Search

सपना चौधरी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया खास संदेश, लिखा-'अच्छा स्वभाव जीत लेता है दिल'

सपना चौधरी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया खास संदेश, लिखा-'अच्छा स्वभाव जीत लेता है दिल'

सपना चौधरी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया खास संदेश, लिखा-'अच्छा स्वभाव जीत लेता है दिल' मुंबई, 17 जुलाई। हरियाणा की मशहूर डांसर और अभिनेत्री सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और इसके जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। शुक्रवार को अभिनेत्री ने अपने एक पोस्ट के जरिए 'अच्छे व्यक्तित्व' के महत्व को समझाया। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की, जिसमें वह सड़क पर बेफिक्र होकर मस्ती भरे अंदाज में घूमती नजर आ रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, "सुंदरता तो सिर्फ लोगों का ध्यान खींचती है, लेकिन इंसान का अच्छा चरित्र (स्वभाव) हमेशा के लिए दिल जीत लेता है।"


अभिनेत्री सपना चौधरी की पोस्ट को काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस उनके पोस्ट को पसंद करने के साथ-साथ कमेंट भी कर रहे हैं। सपना चौधरी के स्टेज शो में जुटने वाली भीड़ उनकी लोकप्रियता का सबसे बड़ा प्रमाण है। हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पंजाब में उनके शो में लाखों की भीड़ उमड़ती है।


तमाम शोहरत पाने के बावजूद अभिनेत्री इस समय पारिवारिक मतभेद में उलझी हुई हैं। जनवरी 2020 में हरियाणवी गायक और संगीतकार वीर साहू से गुपचुप तरीके से कोर्ट मैरिज कर ली थी, जिससे उनके दो बच्चे हैं। हालांकि, हाल ही में उनकी शादीशुदा जिंदगी में विवाद सामने आए, जिसके बाद उन्होंने अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला भी दर्ज कराया है।


बता दें कि हरियाणवी गायिका और डांसर सपना चौधरी ने अपने पति वीर साहू (यशबीर साहू) के खिलाफ दिल्ली के द्वारका महिला कोर्ट में घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है। कोर्ट ने उन्हें अंतरिम राहत प्रदान करते हुए वीर साहू को अगली सुनवाई तक सपना से किसी भी माध्यम से संपर्क करने या उनके कार्यस्थल/घर जाने पर रोक लगा दी है।


सपना चौधरी ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि वीर साहू ने उनके साथ कई बार मारपीट की। इसके कारण उन्हें अपने दोनों नाबालिग बच्चों को साथ लेकर अपनी ससुराल छोड़नी पड़ी और फिलहाल वह दिल्ली के नजफगढ़ स्थित अपने मायके में रह रही हैं।

Amanat Arora | July 17, 2026 | Entertainment | Entertainment


करण जौहर फिर लौटेंगे 'द ट्रेटर्स' के साथ, दूसरे सीजन में 21 सेलिब्रिटीज के बीच होगा दिमागी खेल का मुकाबला

करण जौहर फिर लौटेंगे 'द ट्रेटर्स' के साथ, दूसरे सीजन में 21 सेलिब्रिटीज के बीच होगा दिमागी खेल का मुकाबला ...

साधारण चेहरे में असाधारण प्रतिभा का नाम धनुष; एक्टिंग के साथ लेखक, गायक और निर्देशक के रूप में छोड़ी छाप

साधारण चेहरे में असाधारण प्रतिभा का नाम धनुष; एक्टिंग के साथ लेखक, गायक और निर्देशक के रूप में छोड़ी छाप ...

अभिनेत्री अरुणा ईरानी ने 8 साल बाद सोशल मीडिया पर की वापसी, शेयर की नए माइक्रो ड्रामा सीरीज की झलक

अभिनेत्री अरुणा ईरानी ने 8 साल बाद सोशल मीडिया पर की वापसी, शेयर की नए माइक्रो ड्रामा सीरीज की झलक ...

पंकज त्रिपाठी ने 'क्रिमिनल जस्टिस 4' और 'मैं अटल हूं' को लेकर खोले राज, बोले- 'किरदार को समझना जरूरी है'

पंकज त्रिपाठी ने 'क्रिमिनल जस्टिस 4' और 'मैं अटल हूं' को लेकर खोले राज, बोले- 'किरदार को समझना जरूरी है' ...

'अब मेरे दो बेटे ही नहीं, दो बेटियां भी हैं,' अर्चना पूरन सिंह ने होने वाली बहुओं को लेकर कही दिल की बात

'अब मेरे दो बेटे ही नहीं, दो बेटियां भी हैं,' अर्चना पूरन सिंह ने होने वाली बहुओं को लेकर कही दिल की बात ...