Search

'लॉकअप सीजन 2' में हर्षद चोपड़ा मेरे फैसलों पर डालते थे दबाव : धीरज धूपर

'लॉकअप सीजन 2' में हर्षद चोपड़ा मेरे फैसलों पर डालते थे दबाव : धीरज धूपर

'लॉकअप सीजन 2' में हर्षद चोपड़ा मेरे फैसलों पर डालते थे दबाव : धीरज धूपर


मुंबई, 28 जुलाई। टेलीविजन इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता धीरज धूपर 'लॉकअप सीजन 2' से बाहर निकल चुके हैं। अभिनेता ने आईएएनएस के साथ खास बातचीत में बताया कि उन्होंने इस शो में कभी भी किसी के कहने पर खेल नहीं खेला।


उन्होंने अभिनेता हर्षद चोपड़ा पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें इस शो को दिल पर लेने के बजाय समझदारी से संभालना चाहिए था। उन्होंने कहा, "क्या मेरी इंडस्ट्री उनसे अलग थी? मुझे नहीं पता। शो में आने के बाद उन्हें अपनी बिरादरी की याद क्यों आई? उन्होंने इस बात को बहुत व्यक्तिगत बना लिया। शायद वे यह नहीं समझ पाए कि यह सिर्फ एक गेम है और हर कोई अपना खेल खेलने आया है।"


धीरज ने यह भी बताया कि हर्षद कई बार उनके फैसलों को प्रभावित करने की कोशिश करते थे। अहम मौकों पर भी वह उनसे कहते थे कि वे शिवांगी को चुनें, लेकिन धीरज ने हमेशा अपने मन से निर्णय लिया। हालांकि, धीरज ने यह भी जोड़ा कि शिवांगी उनकी अच्छी दोस्त हैं, इसलिए वह उनकी प्राथमिकता थीं। ऐसा नहीं था कि उन्होंने हर्षद के कहने पर शिवांगी का साथ दिया।


धीरज धूपर ने कहा, "मैंने पहले ही दिन हर्षद से साफ कह दिया था कि मैं यह खेल उनकी वजह से नहीं खेल रहा हूं। वह मुझे यह नहीं बता सकते कि मेरी प्राथमिकता कौन होनी चाहिए। शिवांगी मेरी प्राथमिकता हर्षद की वजह से नहीं, बल्कि इसलिए है क्योंकि वह मेरी अच्छी दोस्त हैं, लेकिन हर्षद हमेशा इस बात को गलत तरीके से पेश करते रहे।"


हर्षद के शो से बाहर आने के बाद उन पर टिप्पणियां करते हुए धीरज ने कहा, "अगर उन्हें इतना व्यक्तिगत होना था और इस तरह के इशारे करने थे, तो मुझे समझ नहीं आता कि वह किस तरह की भाषा और व्यवहार कर रहे थे। यह सिर्फ एक खेल है। उन्हें समझदारी और परिपक्वता से इसे स्वीकार करना चाहिए था। अगर मैंने उन्हें बाहर करने के लिए वोट दिया, तो उसके पीछे मेरे अपने कारण थे।"


धीरेज ने यह भी दावा किया कि एक टास्क के बाद हर्षद ने शिवांगी के प्रदर्शन को लेकर कैमरे के सामने और कैमरे के पीछे अलग-अलग बातें कहीं, जिससे उनके बयान एक-दूसरे से मेल नहीं खाते थे।

Amanat Arora | July 28, 2026 | Entertainment | Entertainment


करण जौहर फिर लौटेंगे 'द ट्रेटर्स' के साथ, दूसरे सीजन में 21 सेलिब्रिटीज के बीच होगा दिमागी खेल का मुकाबला

करण जौहर फिर लौटेंगे 'द ट्रेटर्स' के साथ, दूसरे सीजन में 21 सेलिब्रिटीज के बीच होगा दिमागी खेल का मुकाबला ...

साधारण चेहरे में असाधारण प्रतिभा का नाम धनुष; एक्टिंग के साथ लेखक, गायक और निर्देशक के रूप में छोड़ी छाप

साधारण चेहरे में असाधारण प्रतिभा का नाम धनुष; एक्टिंग के साथ लेखक, गायक और निर्देशक के रूप में छोड़ी छाप ...

अभिनेत्री अरुणा ईरानी ने 8 साल बाद सोशल मीडिया पर की वापसी, शेयर की नए माइक्रो ड्रामा सीरीज की झलक

अभिनेत्री अरुणा ईरानी ने 8 साल बाद सोशल मीडिया पर की वापसी, शेयर की नए माइक्रो ड्रामा सीरीज की झलक ...

पंकज त्रिपाठी ने 'क्रिमिनल जस्टिस 4' और 'मैं अटल हूं' को लेकर खोले राज, बोले- 'किरदार को समझना जरूरी है'

पंकज त्रिपाठी ने 'क्रिमिनल जस्टिस 4' और 'मैं अटल हूं' को लेकर खोले राज, बोले- 'किरदार को समझना जरूरी है' ...

'अब मेरे दो बेटे ही नहीं, दो बेटियां भी हैं,' अर्चना पूरन सिंह ने होने वाली बहुओं को लेकर कही दिल की बात

'अब मेरे दो बेटे ही नहीं, दो बेटियां भी हैं,' अर्चना पूरन सिंह ने होने वाली बहुओं को लेकर कही दिल की बात ...