Search

'अभिनय को लेकर बहुत लालची हूं', जैस्मिन भसीन ने अपने जुनून पर की बात, तो करण वाही ने बताया डर का अनुभव

'अभिनय को लेकर बहुत लालची हूं', जैस्मिन भसीन ने अपने जुनून पर की बात, तो करण वाही ने बताया डर का अनुभव

'अभिनय को लेकर बहुत लालची हूं', जैस्मिन भसीन ने अपने जुनून पर की बात, तो करण वाही ने बताया डर का अनुभव


मुंबई, 3 अगस्त। अभिनेत्री जैस्मिन भसीन इन दिनों एक साथ कई चुनौतियों का सामना कर रही हैं। वह जहां एक तरफ स्टंट-आधारित रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' में खतरनाक टास्क करती नजर आ रही हैं, वहीं दूसरी तरफ अपनी आगामी पंजाबी फिल्म 'जुदा' की रिलीज को लेकर भी उत्साहित हैं। अलग-अलग भाषाओं और प्लेटफॉर्म पर काम करने के अपने अनुभव को लेकर जैस्मिन का कहना है कि अभिनय उनके लिए सिर्फ एक पेशा नहीं बल्कि उनका सबसे बड़ा जुनून है। इसलिए वह हर नए मौके को स्वीकार करना चाहती हैं और खुद को अलग-अलग भूमिकाओं में आजमाना चाहती हैं।


जैस्मिन भसीन ने अपने करियर और अभिनय के प्रति अपने लगाव को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, ''मैंने हमेशा कहा है कि अभिनय को लेकर मैं बहुत लालची हूं क्योंकि यह मेरा सबसे बड़ा प्यार और मेरा जुनून है। मेरे सामने चाहे कुछ भी आए, मैं हमेशा उसे एक्सप्लोर करना चाहती हूं और अपना पूरा योगदान देना चाहती हूं। मेरे लिए यह मायने नहीं रखता कि काम किस भाषा या प्लेटफॉर्म पर है, मेरे लिए सबसे जरूरी है कि मुझे कुछ नया करने और सीखने का मौका मिले।''


उन्होंने कहा, ''मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत और आभारी महसूस करती हूं कि मुझे अलग-अलग भाषाओं और प्लेटफॉर्म पर काम करने का मौका मिल रहा है। अलग-अलग तरह के दर्शकों से जुड़ना मेरे लिए बहुत खास अनुभव है।''


अभिनेत्री ने कहा, ''एक साथ कई प्रोजेक्ट्स पर काम करना आसान नहीं होता। यह सफर व्यस्त जरूर है लेकिन मुझे इससे कोई शिकायत नहीं है। मैं चाहती हूं कि मेरे हर दिन में कोई नई चुनौती हो। एक कलाकार के तौर पर मैं हमेशा खुद को आगे बढ़ाना चाहती हूं और कुछ नया सीखना चाहती हूं।''


वहीं, शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' में जैस्मिन के साथ नजर आ रहे अभिनेता करण वाही ने भी अपने अनुभव साझा किए हैं। करण ने शो में अपने डर और चुनौतियों को लेकर बात करते हुए कहा कि इंसान को अपने डर का असली एहसास तब होता है, जब वह वास्तव में उस स्थिति के सामने खड़ा होता है।


करण वाही ने कहा, ''हम सभी सोचते हैं कि हमें अपने सबसे बड़े डर के बारे में पता है, लेकिन जब हम वास्तव में उसके सामने खड़े होते हैं, तब पता चलता है कि वह कितना बड़ा है। इस सीजन में एक ऐसा पल आया, जिसने मुझे सच में परखा और जिसे मैं कभी नहीं भूल पाऊंगा। 'खतरों के खिलाड़ी' की खूबसूरती यही है। यह शो आपको सिखाता है कि डर कितना भी बड़ा क्यों न हो, आपको खुद पर भरोसा रखना चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए।''


बता दें कि 'खतरों के खिलाड़ी' भारत के सबसे लोकप्रिय स्टंट रियलिटी शो में से एक है। यह अमेरिकी शो 'फियर फैक्टर' पर आधारित है। भारत में इसकी शुरुआत साल 2008 में 'फियर फैक्टर इंडिया' के रूप में हुई थी, जिसके बाद इसे 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी' नाम मिला। साल 2020 में इसका स्पिन-ऑफ शो 'खतरों के खिलाड़ी: मेड इन इंडिया' भी लॉन्च किया गया था।


इस सीजन में कई जाने-माने सितारे हिस्सा ले रहे हैं। शो के प्रतियोगियों में रुबिना दिलाइक, जैस्मिन भसीन, करण वाही, अविनाश मिश्रा, ऋत्विक धनजानी, गौरव खन्ना, अविका गौर, फरहाना भट्ट, हर्ष गुजराल, विशाल आदित्य सिंह, ओरी, शगुन शर्मा और रुहानिका धवन जैसे नाम शामिल हैं।

Amanat Arora | August 3, 2026 | Entertainment | Entertainment


अनंत सिंह की कहानी को पर्द पर लेकर आ रहे हैं जीत, बोले- यह मेरे अब तक की सबसे चैलेंजिंग फिल्म

अनंत सिंह की कहानी को पर्द पर लेकर आ रहे हैं जीत, बोले- यह मेरे अब तक की सबसे चैलेंजिंग फिल्म ...

मृणाल ठाकुर के जन्मदिन पर संदीपा धर ने किया विश, लिखा- तुम्हारा आने वाला साल खुशियों से भरा हो

मृणाल ठाकुर के जन्मदिन पर संदीपा धर ने किया विश, लिखा- तुम्हारा आने वाला साल खुशियों से भरा हो ...

आमिर खान की को-स्टार रेचल शेली ने दिखाईं 'लगान' के सेट की तस्वीर, 25 साल बाद ताजा हुईं यादें

आमिर खान की को-स्टार रेचल शेली ने दिखाईं 'लगान' के सेट की तस्वीर, 25 साल बाद ताजा हुईं यादें ...

मृणाल ठाकुर बर्थडे : डेंटिस्ट बनने का दबाव, क्राइम रिपोर्टर बनने की चाह, फिल्मों से जुड़ा 'किस्मत कनेक्शन'

मृणाल ठाकुर बर्थडे : डेंटिस्ट बनने का दबाव, क्राइम रिपोर्टर बनने की चाह, फिल्मों से जुड़ा 'किस्मत कनेक्शन' ...

दृश्यम' के 11 साल पूरे, प्रोड्यूसर अभिषेक पाठक बोले-दर्शकों के प्यार ने फिल्म को बनाया मील का पत्थर

दृश्यम' के 11 साल पूरे, प्रोड्यूसर अभिषेक पाठक बोले-दर्शकों के प्यार ने फिल्म को बनाया मील का पत्थर ...

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान नीतू कपूर ने दिखाई बहादुरी, दीपक दत्ता ने सुनाया साहस का किस्सा

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान नीतू कपूर ने दिखाई बहादुरी, दीपक दत्ता ने सुनाया साहस का किस्सा ...