Search

राघव चड्ढा का कांग्रेस पर हमला, कर्नाटक में 2016 के पेपर लीक मंत्री को 2026 में फिर मिली जिम्मेदारी

राघव चड्ढा का कांग्रेस पर हमला, कर्नाटक में 2016 के पेपर लीक मंत्री को 2026 में फिर मिली जिम्मेदारी

राघव चड्ढा का कांग्रेस पर हमला, कर्नाटक में 2016 के पेपर लीक मंत्री को 2026 में फिर मिली जिम्मेदारी


नई दिल्ली, 31 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस को घेरा और सबसे शर्मनाक पेपर लीक का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा।


राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने गुरुवार को 'सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक' का पुरजोर समर्थन किया। पेपर लीक मामले पर उन्होंने कहा कि छात्रों की मांगें पूरी तरह जायज थीं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार के प्रमुख के तौर पर नहीं बल्कि युवाओं के अभिभावक के रूप में जवाब दिया है। उन्होंने कहा, "इस पूरी बहस में सबसे शर्मनाक पेपर लीक की कहानी एक कांग्रेस मंत्री से जुड़ी है, जिसके अपने ही कार्यालय से परीक्षा के पेपर लीक हुए थे। चड्ढा ने 2016 के कर्नाटक के मामले का जिक्र करते हुए कहा, "2016, कर्नाटक, कांग्रेस की सरकार। कक्षा 12 की केमिस्ट्री का पेपर लीक हुआ। री-एग्जाम का पेपर भी लीक हो गया। परीक्षा दो बार रद्द करनी पड़ी। इसके बाद सीआईडी ने मंत्री के अपने ही पीए को पेपर लीक करने के आरोप में गिरफ्तार किया। इस्तीफा नहीं आया, सिर्फ बहाना दिया गया। अब 2026 में देखिए, वही मंत्री आज फिर उसी विभाग को चला रहा है, कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के तहत। ये हैं कांग्रेस के जवाबदेही के मानक।" अपने पहले की चुप्पी पर सफाई देते हुए चड्ढा ने कहा कि पहले वह विपक्ष की बेंच पर थे, लेकिन अब ट्रेजरी बेंच पर होने के नाते सिस्टम को ठोस समाधान से ठीक करने की उनकी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। बहस के दौरान राज्यसभा सांसद ने जोर देकर कहा कि जब भी छात्रों से जुड़ा कोई मामला आया, केंद्र सरकार ने सुना, कार्रवाई की और परिणाम दिए। उन्होंने पेपर लीक खत्म करने के लिए कंप्यूटरीकृत परीक्षाओं की ओर बढ़ने सहित कई पहलों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यह विधेयक संगठित सिंडिकेट को लीक करने से रोकने के लिए कड़ी सजा का प्रावधान करता है। चड्ढा ने कोटा, चंडीगढ़, जयपुर, दिल्ली या पटना जैसे शहरों में बच्चों को पढ़ाने के लिए घर का बजट काटने और कर्ज लेने वाले परिवारों के त्याग का भी जिक्र किया, जहां छात्र 18 घंटे तक पढ़ाई करते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि एक लीक हुआ पेपर सालों की मेहनत को बर्बाद कर सकता है, विश्वास, मानसिक स्वास्थ्य और आकांक्षाओं को तोड़ सकता है।


Amanat Arora | July 31, 2026 | Country | Politics


रसील गुजराल आर्ट लिगेसी (आरजीएएल) ने डाक विभाग, भारत सरकार के सहयोग से पद्म विभूषण सतीश गुजराल की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में स्मारक डाक टिकट जारी किया

रसील गुजराल आर्ट लिगेसी (आरजीएएल) ने डाक विभाग, भारत सरकार के सहयोग से पद्म विभूषण सतीश गुजराल की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में स्मारक डाक टिकट जारी किया ...

राम मंदिर चढ़ावे की हो निष्पक्ष जांच, ई-20 पेट्रोल को लेकर विपक्ष ने किया प्रदर्शन, अमित शाह से सदन में मांगा जवाब

राम मंदिर चढ़ावे की हो निष्पक्ष जांच, ई-20 पेट्रोल को लेकर विपक्ष ने किया प्रदर्शन, अमित शाह से सदन में मांगा जवाब ...

गुजरात : सरकार ने आदिवासी मरीजों के लिए अंग प्रत्यारोपण और रोबोटिक सर्जरी से जुड़ा लिया अहम फैसला

गुजरात : सरकार ने आदिवासी मरीजों के लिए अंग प्रत्यारोपण और रोबोटिक सर्जरी से जुड़ा लिया अहम फैसला ...

राम मंदिर प्रकरण पर विपक्ष फैला रहा भ्रम, एसआईटी जांच में साधु-संतों की भूमिका नहीं मिली : मुख्यमंत्री योगी

राम मंदिर प्रकरण पर विपक्ष फैला रहा भ्रम, एसआईटी जांच में साधु-संतों की भूमिका नहीं मिली : मुख्यमंत्री योगी ...

नई दिल्ली में जुटे भारत भर के अमेरिकी महावाणिज्य दूत, सर्जियो गोर बोले- द्विपक्षीय संबंधों को गति देना मकसद

नई दिल्ली में जुटे भारत भर के अमेरिकी महावाणिज्य दूत, सर्जियो गोर बोले- द्विपक्षीय संबंधों को गति देना मकसद ...

वर्ल्ड चैंपियन जॉर्जीव के खिलाफ ओवैस याकूब की ऐतिहासिक जीत पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री ने दी बधाई, बोले- देश के लिए गर्व का क्षण

वर्ल्ड चैंपियन जॉर्जीव के खिलाफ ओवैस याकूब की ऐतिहासिक जीत पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री ने दी बधाई, बोले- देश के लिए गर्व का क्षण ...

विजेंद्र सिंह ने राष्ट्रमंडल खेल में भारत के प्रदर्शन पर राहुल गांधी की चुप्पी पर सवाल उठाया

विजेंद्र सिंह ने राष्ट्रमंडल खेल में भारत के प्रदर्शन पर राहुल गांधी की चुप्पी पर सवाल उठाया ...

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया सुभाषित, लिखा- मनुष्य को धैर्य नहीं छोड़ना चाहिए

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया सुभाषित, लिखा- मनुष्य को धैर्य नहीं छोड़ना चाहिए ...