Search

बांकीपुर विधानसभा पर भाजपा की होगी जीत, जनता को भाजपा पर विश्वास: गिरिराज सिंह

बांकीपुर विधानसभा पर भाजपा की होगी जीत, जनता को भाजपा पर विश्वास: गिरिराज सिंह

बांकीपुर विधानसभा पर भाजपा की होगी जीत, जनता को भाजपा पर विश्वास: गिरिराज सिंह भागलपुर, 7 जुलाई। बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने स्पष्ट किया कि इस सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ही अपना उम्मीदवार उतारेगी। वहीं चुनाव भी जीतेगा और एक बार फिर से जनता भाजपा को समर्थन देने वाली है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बांकीपुर की जनता ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को विधायक बनाया था और पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर सम्मानित किया है। यह भाजपा के लिए गर्व की बात है और उन्हें विश्वास है कि बांकीपुर की जनता एक बार फिर पार्टी के उम्मीदवार का समर्थन करेगी।

गिरिराज सिंह ने जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर द्वारा बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ने के ऐलान पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं और उनकी राजनीतिक हकीकत जनता के सामने आ चुकी है।

केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि पिछले चुनाव में प्रशांत किशोर अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए थे, इसलिए अब उनके नाम पर विशेष चर्चा करने का कोई औचित्य नहीं है। जनता सब कुछ देख चुकी है और उनके बारे में अपनी राय बना चुकी है।

केंद्रीय मंत्री ने दोहराया कि भाजपा बांकीपुर सीट को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है और पार्टी समय आने पर अपने उम्मीदवार के नाम की आधिकारिक घोषणा करेगी। भाजपा संगठन और कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे और जनता का विश्वास एक बार फिर पार्टी के साथ रहेगा। जनता को भाजपा के कामों पर विश्वास है इसीलिए वो भाजपा के साथ ही है और रहेगी भी। इससे पहले कई बार इस सीट पर जनता ने भाजपा को समर्थन दिया था इस बार भी मिलेगा और विपक्ष कुछ नहीं कर पाएगा।

इस दौरान गिरिराज सिंह ने उत्तराखंड सरकार द्वारा मदरसा बोर्ड समाप्त किए जाने के फैसले पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने अपने राज्य के कानून और व्यवस्था के अनुसार निर्णय लिया है। इस विषय का बिहार से कोई संबंध नहीं है और वहां की परिस्थितियों के आधार पर सरकार ने जो उचित समझा, वही किया है।

Raj Sharma | July 7, 2026 | Politics | Politics


पुण्यतिथि पर डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम को अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

पुण्यतिथि पर डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम को अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि ...

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, कहा-राष्ट्रसेवा मेरे जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, कहा-राष्ट्रसेवा मेरे जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता ...

डीपफेक वीडियो पर भड़के पीयूष गोयल, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत, बोले- 'एआई का दुर्भावनापूर्ण दुरुपयोग स्वीकार नहीं'

डीपफेक वीडियो पर भड़के पीयूष गोयल, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत, बोले- 'एआई का दुर्भावनापूर्ण दुरुपयोग स्वीकार नहीं' ...

वांगचुक के अनशन खत्म करने पर केंद्रीय मंत्रियों का दावा, छात्रों को न्याय दिलाने के लिए पीएम मोदी प्रतिबद्ध

वांगचुक के अनशन खत्म करने पर केंद्रीय मंत्रियों का दावा, छात्रों को न्याय दिलाने के लिए पीएम मोदी प्रतिबद्ध ...

‘शीशे के घर में रहने वाले दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं चलाते’, कांग्रेस पर बरसे शाहनवाज हुसैन

‘शीशे के घर में रहने वाले दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं चलाते’, कांग्रेस पर बरसे शाहनवाज हुसैन ...

विदेश मंत्री जयशंकर ने मनीला में श्रीलंकाई, बांग्लादेशी समकक्षों और ईयू की काजा कैलास से की मुलाकात

विदेश मंत्री जयशंकर ने मनीला में श्रीलंकाई, बांग्लादेशी समकक्षों और ईयू की काजा कैलास से की मुलाकात ...

राहुल गांधी के धरने पर कंगना रनौत का हमला, बोलीं-'पीएम आवास की ओर प्रदर्शन ले जाना सुरक्षा का उल्लंघन'

राहुल गांधी के धरने पर कंगना रनौत का हमला, बोलीं-'पीएम आवास की ओर प्रदर्शन ले जाना सुरक्षा का उल्लंघन' ...

राष्ट्रपति ट्रंप का 2020 के चुनाव को लेकर बड़ा दावा, राजनीतिक दखल देने के लिए चीन ने चलाया अभियान

राष्ट्रपति ट्रंप का 2020 के चुनाव को लेकर बड़ा दावा, राजनीतिक दखल देने के लिए चीन ने चलाया अभियान ...