Search

संदीप रेड्डी वांगा के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'रोमांचकम' का पहला गाना 'राधा रमना' रिलीज

संदीप रेड्डी वांगा के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'रोमांचकम' का पहला गाना 'राधा रमना' रिलीज

संदीप रेड्डी वांगा के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'रोमांचकम' का पहला गाना 'राधा रमना' रिलीज मुंबई, 23 जुलाई। साउथ सिनेमा के मशहूर निर्देशक वेणु गोपाल रेड्डी रोमािंटिक ड्रामा फिल्म 'रोमांचकम' का पहला गाना 'राधा रमना' गुरुवार को रिलीज कर दिया गया, जिसे फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर गाने का पोस्टर रिलीज कर लिखा, "फिल्म 'रोमांचकम' का पहला गाना पेश करते हुए मुझे बेहद खुशी हो रही है। यह गाना हमारे संगीत कार्य की शुरुआत से ही मेरे साथ जुड़ा हुआ है। जब मैंने इस गाने को सुना तो इसने मुझे एहसास दिलाया कि ये फिल्म हमने क्यों बनाई थी। उम्मीद है कि यह गाना हर किसी के दिल में भी उसी तरह अपनी जगह बना लेगा, जैसे इसने मेरे दिल में बनाई है।"


गाने को वासुकी वैभव ने अपनी आवाज देने के साथ-साथ संगीतबद्ध भी किया है और बोल चंद्रबोस ने लिखे हैं।


कुछ हफ्ते पहले निर्माताओं द्वारा फिल्म की एक झलक जारी किए जाने के बाद फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ गया है। इसकी शुरुआत में सुमंत प्रभास और अनंतिका सनिल कुमार के किरदारों को एक-दूसरे के प्यार में पूरी तरह डूबा हुआ दिखाया गया है। शुरुआत देखकर लगता है कि यह जोड़ी एक-दूसरे के लिए ही बनी है, लेकिन वीडियो के दूसरे हिस्से में दोनों किरदार एक-दूसरे से नफरत करने लगते हैं।


फिल्म में अभिनेता उपेंद्र लिमये का किरदार भी दर्शकों की उत्सुकता बढ़ाता है। झलक से ऐसा संकेत मिलता है कि फिल्म में वह एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं।


उपेंद्र लिमये, सुमंत प्रभास, अनंतिका सनिलकुमार के अलावा इस फिल्म में वेंकटेश काकुमानु, नरेंद्र रवि, मणि एगुर्ला और साई सोहन सहित कई अन्य कलाकार भी नजर आएंगे। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी (छायांकन) पवन पप्पुला ने संभाली है, जबकि संगीत वासुकी वैभव ने दिया है। यह फिल्म 3 सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Amanat Arora | July 23, 2026 | Entertainment | Entertainment


करण जौहर फिर लौटेंगे 'द ट्रेटर्स' के साथ, दूसरे सीजन में 21 सेलिब्रिटीज के बीच होगा दिमागी खेल का मुकाबला

करण जौहर फिर लौटेंगे 'द ट्रेटर्स' के साथ, दूसरे सीजन में 21 सेलिब्रिटीज के बीच होगा दिमागी खेल का मुकाबला ...

साधारण चेहरे में असाधारण प्रतिभा का नाम धनुष; एक्टिंग के साथ लेखक, गायक और निर्देशक के रूप में छोड़ी छाप

साधारण चेहरे में असाधारण प्रतिभा का नाम धनुष; एक्टिंग के साथ लेखक, गायक और निर्देशक के रूप में छोड़ी छाप ...

अभिनेत्री अरुणा ईरानी ने 8 साल बाद सोशल मीडिया पर की वापसी, शेयर की नए माइक्रो ड्रामा सीरीज की झलक

अभिनेत्री अरुणा ईरानी ने 8 साल बाद सोशल मीडिया पर की वापसी, शेयर की नए माइक्रो ड्रामा सीरीज की झलक ...

पंकज त्रिपाठी ने 'क्रिमिनल जस्टिस 4' और 'मैं अटल हूं' को लेकर खोले राज, बोले- 'किरदार को समझना जरूरी है'

पंकज त्रिपाठी ने 'क्रिमिनल जस्टिस 4' और 'मैं अटल हूं' को लेकर खोले राज, बोले- 'किरदार को समझना जरूरी है' ...

'अब मेरे दो बेटे ही नहीं, दो बेटियां भी हैं,' अर्चना पूरन सिंह ने होने वाली बहुओं को लेकर कही दिल की बात

'अब मेरे दो बेटे ही नहीं, दो बेटियां भी हैं,' अर्चना पूरन सिंह ने होने वाली बहुओं को लेकर कही दिल की बात ...

'दुल्हनिया ले आएगी' रिव्यू: कॉमेडी और फैमिली ड्रामा से भरपूर, दर्शकों को पसंद आएगी यह शादी वाली कहानी

'दुल्हनिया ले आएगी' रिव्यू: कॉमेडी और फैमिली ड्रामा से भरपूर, दर्शकों को पसंद आएगी यह शादी वाली कहानी ...