Search

सेना में बस्तर रेजिमेंट की स्थापना को लेकर रक्षा मंत्री ने छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री को दिया भरोसा

सेना में बस्तर रेजिमेंट की स्थापना को लेकर रक्षा मंत्री ने छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री को दिया भरोसा

सेना में बस्तर रेजिमेंट की स्थापना को लेकर रक्षा मंत्री ने छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री को दिया भरोसा


रायपुर, 28 जुलाई। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा 26 जून को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखा कर भारतीय सेना में "बस्तर रेजिमेंट" के गठन की मांग की गई थी। अब रक्षा मंत्री ने विजय शर्मा को पत्र भेजकर भरोसा दिया है।


उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने रक्षा मंत्री को भेजे गए पत्र में लिखा था, "छत्तीसगढ़ राज्य के आदिवासी बाहुल्य बस्तर संभाग के जवान विगत वर्षों में नक्सल विरोधी अभियानों में अपनी वीरता एवं अदम्य साहस का परिचय दे चुके हैं। ये दुर्गम क्षेत्रों की विषम परिस्थितियों में भी गुरिल्ला युद्ध में अभ्यस्त हैं। भारतीय सेना में "बस्तर रेजिमेंट' का गठन राष्ट्रीय सुरक्षा, क्षेत्रीय विकास और सामाजिक स्थिरता में योगदान देने वाली एक रणनीतिक पहल होगी। यह बस्तर के युवाओं को राष्ट्र की सेवा करने के लिए एक सुनियोजित मार्ग प्रदान करेगी, साथ ही क्षेत्र में गौरव, अनुशासन और आर्थिक प्रगति को भी बढ़ावा देगी। अतः भारतीय सेना में 'बस्तर रेजिमेंट' की स्थापना किये जाने का सादर अनुरोध है।"


अब इस पत्र के जवाब में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को पत्र भेजा है, जिसमें लिखा है, "विजय शर्मा, आपका दिनांक 26 जून, 2026 का पत्र प्राप्त हुआ जो भारतीय सेना में बस्तर रेजिमेंट की स्थापना किये जाने के संबंध में है। उपर्युक्त मामले की जांच करवाई जा रही है।"


उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का पत्र एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "भारतीय सेना में बस्तर रेजिमेंट की स्थापना...।" मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे सकारात्मक पहल बताते हुए स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार की संभावना जताई है। बस्तर रेजिमेंट के गठन को लेकर राज्य सरकार ने उम्मीद जताई है कि इससे बस्तर के युवाओं को भारतीय सेना में सेवा का नया अवसर मिलेगा।


गौरतलब है कि रेजिमेंट सेना की एक संगठित सैन्य इकाई होती है। यह सैनिकों का ऐसा समूह होता है, जिसकी अपनी पहचान, परंपराएं, इतिहास, प्रशिक्षण और प्रशासनिक ढांचा होता है।

Amanat Arora | July 28, 2026 | State | Politics


पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी दिल्ली में 20 बागी सांसदों से मिलेंगे, टीएमसी कर रही अयोग्य ठहराने की कोशिश

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी दिल्ली में 20 बागी सांसदों से मिलेंगे, टीएमसी कर रही अयोग्य ठहराने की कोशिश पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी दिल्ली में 20 बागी सांसदों से मिलेंगे, टीएमसी कर रही अयोग्य ठहराने की कोशिश ...

पुण्यतिथि पर डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम को अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

पुण्यतिथि पर डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम को अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि ...

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, कहा-राष्ट्रसेवा मेरे जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, कहा-राष्ट्रसेवा मेरे जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता ...

डीपफेक वीडियो पर भड़के पीयूष गोयल, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत, बोले- 'एआई का दुर्भावनापूर्ण दुरुपयोग स्वीकार नहीं'

डीपफेक वीडियो पर भड़के पीयूष गोयल, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत, बोले- 'एआई का दुर्भावनापूर्ण दुरुपयोग स्वीकार नहीं' ...

'बिहार बंद' का कई जिलों में दिखा असर, समस्तीपुर-सीवान में सड़कें जाम, पटना समेत राज्यभर में सुरक्षा कड़ी

'बिहार बंद' का कई जिलों में दिखा असर, समस्तीपुर-सीवान में सड़कें जाम, पटना समेत राज्यभर में सुरक्षा कड़ी ...

वांगचुक के अनशन खत्म करने पर केंद्रीय मंत्रियों का दावा, छात्रों को न्याय दिलाने के लिए पीएम मोदी प्रतिबद्ध

वांगचुक के अनशन खत्म करने पर केंद्रीय मंत्रियों का दावा, छात्रों को न्याय दिलाने के लिए पीएम मोदी प्रतिबद्ध ...

‘शीशे के घर में रहने वाले दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं चलाते’, कांग्रेस पर बरसे शाहनवाज हुसैन

‘शीशे के घर में रहने वाले दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं चलाते’, कांग्रेस पर बरसे शाहनवाज हुसैन ...

पहली तिमाही में तमिलनाडु के कुल राजस्व में बढ़ोतरी दर्ज, केंद्र से मिलने वाले अनुदान में आई गिरावट

पहली तिमाही में तमिलनाडु के कुल राजस्व में बढ़ोतरी दर्ज, केंद्र से मिलने वाले अनुदान में आई गिरावट ...

विदेश मंत्री जयशंकर ने मनीला में श्रीलंकाई, बांग्लादेशी समकक्षों और ईयू की काजा कैलास से की मुलाकात

विदेश मंत्री जयशंकर ने मनीला में श्रीलंकाई, बांग्लादेशी समकक्षों और ईयू की काजा कैलास से की मुलाकात ...

'ड्रग फ्री गुजरात' अभियान को मजबूती, सभी जिला अस्पतालों में खुलेंगे नशा मुक्ति केंद्र, 14.90 करोड़ मंजूर

'ड्रग फ्री गुजरात' अभियान को मजबूती, सभी जिला अस्पतालों में खुलेंगे नशा मुक्ति केंद्र, 14.90 करोड़ मंजूर ...