Search

डीपफेक वीडियो पर भड़के पीयूष गोयल, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत, बोले- 'एआई का दुर्भावनापूर्ण दुरुपयोग स्वीकार नहीं'

डीपफेक वीडियो पर भड़के पीयूष गोयल, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत, बोले- 'एआई का दुर्भावनापूर्ण दुरुपयोग स्वीकार नहीं'

डीपफेक वीडियो पर भड़के पीयूष गोयल, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत, बोले- 'एआई का दुर्भावनापूर्ण दुरुपयोग स्वीकार नहीं'


नई दिल्ली, 25 जुलाई। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो को लेकर जवाब दिया है। उन्होंने इसे डीपफेक वीडियो बताया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।


केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "संसद के बाहर मीडिया से मेरी बातचीत की वीडियो को एआई की मदद से दुर्भावनापूर्ण छेड़छाड़ कर एक डीपफेक वीडियो तैयार करके उसे गलत सूचना फैलाने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है।"


पीयूष गोयल ने 'एक्स' पोस्ट में जानकारी दी कि उन्होंने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। शनिवार सुबह 4.35 बजे चाणक्यपुरी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि इस फर्जी वीडियो को बनाने, प्रसारित करने या जानबूझकर बढ़ावा देने वाले प्रत्येक व्यक्ति के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


केंद्रीय मंत्री ने पोस्ट में लिखा, "जनता को गुमराह करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस प्रकार का गैर-जिम्मेदाराना और दुर्भावनापूर्ण दुरुपयोग किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।"


उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी जानकारी के लिए सिर्फ आधिकारिक और विश्वसनीय स्रोत पर ही भरोसा करें। पीयूष गोयल ने लिखा, "मुझे पूर्ण विश्वास है कि भारत के जागरूक और तकनीक-समझ रखने वाले नागरिक, विशेषकर हमारे युवा, ऐसे फर्जी और एआई से बनी गलत जानकारी का शिकार नहीं बनेंगे।


बता दें कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का डीपफेक वीडियो उस समय वायरल हुआ, जब दिल्ली के जंतर-मंतर पर लगातार सीजेपी का प्रदर्शन जारी है। इसमें दावा किया गया कि उन्होंने प्रदर्शन कर रहे छात्रों के बारे में धमकी भरी बातें कहीं। हालांकि, पीआईबी फैक्ट चेक ने खुलासा किया कि पाकिस्तान के प्रोपेगैंडा अकाउंट्स से पीयूष गोयल का वीडियो वायरल किया गया था।

Amanat Arora | July 25, 2026 | Breaking News | Politics


रसील गुजराल आर्ट लिगेसी (आरजीएएल) ने डाक विभाग, भारत सरकार के सहयोग से पद्म विभूषण सतीश गुजराल की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में स्मारक डाक टिकट जारी किया

रसील गुजराल आर्ट लिगेसी (आरजीएएल) ने डाक विभाग, भारत सरकार के सहयोग से पद्म विभूषण सतीश गुजराल की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में स्मारक डाक टिकट जारी किया ...

राम मंदिर चढ़ावे की हो निष्पक्ष जांच, ई-20 पेट्रोल को लेकर विपक्ष ने किया प्रदर्शन, अमित शाह से सदन में मांगा जवाब

राम मंदिर चढ़ावे की हो निष्पक्ष जांच, ई-20 पेट्रोल को लेकर विपक्ष ने किया प्रदर्शन, अमित शाह से सदन में मांगा जवाब ...

गुजरात : सरकार ने आदिवासी मरीजों के लिए अंग प्रत्यारोपण और रोबोटिक सर्जरी से जुड़ा लिया अहम फैसला

गुजरात : सरकार ने आदिवासी मरीजों के लिए अंग प्रत्यारोपण और रोबोटिक सर्जरी से जुड़ा लिया अहम फैसला ...

राम मंदिर प्रकरण पर विपक्ष फैला रहा भ्रम, एसआईटी जांच में साधु-संतों की भूमिका नहीं मिली : मुख्यमंत्री योगी

राम मंदिर प्रकरण पर विपक्ष फैला रहा भ्रम, एसआईटी जांच में साधु-संतों की भूमिका नहीं मिली : मुख्यमंत्री योगी ...

राघव चड्ढा का कांग्रेस पर हमला, कर्नाटक में 2016 के पेपर लीक मंत्री को 2026 में फिर मिली जिम्मेदारी

राघव चड्ढा का कांग्रेस पर हमला, कर्नाटक में 2016 के पेपर लीक मंत्री को 2026 में फिर मिली जिम्मेदारी ...

छात्रों से संवाद नहीं, बल का प्रयोग किया, सरकार ने जवाबदेही नहीं दिखाई: मल्लिकार्जुन खड़गे

छात्रों से संवाद नहीं, बल का प्रयोग किया, सरकार ने जवाबदेही नहीं दिखाई: मल्लिकार्जुन खड़गे ...