Search

सोना इस हफ्ते दो हजार रुपए और चांदी चार हजार रुपए से अधिक सस्ती हुई

सोना इस हफ्ते दो हजार रुपए और चांदी चार हजार रुपए से अधिक सस्ती हुई

सोना इस हफ्ते दो हजार रुपए और चांदी चार हजार रुपए से अधिक सस्ती हुई नई दिल्ली, 18 जुलाई। सोने और चांदी में इस हफ्ते गिरावट का सिलसिला जारी रहा, जिससे सोना और चांदी क्रमशः 2,200 रुपए और 4,900 रुपए से अधिक सस्ते हो गए हैं। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम इस हफ्ते 2,209 रुपए कम होकर 1,41,159 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकि पहले यह 1,43,368 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। 22 कैरेट सोने की कीमत कम होकर 1,29,302 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,31,325 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। 18 कैरेट सोने का दाम कम होकर 1,05,869 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,07,526 रुपए प्रति 10 ग्राम था। इस हफ्ते सोने में सबसे न्यूनतम दाम 17 जुलाई को शाम के सत्र में 1,41,159 रुपए प्रति 10 ग्राम देखा गया। वहीं, उच्चतम दाम 13 जुलाई को सुबह के सत्र में 1,42,289 रुपए प्रति 10 ग्राम देखा गया। सोने के साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली है। चांदी का दाम 4,917 रुपए कम होकर 2,15,474 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,20,390 रुपए प्रति किलो था। इस हफ्ते चांदी में उच्चतम दाम 15 जुलाई को सुबह के सत्र में 2,20,391 रुपए प्रति किलो देखा गया। वहीं, न्यूनतम दाम 17 जुलाई को शाम के सत्र में 2,15,474 रुपए प्रति किलो देखा गया। आईबीजेए की ओर से दिन में दो बार सुबह और शाम के सत्र में सोने और चांदी की कीमतों को जारी किया जाता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने का दाम 4,000 डॉलर प्रति औंस और चांदी का दाम 57 डॉलर प्रति औंस के करीब आ गया है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सोने और चांदी में गिरावट की वजह अमेरिका और ईरान में तनाव बढ़ना था। अमेरिका की ओर से ईरान पर लगातार हमले किए जा रहे हैं। वहीं, ईरान भी मध्य पूर्व में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना रहा है।

Amanat Arora | July 18, 2026 | Finance | Economy


एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस का वित्त वर्ष 26 में घाटा दोगुने से अधिक बढ़कर 22,238 करोड़ रुपए हुआ

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस का वित्त वर्ष 26 में घाटा दोगुने से अधिक बढ़कर 22,238 करोड़ रुपए हुआ ...

जून में भारत के इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट में हुई 21 प्रतिशत की बढ़ोतरी, ओमान को निर्यात पांच गुना से ज्यादा बढ़ा

जून में भारत के इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट में हुई 21 प्रतिशत की बढ़ोतरी, ओमान को निर्यात पांच गुना से ज्यादा बढ़ा ...

ड्रीमफ्लाई इनोवेशंस देश में स्थापित करेगी 100 मेगावाट का एविएशन बैटरी प्लांट, 'मेक-इन-इंडिया' और आत्मनिर्भर भारत को मिलेगा बढ़ावा

ड्रीमफ्लाई इनोवेशंस देश में स्थापित करेगी 100 मेगावाट का एविएशन बैटरी प्लांट, 'मेक-इन-इंडिया' और आत्मनिर्भर भारत को मिलेगा बढ़ावा ...

अमेरिका-ईरान के बीच सैन्य हमले रुकने से वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें करीब 5 प्रतिशत तक लुढ़कीं

अमेरिका-ईरान के बीच सैन्य हमले रुकने से वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें करीब 5 प्रतिशत तक लुढ़कीं ...