Search

दृश्यम' के 11 साल पूरे, प्रोड्यूसर अभिषेक पाठक बोले-दर्शकों के प्यार ने फिल्म को बनाया मील का पत्थर

दृश्यम' के 11 साल पूरे, प्रोड्यूसर अभिषेक पाठक बोले-दर्शकों के प्यार ने फिल्म को बनाया मील का पत्थर

दृश्यम' के 11 साल पूरे, प्रोड्यूसर अभिषेक पाठक बोले-दर्शकों के प्यार ने फिल्म को बनाया मील का पत्थर


मुंबई, 31 जुलाई। अभिनेता अजय देवगन स्टारर फिल्म 'दृश्यम' के रिलीज को 11 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर फिल्म के प्रोड्यूसर अभिषेक पाठक ने फिल्म से जुड़ी यादों को सोशल मीडिया के माध्यम से फिर से जीवंत किया।


अभिषेक ने इंस्टाग्राम पर फिल्म से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए। उन्होंने लिखा, "फिल्म दृश्यम के 11 साल पूरे हो गए।" अभिषेक ने फिल्म को मील का पत्थर बताते हुए लिखा, "कुछ फिल्में आपकी जिंदगी का हिस्सा बन जाती हैं। दृश्यम मेरे लिए कुछ उसी तरह रही है।"


उन्होंने कलाकारों के नाम लेते हुए लिखा, "अजय देवगन, तब्बू, श्रेया सरन, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव, रजत कपूर, कमलेश सावंत, मेरे पिता कुमार मंगत पाठक और सबसे खास स्वर्गीय निशिकांत कामत का हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा। हमारी जबरदस्त टीम को और सबसे बढ़कर उन दर्शकों को धन्यवाद, जिन्होंने पिछले 11 साल से दृश्यम को पसंद किया, उस पर विश्वास किया और उसके साथ खड़े रहे।"


उन्होंने लिखा, "जब हम इस सफर का जश्न मना रहे हैं तो मैं शुक्रगुजार हूं और आगे जो होने वाला है उसके लिए उत्साहित हूं।"


साल 2013 की लोकप्रिय क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसकी शुरुआत साल 2013 में मलयालम फिल्म से हुई और बाद में इसका हिंदी रीमेक अजय देवगन के साथ बनाया गया था। इसकी कहानी विजय सलगांवकर नाम के व्यक्ति की होती है, जो अपने परिवार को बचाने के लिए पुलिस और कानून के खिलाफ एक बेहद शातिर और मजबूत योजना बनाता है।


फिल्म में एक केबल ऑपरेटर का परिवार अनजाने में एक पुलिस आईजी के बेटे की हत्या कर बैठता है, जिसके बाद नायक फिल्मों से सीखे गए तरीकों से सबको बचाता है। निशिकांत कामत द्वारा निर्देशित फिल्म में अजय देवगन, तब्बू और श्रिया सरन मुख्य किरदार में नजर आए थे।


रिलीज के बाद फिल्म को बॉक्स ऑफिस समेत दर्शकों की तरफ से भी भरपूर प्यार मिला था, जिसका बाद इसका दूसरा भाग 'दृश्यम 2' भी रिलीज किया गया था। इसने भी बॉक्स ऑफिस में सफलता प्राप्त की थी।

Amanat Arora | July 31, 2026 | Entertainment | Entertainment


'अभिनय को लेकर बहुत लालची हूं', जैस्मिन भसीन ने अपने जुनून पर की बात, तो करण वाही ने बताया डर का अनुभव

'अभिनय को लेकर बहुत लालची हूं', जैस्मिन भसीन ने अपने जुनून पर की बात, तो करण वाही ने बताया डर का अनुभव ...

अनंत सिंह की कहानी को पर्द पर लेकर आ रहे हैं जीत, बोले- यह मेरे अब तक की सबसे चैलेंजिंग फिल्म

अनंत सिंह की कहानी को पर्द पर लेकर आ रहे हैं जीत, बोले- यह मेरे अब तक की सबसे चैलेंजिंग फिल्म ...

मृणाल ठाकुर के जन्मदिन पर संदीपा धर ने किया विश, लिखा- तुम्हारा आने वाला साल खुशियों से भरा हो

मृणाल ठाकुर के जन्मदिन पर संदीपा धर ने किया विश, लिखा- तुम्हारा आने वाला साल खुशियों से भरा हो ...

आमिर खान की को-स्टार रेचल शेली ने दिखाईं 'लगान' के सेट की तस्वीर, 25 साल बाद ताजा हुईं यादें

आमिर खान की को-स्टार रेचल शेली ने दिखाईं 'लगान' के सेट की तस्वीर, 25 साल बाद ताजा हुईं यादें ...

मृणाल ठाकुर बर्थडे : डेंटिस्ट बनने का दबाव, क्राइम रिपोर्टर बनने की चाह, फिल्मों से जुड़ा 'किस्मत कनेक्शन'

मृणाल ठाकुर बर्थडे : डेंटिस्ट बनने का दबाव, क्राइम रिपोर्टर बनने की चाह, फिल्मों से जुड़ा 'किस्मत कनेक्शन' ...