Search

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान नीतू कपूर ने दिखाई बहादुरी, दीपक दत्ता ने सुनाया साहस का किस्सा

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान नीतू कपूर ने दिखाई बहादुरी, दीपक दत्ता ने सुनाया साहस का किस्सा

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान नीतू कपूर ने दिखाई बहादुरी, दीपक दत्ता ने सुनाया साहस का किस्सा


मुंबई, 28 जुलाई। अभिनेता दीपक दत्ता ने अभिनेत्री नीतू सिंह के साथ फिल्म दादी की शादी में साथ काम किया। अभिनेता ने आईएएनएस के साथ हालिया बातचीत में बताया कि अभिनेत्री ने ऑपरेश सिंदूर के दौरान आए मुश्किल हालातों में निजी सुरक्षा से ज्यादा पूरी टीम की सुरक्षा को महत्व दिया।


उन्होंने अभिनेत्री की तारीफ करते हुए कहा कि नीतू कपूर बेहतरीन अभिनेत्री होने के साथ-साथ मजबूत लीडर भी हैं। शूटिंग के दौरान एक बड़े संकट में नीतू कपूर का असली व्यक्तित्व सामने आया।


दीपक ने बताया, "जब हम शिमला में शूटिंग कर रहे थे, तो उसी दौरान सीमा पर तनाव बढ़ गया था और ऑपरेशन सिंदूर शुरू हो गया था। पंजाब के कई इलाकों में पाकिस्तान के ड्रोन हमलों की खबरें सामने आने लगीं थीं और चंड़ीगढ़ एयरपोर्ट अचानक बंद कर दिया गया था। यह बहुत तनावपूर्ण समय था, जब पूरी टीम घबरा गई थी और मुंबई में मौजूद परिवार भी काफी चिंतित थे। हम शूटिंग पूरी तरह रोकने और वापस जाने के बारे में सोचने लगे थे।"


उन्होंने बताया, "टीम ने आपात स्थिति में बाहर निकलने की योजना बनानी शुरू कर दी थी। फैसला किया गया कि सड़क के रास्ते दिल्ली जाएंगे क्योंकि दिल्ली एयरपोर्ट चालू था और वहां से मुंबई के लिए फ्लाइट ली जा सकती थी।"


दीपक ने बताया कि रणबीर कपूर ने अपनी मां नीतू कपूर को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए प्राइवेट जेट की व्यवस्था तक की थी लेकिन अभिनेत्री ने इस प्रस्ताव से साफ इनकार कर कहा था कि वह तभी जाएंगी, जब पूरी टीम को एक साथ सुरक्षित बाहर निकाला जाएगा।


दीपक ने कहा, "इसी बीच मुंबई से रणबीर कपूर ने नीतू जी को फोन किया। उन्होंने कहा कि वह उनके लिए प्राइवेट जेट की व्यवस्था कर देंगे, ताकि वह तुरंत सुरक्षित वहां से निकल सकें लेकिन नीतू जी ने तुरंत मना करते हुए कहा, 'मैं अकेले नहीं जाऊंगी, सभी लोग मेरे साथ जाएंगे। जब सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जाएगा, तभी मैं जाऊंगी। इसके अलावा, हम यहां पहाड़ों में सुरक्षित हैं, शायद मुंबई से भी ज्यादा सुरक्षित। इसलिए शूटिंग जारी रखते हैं।

Amanat Arora | July 28, 2026 | Entertainment | Entertainment


करण जौहर फिर लौटेंगे 'द ट्रेटर्स' के साथ, दूसरे सीजन में 21 सेलिब्रिटीज के बीच होगा दिमागी खेल का मुकाबला

करण जौहर फिर लौटेंगे 'द ट्रेटर्स' के साथ, दूसरे सीजन में 21 सेलिब्रिटीज के बीच होगा दिमागी खेल का मुकाबला ...

साधारण चेहरे में असाधारण प्रतिभा का नाम धनुष; एक्टिंग के साथ लेखक, गायक और निर्देशक के रूप में छोड़ी छाप

साधारण चेहरे में असाधारण प्रतिभा का नाम धनुष; एक्टिंग के साथ लेखक, गायक और निर्देशक के रूप में छोड़ी छाप ...

अभिनेत्री अरुणा ईरानी ने 8 साल बाद सोशल मीडिया पर की वापसी, शेयर की नए माइक्रो ड्रामा सीरीज की झलक

अभिनेत्री अरुणा ईरानी ने 8 साल बाद सोशल मीडिया पर की वापसी, शेयर की नए माइक्रो ड्रामा सीरीज की झलक ...

पंकज त्रिपाठी ने 'क्रिमिनल जस्टिस 4' और 'मैं अटल हूं' को लेकर खोले राज, बोले- 'किरदार को समझना जरूरी है'

पंकज त्रिपाठी ने 'क्रिमिनल जस्टिस 4' और 'मैं अटल हूं' को लेकर खोले राज, बोले- 'किरदार को समझना जरूरी है' ...

'अब मेरे दो बेटे ही नहीं, दो बेटियां भी हैं,' अर्चना पूरन सिंह ने होने वाली बहुओं को लेकर कही दिल की बात

'अब मेरे दो बेटे ही नहीं, दो बेटियां भी हैं,' अर्चना पूरन सिंह ने होने वाली बहुओं को लेकर कही दिल की बात ...