Search

अनंत सिंह की कहानी को पर्द पर लेकर आ रहे हैं जीत, बोले- यह मेरे अब तक की सबसे चैलेंजिंग फिल्म

अनंत सिंह की कहानी को पर्द पर लेकर आ रहे हैं जीत, बोले- यह मेरे अब तक की सबसे चैलेंजिंग फिल्म

अनंत सिंह की कहानी को पर्द पर लेकर आ रहे हैं जीत, बोले- यह मेरे अब तक की सबसे चैलेंजिंग फिल्म


मुंबई, 3 अगस्त। बंगाली भाषा की एक बायोग्राफिकल एक्शन ड्रामा फिल्म 'केउ बोले बिप्लोबी केउ बोले डकैत' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म के मुख्य अभिनेता जीत ने बताया कि यह फिल्म उनके अब तक के सबसे चैलेंजिंग फिल्मों में एक है।


फिल्म का ट्रेलर कुछ समय पहले ही रिलीज किया गया था, जिसको लेकर दर्शकों की तरफ से सकारात्मक रिस्पॉन्स देखन को मिल रहा है। दर्शकों का इस कदर का प्यार देखते हुए जीत ने कहा, "ट्रेलर को सच में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिसके लिए मैं सच में शुक्रगुजार हूं। केउ बोले बिप्लोबी केउ बोले डकैत' मेरे लिए फिजिकली और इमोशनली दोनों तरह से मेरे लिए चैलेंजिंग है। डायरेक्टर पथिकृत बसु के विजन और पक्के इरादे ने मुझे हर कदम पर अपनी लिमिट्स को आगे बढ़ाने के लिए इंस्पायर किया। मुझे पूरी उम्मीद है कि 14 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज होने पर ऑडियंस भी फिल्म को उतने ही प्यार से अपनाएगी।"


उन्होंने ट्रेलर के बारे में बताते हुए कहा कि 'केउ बोले बिप्लोबी केउ बोले डकैत' का ट्रेलर महान अनंत सिंह के सफर को दिखाता है। यह फिल्म सिर्फ अनंत सिंह की कहानी नहीं है, बल्कि विचारधारा, एक नई सोच, कभी न रुकने वाली लड़ाई और साथ ही उन मुश्किल सवालों की भी जो इतिहास हमारे लिए छोड़ जाता है। जैसे-जैसे समय बीतता है, इतिहास अक्सर उन सवालों के जवाब और भी साफ तरीके से देता है।


उन्होंने कहा, "मुझे खुशी है कि हमने अपने ट्रेलर लॉन्च के लिए अलीपुर जेल म्यूजियम को चुना था। क्योंकि यह इतिहास से जुड़ी एक ऐसी जगह है, जिसने अनगिनत क्रांतिकारियों की जिंदगी, संघर्ष और कुर्बानी देखी है। यह यकीनन, संघर्ष और नजरिए का सफर है जो आज भी बहुत रेलिवेंट है और यह फिल्म इसी के बारे में है।"


पथिकृत बसु के निर्देशन में बनी फिल्म 'केउ बोले बिप्लोबी केउ बोले डकैत' महान क्रांतिकारी अनंत सिंह के जीवन पर आधारित है। अभिनेता जीत इसमें क्रांतिकारी अनंत सिंह का किरदार निभा रहे हैं, जो कभी मास्टर-दा सूर्य सेन के साथ स्वतंत्रता सेनानी थे। यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Amanat Arora | August 3, 2026 | Entertainment | Entertainment


'अभिनय को लेकर बहुत लालची हूं', जैस्मिन भसीन ने अपने जुनून पर की बात, तो करण वाही ने बताया डर का अनुभव

'अभिनय को लेकर बहुत लालची हूं', जैस्मिन भसीन ने अपने जुनून पर की बात, तो करण वाही ने बताया डर का अनुभव ...

मृणाल ठाकुर के जन्मदिन पर संदीपा धर ने किया विश, लिखा- तुम्हारा आने वाला साल खुशियों से भरा हो

मृणाल ठाकुर के जन्मदिन पर संदीपा धर ने किया विश, लिखा- तुम्हारा आने वाला साल खुशियों से भरा हो ...

आमिर खान की को-स्टार रेचल शेली ने दिखाईं 'लगान' के सेट की तस्वीर, 25 साल बाद ताजा हुईं यादें

आमिर खान की को-स्टार रेचल शेली ने दिखाईं 'लगान' के सेट की तस्वीर, 25 साल बाद ताजा हुईं यादें ...

मृणाल ठाकुर बर्थडे : डेंटिस्ट बनने का दबाव, क्राइम रिपोर्टर बनने की चाह, फिल्मों से जुड़ा 'किस्मत कनेक्शन'

मृणाल ठाकुर बर्थडे : डेंटिस्ट बनने का दबाव, क्राइम रिपोर्टर बनने की चाह, फिल्मों से जुड़ा 'किस्मत कनेक्शन' ...

दृश्यम' के 11 साल पूरे, प्रोड्यूसर अभिषेक पाठक बोले-दर्शकों के प्यार ने फिल्म को बनाया मील का पत्थर

दृश्यम' के 11 साल पूरे, प्रोड्यूसर अभिषेक पाठक बोले-दर्शकों के प्यार ने फिल्म को बनाया मील का पत्थर ...

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान नीतू कपूर ने दिखाई बहादुरी, दीपक दत्ता ने सुनाया साहस का किस्सा

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान नीतू कपूर ने दिखाई बहादुरी, दीपक दत्ता ने सुनाया साहस का किस्सा ...