Search

'आपका सफर शानदार रहा', रहाणे के इंटनरेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने पर रैना ने लिखा खास पोस्ट

'आपका सफर शानदार रहा', रहाणे के इंटनरेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने पर रैना ने लिखा खास पोस्ट

'आपका सफर शानदार रहा', रहाणे के इंटनरेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने पर रैना ने लिखा खास पोस्ट


नई दिल्ली, 31 जुलाई। भारत के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना ने अजिंक्य रहाणे के इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उनकी जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि दाएं हाथ के इस बल्लेबाज की विनम्रता, दृढ़ संकल्प और भारतीय क्रिकेट में दिए गए अहम योगदान के कारण हमेशा ही सभी से सम्मान पाया।


भारत के लिए 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले रहाणे ने गुरुवार को इंटरनेशनल क्रिकेट और सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट की घोषणा की। अपनी बेहतरीन तकनीक और विदेशी हालात में शानदार प्रदर्शन के लिए मशहूर रहाणे ने 2020/21 में ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज में भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी।


रैना ने रहाणे की तारीफ करते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "क्या शानदार सफर रहा अजिंक्य रहाणे। बेहतरीन करियर के लिए बधाई। आपके साथ ड्रेसिंग रूम और मैदान शेयर करना हमेशा खुशी की बात रही। आपकी विनम्रता, दृढ़ संकल्प और टीम के प्रति प्रतिबद्धता ने हमेशा सबका सम्मान जीता। इस नए चैप्टर में आपको और आपके परिवार को ढेर सारी खुशियां और सफलता मिले। ऐसे ही प्रेरित करते रहें। भारतीय क्रिकेट के लिए आपने जो कुछ भी किया है, उसके लिए धन्यवाद।"


भारतीय टीम में रहाणे के लंबे समय तक साथी रहे रोहित शर्मा ने भी उन्हें शानदार करियर के लिए बधाई दी। रोहित ने अपने 'एक्स' पर लिखा, "हमने इतने वर्षों तक ड्रेसिंग रूम शेयर किया है और मुझे पता है कि आपने जो कुछ भी हासिल किया है, उसके लिए कितनी कड़ी मेहनत की है। आपके प्रतिबद्धता और व्यावसायिकता ने हमेशा आपको सबसे अलग बनाया है। शानदार करियर के लिए बधाई। शुभकामनाएं।"


रहाणे ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक भावुक वीडियो शेयर करते हुए संन्यास का ऐलान किया। वीडियो में रहाणे ने कहा, ""जिंदगी की सच्चाई यह है कि हर चीज की एक शुरुआत होती है और हर चीज का एक अंत होता है। जब समय आता है, तो आपको बस उसका सम्मान करना है और आगे बढ़ना है। मैंने हमेशा अपनी बैटिंग में टाइमिंग पर भरोसा किया है और मैंने हमेशा इसकी अहमियत को समझा है। आज मुझे लगता है कि मेरे लिए आगे बढ़ने और इंटरनेशनल क्रिकेट और सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट की घोषणा करने का सही समय है।"

Amanat Arora | July 31, 2026 | Sports | Google News


राज्यसभा में खड़गे-रिजिजू के बीच तीखी बहस, संसदीय कार्य मंत्री बोले -गृह मंत्री सुबह से रात तक संसद परिसर में मौजूद रहते हैं

राज्यसभा में खड़गे-रिजिजू के बीच तीखी बहस, संसदीय कार्य मंत्री बोले -गृह मंत्री सुबह से रात तक संसद परिसर में मौजूद रहते हैं ...

बेंगलुरु : युवक ने की पत्नी की हत्या, कहा- पत्नी को थी फोन पर रील्स बनाने की लत, होते थे झगड़े

बेंगलुरु : युवक ने की पत्नी की हत्या, कहा- पत्नी को थी फोन पर रील्स बनाने की लत, होते थे झगड़े ...

झारखंड: जेपीएससी गड़बड़ी के मुख्य आरोपी अभय तिवारी के ससुर को लिया हिरासत में, रिश्तेदारों की संपत्तियों की जांच शुरू

झारखंड: जेपीएससी गड़बड़ी के मुख्य आरोपी अभय तिवारी के ससुर को लिया हिरासत में, रिश्तेदारों की संपत्तियों की जांच शुरू ...

दिल्ली पुलिस ने चार घंटे में सुलझाया लूट का मामला, दो हिस्ट्रीशीटर समेत तीन आरोपी गिरफ्तारी

दिल्ली पुलिस ने चार घंटे में सुलझाया लूट का मामला, दो हिस्ट्रीशीटर समेत तीन आरोपी गिरफ्तारी ...

दिल्ली में छात्राओं को बांटी गई साइकिलों पर सियासत तेज, 'आप' ने 90 करोड़ रुपए के घोटाले का लगाया आरोप

दिल्ली में छात्राओं को बांटी गई साइकिलों पर सियासत तेज, 'आप' ने 90 करोड़ रुपए के घोटाले का लगाया आरोप ...