Search

जी7 वार्ता के बाद भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते की रफ्तार बढ़ी, नई दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठकें इस सप्ताह

जी7 वार्ता के बाद भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते की रफ्तार बढ़ी, नई दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठकें इस सप्ताह

जी7 वार्ता के बाद भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते की रफ्तार बढ़ी, नई दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठकें इस सप्ताह नई दिल्ली, 22 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में फ्रांस में आयोजित जी7 समिट के दौरान मुलाकात की। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने बताया कि दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय वार्ता के दौरान व्यापार, क्षेत्रीय सुरक्षा और गहरी आर्थिक साझेदारी के मुद्दों पर चर्चा हुई। भारत में अमेरिकी दूतावास ने राजदूत सर्जियो गोर का एक बयान साझा किया। गोर कहते हैं, "दोनों नेताओं (पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप) ने जी7 समिट के दौरान व्यापार, क्षेत्रीय सुरक्षा और गहरी आर्थिक साझेदारी को लेकर अहम बातचीत की।" भारत और अमेरिका के बीच जो अंतरिम समझौते पर मुहर लगी थी, उस पर अंतिम फैसले के लिए दोनों पक्षों के बीच बातचीत तेज हो गई है। अमेरिका के 20वें व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर इस हफ्ते वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और दूसरे वरिष्ठ भारतीय अधिकारियों से बातचीत के लिए भारत आएंगे। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि वह ग्रीर का स्वागत करने का इंतजार कर रहे हैं। वाशिंगटन और नई दिल्ली एक द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर बातचीत को आगे बढ़ाना चाहते हैं। दोनों पक्षों का कहना है कि समझौता लगभग पूरा हो गया है। अमेरिकी राजदूत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "राजदूत ग्रीर का नई दिल्ली में स्वागत करने का इंतजार है। अमेरिका-भारत व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने के लिए मंत्री पीयूष गोयल के साथ कई सत्र शेड्यूल किए गए हैं।" अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर के ऑफिस ने रविवार को बताया कि ग्रीर उज्बेकिस्तान जाने से पहले नई दिल्ली आएंगे। बयान के मुताबिक, ग्रीर केंद्रीय मंत्री गोयल और दूसरे सीनियर भारतीय अधिकारियों से मिलेंगे और "ऐतिहासिक अमेरिका-भारत संयुक्त बयान और अंतरिम समझौते पर चर्चा करेंगे। ग्रीर का यह दौरा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 13 फरवरी, 2025 को शुरू की गई बड़ी अमेरिका-भारत द्विपक्षीय व्यापार समझौता बातचीत का हिस्सा है।" यह दौरा डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की हाल की बातों के बाद हो रहा है। राष्ट्रपति ट्रंप ने जी 7 समिट के दौरान नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद कहा था कि दोनों देश व्यापार समझौते पर पहुंचने के "बहुत करीब" हैं। ग्रीर भारत के इस दौरे पर कितने दिनों के लिए भारत में हैं, इसे लेकर अमेरिका की ओर से कोई जानकारी सामने नहीं आई है। नई दिल्ली के अपने दौरे के बाद ग्रीर ताशकंद जाएंगे, जहां उनका राष्ट्रपति प्रशासन के प्रमुख शावकत मिर्जियोयेव, सईदा मिर्जियोयेवा और उप प्रधानमंत्री जमशेद खोडजाएव से मिलने का कार्यक्रम है। बयान में कहा गया, "राजदूत ग्रीर अपने समकक्षों के साथ ये सभी मीटिंग करेंगे, ताकि अमेरिका के साथ स्पष्ट, संतुलित और पारस्परिक व्यापार हासिल करने पर चर्चा की जा सके।"

Raj Sharma | June 22, 2026 | Business | Business


जून में भारत के इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट में हुई 21 प्रतिशत की बढ़ोतरी, ओमान को निर्यात पांच गुना से ज्यादा बढ़ा

जून में भारत के इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट में हुई 21 प्रतिशत की बढ़ोतरी, ओमान को निर्यात पांच गुना से ज्यादा बढ़ा ...

ड्रीमफ्लाई इनोवेशंस देश में स्थापित करेगी 100 मेगावाट का एविएशन बैटरी प्लांट, 'मेक-इन-इंडिया' और आत्मनिर्भर भारत को मिलेगा बढ़ावा

ड्रीमफ्लाई इनोवेशंस देश में स्थापित करेगी 100 मेगावाट का एविएशन बैटरी प्लांट, 'मेक-इन-इंडिया' और आत्मनिर्भर भारत को मिलेगा बढ़ावा ...

एफसीएनआर (बी) डिपॉजिट केवल 45 दिनों में 2013 के 26 अरब डॉलर के स्तर को कर चुके हैं पार : एसबीआई रिपोर्ट

एफसीएनआर (बी) डिपॉजिट केवल 45 दिनों में 2013 के 26 अरब डॉलर के स्तर को कर चुके हैं पार : एसबीआई रिपोर्ट ...

भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की रिटेल बिक्री जुलाई में सालाना आधार पर 28.6 प्रतिशत बढ़ी: रिपोर्ट

भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की रिटेल बिक्री जुलाई में सालाना आधार पर 28.6 प्रतिशत बढ़ी: रिपोर्ट ...

कमजोर वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला; सेंसेक्स 76,000 के नीचे फिसला

कमजोर वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला; सेंसेक्स 76,000 के नीचे फिसला ...

वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल: आरबीआई

वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल: आरबीआई ...