और सऊदी अरब जैसे पश्चिम एशियाई देशों को निर्यात में गिरावट रही। इसके बावजूद ओमान को निर्यात में 420 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई।


बयान के अनुसार, भारत-ओमान मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) लागू होने के बाद ओमान को निर्यात में आई इस बड़ी तेजी से पश्चिम एशिया और उत्तरी अफ्रीका (वाना) क्षेत्र में भारत का कुल इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट सकारात्मक बना रहा।


ईईपीसी इंडिया ने बताया कि जून में 34 इंजीनियरिंग पैनलों में से 27 पैनलों ने सालाना आधार पर निर्यात वृद्धि दर्ज की। वहीं, लेड और उससे जुड़े उत्पाद, आईसी इंजन, एटीएम के लिए मशीनरी, क्रेन, लिफ्ट और विंच, ऑफिस इक्विपमेंट तथा प्राइम माइका सहित सात पैनलों के निर्यात में नरमी देखी गई।


पंकज चड्ढा ने कहा, "पश्चिम एशिया और मिडिल ईस्ट संकट के कारण पैदा हुई वैश्विक अनिश्चितता और व्यापारिक व्यवधानों के बावजूद इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट सेक्टर ने शानदार मजबूती दिखाई है। चालू वित्त वर्ष के पिछले तीन महीनों में इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट लगातार 10 अरब डॉलर से ऊपर रहा है। इस विकास की गति बनाए रखने के लिए भारत सरकार से लगातार सहयोग की आवश्यकता होगी।"


सरकारी आंकड़ों के अनुसार, जून 2026 में भारत के कुल मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट में इंजीनियरिंग उत्पादों की हिस्सेदारी 28.4 प्रतिशत रही।


वहीं, चालू वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून तिमाही में भारत का कुल इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट 34.14 अरब डॉलर रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 28.91 अरब डॉलर था। यानी इस दौरान इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट में 18.09 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई।

Amanat Arora | July 27, 2026 | Business | Economy


केंद्र ने राज्यों को जारी किए 1.09 लाख करोड़ रुपए, पूंजीगत खर्च और विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

केंद्र ने राज्यों को जारी किए 1.09 लाख करोड़ रुपए, पूंजीगत खर्च और विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार ...

कैबिनेट ने 'समुद्र मंथन' योजना को दी मंजूरी, 84,084 करोड़ रुपए से बढ़ेगी भारत की ऑफशोर ऊर्जा क्षमता

कैबिनेट ने 'समुद्र मंथन' योजना को दी मंजूरी, 84,084 करोड़ रुपए से बढ़ेगी भारत की ऑफशोर ऊर्जा क्षमता ...

कैबिनेट ने 5,070 करोड़ रुपए की 'प्रधानमंत्री सूर्य सरोवर योजना' को दी मंजूरी, तैरते सोलर प्रोजेक्ट्स को मिलेगा बढ़ावा

कैबिनेट ने 5,070 करोड़ रुपए की 'प्रधानमंत्री सूर्य सरोवर योजना' को दी मंजूरी, तैरते सोलर प्रोजेक्ट्स को मिलेगा बढ़ावा ...

भारतीय शेयर बाजार मजबूत वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला, डिफेंस और मैन्युफैक्चरिंग में खरीदारी

भारतीय शेयर बाजार मजबूत वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला, डिफेंस और मैन्युफैक्चरिंग में खरीदारी ...

'विकसित भारत 2047' भारत के लक्ष्य की ओर बड़ा कदम, 2030 तक 500 अरब डॉलर का इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर उत्पादन का लक्ष्य

'विकसित भारत 2047' भारत के लक्ष्य की ओर बड़ा कदम, 2030 तक 500 अरब डॉलर का इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर उत्पादन का लक्ष्य ...

देश का पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन ग्वालियर में बनेगा, केंद्र और मध्य प्रदेश सरकार एमओयू पर करेंगे हस्ताक्षर

देश का पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन ग्वालियर में बनेगा, केंद्र और मध्य प्रदेश सरकार एमओयू पर करेंगे हस्ताक्षर ...