Search

फीफा वर्ल्ड कप: विजेता स्पेन के सम्मान में खास 'डाक टिकट' जारी

फीफा वर्ल्ड कप: विजेता स्पेन के सम्मान में खास 'डाक टिकट' जारी

फीफा वर्ल्ड कप: विजेता स्पेन के सम्मान में खास 'डाक टिकट' जारी मैड्रिड, 21 जुलाई। स्पेन ने पुर्तगाल को 1-0 से मात देकर 'फीफा वर्ल्ड कप 2026' का खिताब अपने नाम किया। इस उपलब्धि का जश्न मनाते हुए स्पेन की सरकारी डाक और कूरियर सर्विस 'कोरेओस' ने अपनी टीम को सम्मान देते हुए एक खास यादगार डाक टिकट जारी किया। इस डाक टिकट में लाल बैकग्राउंड पर राष्ट्रीय टीम का बैज बना है, जो उनकी होम जर्सी के रंग से मेल खाता है। इस डाक टिकट पर 'दो स्टार' बने हैं, जो देश के दो वर्ल्ड कप खिताबों (2010 और 2026) को दर्शाते हैं।


कोरेओस ने एक बयान में कहा, "कोरेओस इस डाक टिकट के जरिए देश की सामूहिक स्मृतियों में दर्ज इस ऐतिहासिक पल को हमेशा के लिए संजोकर रखना चाहता है। यह यादगार डाक टिकट एक बार फिर वर्ल्ड चैंपियन बनने पर पूरे देश के गर्व का प्रतीक है। साथ ही यह 2010 में विश्व विजेता बनी टीम और 2026 में फिर से वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के बीच एक भावनात्मक सेतु का भी काम करता है। एक दशक से अधिक समय के अंतराल पर हासिल की गई ये दोनों ऐतिहासिक उपलब्धियां प्रतिभा, समर्पण, प्रतिबद्धता और टीम भावना जैसे समान मूल्यों से जुड़ी हुई हैं।"


यह पहल उन खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और फैंस को सम्मान देती है जिन्होंने उस सफर में स्पेन का साथ दिया जो अब विश्व खेल इतिहास का हिस्सा बन चुका है।


स्पेन ने साल 2010 में पहली बार फीफा वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया था। इसके करीब 16 साल बाद 'ला रोजा' (स्पेनिश टीम) ने साल 2022 की चैंपियन अर्जेंटीना को मात देकर अपने क्रेस्ट (प्रतीक) में दूसरा स्टार जोड़ा। इस रोमांचक मुकाबले में रेगुलर समय खत्म होने तक कोई गोल नहीं हो सका था, जिसके बाद स्पेन ने 'एक्स्ट्रा टाइम' में मैच का एकमात्र गोल दागकर खिताबी मैच अपने नाम किया।


वर्ल्ड कप जीतने के बाद स्पेन की टीम सोमवार दोपहर मैड्रिड लौटी। मैड्रिड लौटने पर वर्ल्ड कप चैंपियन टीम ने किंग फिलिप षष्टम, क्वीन लेटिजिया और उनकी बेटियों, प्रिंसेस लियोनोर और प्रिंसेस सोफिया से मुलाकात की। शाही परिवार ने टीम के टैलेंट, दृढ़ संकल्प और ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना की।

Amanat Arora | July 22, 2026 | Sports | FIFA World Cup 2026


सीडब्ल्यूजी 2026: 'आपके जज्बे और दृढ़ संकल्प ने देश का मान बढ़ाया,' राष्ट्रपति मुर्मु ने वेटलिफ्टर बिंद्यारानी देवी को सराहा

सीडब्ल्यूजी 2026: 'आपके जज्बे और दृढ़ संकल्प ने देश का मान बढ़ाया,' राष्ट्रपति मुर्मु ने वेटलिफ्टर बिंद्यारानी देवी को सराहा ...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2006: नेशनल रिकॉर्ड होल्डर गुरिंदरवीर चूके, 100 मीटर रेस में भारत की उम्मीदों को झटका

कॉमनवेल्थ गेम्स 2006: नेशनल रिकॉर्ड होल्डर गुरिंदरवीर चूके, 100 मीटर रेस में भारत की उम्मीदों को झटका ...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 मेडलिस्ट झंडू कुमार और मुथुपंडी राजा ने कहा- देश के लिए गोल्ड जीतना है अगला लक्ष्य

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 मेडलिस्ट झंडू कुमार और मुथुपंडी राजा ने कहा- देश के लिए गोल्ड जीतना है अगला लक्ष्य ...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने पर मीराबाई चानू बोलीं- 'ध्यान रिकॉर्ड पर नहीं, प्रदर्शन पर था'

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने पर मीराबाई चानू बोलीं- 'ध्यान रिकॉर्ड पर नहीं, प्रदर्शन पर था' ...

सीडब्ल्यूजी 2026: प्रीति ने डेबरा मिटेंजे को हराया, जादूमणि सिंह ने पाकिस्तानी बॉक्सर को चटाई धूल

सीडब्ल्यूजी 2026: प्रीति ने डेबरा मिटेंजे को हराया, जादूमणि सिंह ने पाकिस्तानी बॉक्सर को चटाई धूल ...

यूथ हॉकी5एस एशियन चैंपियनशिप: भारतीय पुरुष टीम ने ओमान और पाकिस्तान को रौंदा, महिला टीम को मिली हार

यूथ हॉकी5एस एशियन चैंपियनशिप: भारतीय पुरुष टीम ने ओमान और पाकिस्तान को रौंदा, महिला टीम को मिली हार ...

यूथ हॉकी5एस एशियन चैंपियनशिप: भारतीय पुरुष टीम ने बांग्लादेश को दी मात, महिला टीम ने कजाकिस्तान को 10-0 से रौंदा

यूथ हॉकी5एस एशियन चैंपियनशिप: भारतीय पुरुष टीम ने बांग्लादेश को दी मात, महिला टीम ने कजाकिस्तान को 10-0 से रौंदा ...

सीडब्ल्यूजी 2026 की रोमांचक शुरुआत, भारतीय बॉल्स टीम का मुकाबला रोमांचक रहा: मनसुख मांडविया

सीडब्ल्यूजी 2026 की रोमांचक शुरुआत, भारतीय बॉल्स टीम का मुकाबला रोमांचक रहा: मनसुख मांडविया ...

अभिनव मुकुंद ने चुना वनडे विश्व कप 2027 के लिए भारतीय टीम का स्क्वॉड, शमी-सैमसन को किया बाहर

अभिनव मुकुंद ने चुना वनडे विश्व कप 2027 के लिए भारतीय टीम का स्क्वॉड, शमी-सैमसन को किया बाहर ...