Search

पुण्यतिथि पर डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम को अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

पुण्यतिथि पर डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम को अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

पुण्यतिथि पर डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम को अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि


नई दिल्ली, 27 जुलाई। भारत के पूर्व राष्ट्रपति और 'मिसाइलमैन' डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला, गृहमंत्री अमित शाह सहित अन्य केंद्रीयों मंत्रियों ने श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें याद किया है।


लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने एक्स पर लिखा, "देश के पूर्व राष्ट्रपति, महान वैज्ञानिक, भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि। 'मिसाइल मैन' डॉ. कलाम विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के दूरदर्शी स्वप्नदृष्टा थे। स्वदेशी मिसाइल एवं अंतरिक्ष कार्यक्रमों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में उनका योगदान भारतीय विज्ञान के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित है। उन्होंने ज्ञान, अनुशासन, सादगी और राष्ट्रसेवा को अपने जीवन का आधार बनाया तथा देश के करोड़ों युवाओं में आत्मविश्वास, नवाचार और राष्ट्रनिर्माण का भाव जागृत किया। 'सपने वे नहीं जो नींद में आते हैं, सपने वे हैं जो आपको सोने न दें', डॉ. कलाम के ऐसे विचार आज भी हर युवा को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देते हैं।"


केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट किया, "भारत के अंतरिक्ष और मिसाइल कार्यक्रमों के दूरदर्शी और सूत्रधार डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि। विज्ञान के क्षेत्र में डॉ. कलाम जी की असाधारण उपलब्धियों ने भारत को एक मजबूत रणनीतिक शक्ति बनाने का रास्ता दिखाया, और उनकी बुद्धिमत्ता ने लोगों को महानता हासिल करने के लिए प्रेरित करके लाखों जिंदगियों को रोशन किया। 'जनता के राष्ट्रपति' डॉ. कलाम हमेशा देशभक्तों के लिए एक आदर्श बने रहेंगे।"


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा, "डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर, मैं 'पीपल्स प्रेसिडेंट' (जनता के राष्ट्रपति), 'मिसाइल मैन ऑफ़ इंडिया' और एक असाधारण वैज्ञानिक व दूरदर्शी व्यक्ति को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। उन्होंने भारत की स्वदेशी मिसाइल और रणनीतिक रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई थी। सादगी, ईमानदारी और देश के प्रति अटूट समर्पण से भरा उनका जीवन पीढ़ियों को बड़े सपने देखने, निडर होकर नई खोजें करने और निस्वार्थ भाव से देश की सेवा करने के लिए प्रेरित करता रहेगा।


केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने एक्स पर पोस्ट किया, "भारत को सामरिक एवं परमाणु प्रतिरोधक क्षमता के क्षेत्र में सशक्त बनाने में बहुमूल्य योगदान देने वाले महान वैज्ञानिक, भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं 'भारत रत्न' डॉ एपीजे अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन।"


जेपी नड्डा ने आगे कहा, "रक्षा एवं अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में उनके अभूतपूर्व योगदान, अग्नि और पृथ्वी मिसाइल कार्यक्रम, एसएलवी-3 के विकास, रोहिणी उपग्रह के सफल प्रक्षेपण तथा पोखरण-II परमाणु परीक्षणों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका ने भारत की वैज्ञानिक और सामरिक शक्ति को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया। उनके अमूल्य विचार, दूरदर्शी नेतृत्व और आदर्श जीवन सदैव युवाओं को राष्ट्र निर्माण एवं समाज सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।"


केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने एक्स पर पोस्ट किया, "महान वैज्ञानिक, मिसाइल मैन, देश के पूर्व राष्ट्रपति, 'भारत रत्न' डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। राष्ट्र उत्थान के लिए समर्पित आपका जीवन हम सभी को शिक्षित, सशक्त, समर्थ और गौरवशाली भारत के निर्माण में हरसंभव योगदान के लिए सर्वदा प्रेरित करता रहेगा।"


केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पर पोस्ट किया, "पूर्व राष्ट्रपति, महान वैज्ञानिक भारत रत्न ‘मिसाइल मैन’ डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के स्मृति दिवस पर उन्हें सादर अभिवादन।"


केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर लिखा, "भारत को परमाणु संपन्न बनाने में अप्रतिम भूमिका का निर्वहन करने वाले महान वैज्ञानिक, पूर्व राष्ट्रपति, 'मिसाइल मैन', ‘भारत रत्न’ डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर उनके चरणों में विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं! आपके अमूल्य विचार और आदर्श जीवन युवा पीढ़ियों का मार्ग प्रशस्त करते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण तथा विकसित भारत के संकल्प के लिए निरंतर प्रेरित करते रहेंगे। राष्ट्र के अनमोल रत्न के चरणों में बारंबार प्रणाम!"


राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने एक्स पर लिखा, "भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम दूरदर्शी सोच, सादगी और देशभक्ति की एक प्रेरणादायक शख्सियत थे। उन्होंने विज्ञान, शिक्षा और इनोवेशन से प्रेरित एक विकसित भारत का सपना हर नागरिक के दिल में जगाया। भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि, जिन्होंने सपनों को हकीकत में बदलकर राष्ट्र-निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया।"

Amanat Arora | July 27, 2026 | India | Politics


केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, कहा-राष्ट्रसेवा मेरे जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, कहा-राष्ट्रसेवा मेरे जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता ...

महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामला: मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता बिहार से गिरफ्तार, अब तक 14 आरोपी दबोचे गए

महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामला: मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता बिहार से गिरफ्तार, अब तक 14 आरोपी दबोचे गए ...

देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में तैनात है टूरिस्ट पुलिस : गजेंद्र सिंह शेखावत

देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में तैनात है टूरिस्ट पुलिस : गजेंद्र सिंह शेखावत ...

डीपफेक वीडियो पर भड़के पीयूष गोयल, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत, बोले- 'एआई का दुर्भावनापूर्ण दुरुपयोग स्वीकार नहीं'

डीपफेक वीडियो पर भड़के पीयूष गोयल, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत, बोले- 'एआई का दुर्भावनापूर्ण दुरुपयोग स्वीकार नहीं' ...

छात्र आंदोलन को लेकर सोनिया गांधी बोलीं, उनके साथ खड़ा होना हमारा राजनीतिक और संवैधानिक कर्तव्य

छात्र आंदोलन को लेकर सोनिया गांधी बोलीं, उनके साथ खड़ा होना हमारा राजनीतिक और संवैधानिक कर्तव्य ...

वांगचुक के अनशन खत्म करने पर केंद्रीय मंत्रियों का दावा, छात्रों को न्याय दिलाने के लिए पीएम मोदी प्रतिबद्ध

वांगचुक के अनशन खत्म करने पर केंद्रीय मंत्रियों का दावा, छात्रों को न्याय दिलाने के लिए पीएम मोदी प्रतिबद्ध ...

‘शीशे के घर में रहने वाले दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं चलाते’, कांग्रेस पर बरसे शाहनवाज हुसैन

‘शीशे के घर में रहने वाले दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं चलाते’, कांग्रेस पर बरसे शाहनवाज हुसैन ...

विदेश मंत्री जयशंकर ने मनीला में श्रीलंकाई, बांग्लादेशी समकक्षों और ईयू की काजा कैलास से की मुलाकात

विदेश मंत्री जयशंकर ने मनीला में श्रीलंकाई, बांग्लादेशी समकक्षों और ईयू की काजा कैलास से की मुलाकात ...

राहुल गांधी के धरने पर कंगना रनौत का हमला, बोलीं-'पीएम आवास की ओर प्रदर्शन ले जाना सुरक्षा का उल्लंघन'

राहुल गांधी के धरने पर कंगना रनौत का हमला, बोलीं-'पीएम आवास की ओर प्रदर्शन ले जाना सुरक्षा का उल्लंघन' ...