Search

'मेरी जिंदगी पर फिल्म बनी तो कहानी दिलचस्प होगी', शहनाज गिल ने अपनी लव स्टोरी को लेकर कही बड़ी बात

'मेरी जिंदगी पर फिल्म बनी तो कहानी दिलचस्प होगी', शहनाज गिल ने अपनी लव स्टोरी को लेकर कही बड़ी बात

'मेरी जिंदगी पर फिल्म बनी तो कहानी दिलचस्प होगी', शहनाज गिल ने अपनी लव स्टोरी को लेकर कही बड़ी बात मुंबई, 16 जुलाई। पंजाबी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक अपनी खास पहचान बनाने वाली अभिनेत्री शहनाज गिल आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपनी मासूमियत, बेबाक अंदाज और मेहनत के दम पर उन्होंने लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई है। रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' से घर-घर में लोकप्रिय हुईं शहनाज अब फिल्मों में भी अपनी अलग पहचान बनाने में जुटी हुई हैं। वह अब अपनी आने वाली फिल्म 'इश्कनामा' को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उन्होंने आईएएनएस से बात तरते हुए अपनी जिंदगी, प्रेम कहानी और एक कलाकार के तौर पर जिम्मेदारियों को लेकर खुलकर बात की है।


शहनाज गिल ने कहा कि अगर कभी उनकी जिंदगी पर फिल्म बनाई जाती है तो वह कहानी बेहद दिलचस्प होगी। हालांकि, उन्होंने अभी से अपनी जिंदगी पर बनने वाली फिल्म का नाम बताने से इनकार कर दिया। अभिनेत्री का कहना है कि जब ऐसा मौका आएगा, तब वह खुद अपनी कहानी का टाइटल दुनिया के सामने बताएंगी।


बातचीत में शहनाज से पूछा गया कि अगर उनकी जिंदगी की अपनी कोई 'इश्कनामा' यानी प्रेम कहानी हो, तो उसका टाइटल क्या होगा। इस सवाल पर अभिनेत्री ने कहा, "जब मेरी जिंदगी पर फिल्म बनेगी तो मुझे लगता है कि वह बहुत दिलचस्प होगी, और जब ऐसा होगा, तब मैं उसका टाइटल भी बताऊंगी।"


फिल्म में अपने किरदार को लेकर शहनाज गिल ने कहा, ''मुझे लगता है कि जब किसी सच्ची कहानी पर फिल्म बनाई जाती है तो जिम्मेदारी लेना बहुत जरूरी होता है। मैंने अपनी तरफ से इस जिम्मेदारी को पूरी क्षमता के साथ निभाने की कोशिश की है। मुझे विश्वास है कि मेरे किरदार को लोग जरूर पसंद करेंगे।''


फिल्म की बात करें, तो 'इश्कनामा' एक सच्ची प्रेम कहानी से प्रेरित बताई जा रही है, जिसमें निम्‍मा और नसीमा के रिश्ते को दिखाया गया है। यह एक पीरियड रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। इसकी कहानी साल 1981 से 1988 के बीच भारत-पाकिस्तान सीमा के आसपास की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

Amanat Arora | July 16, 2026 | Entertainment | Entertainment


करण जौहर फिर लौटेंगे 'द ट्रेटर्स' के साथ, दूसरे सीजन में 21 सेलिब्रिटीज के बीच होगा दिमागी खेल का मुकाबला

करण जौहर फिर लौटेंगे 'द ट्रेटर्स' के साथ, दूसरे सीजन में 21 सेलिब्रिटीज के बीच होगा दिमागी खेल का मुकाबला ...

साधारण चेहरे में असाधारण प्रतिभा का नाम धनुष; एक्टिंग के साथ लेखक, गायक और निर्देशक के रूप में छोड़ी छाप

साधारण चेहरे में असाधारण प्रतिभा का नाम धनुष; एक्टिंग के साथ लेखक, गायक और निर्देशक के रूप में छोड़ी छाप ...

अभिनेत्री अरुणा ईरानी ने 8 साल बाद सोशल मीडिया पर की वापसी, शेयर की नए माइक्रो ड्रामा सीरीज की झलक

अभिनेत्री अरुणा ईरानी ने 8 साल बाद सोशल मीडिया पर की वापसी, शेयर की नए माइक्रो ड्रामा सीरीज की झलक ...

पंकज त्रिपाठी ने 'क्रिमिनल जस्टिस 4' और 'मैं अटल हूं' को लेकर खोले राज, बोले- 'किरदार को समझना जरूरी है'

पंकज त्रिपाठी ने 'क्रिमिनल जस्टिस 4' और 'मैं अटल हूं' को लेकर खोले राज, बोले- 'किरदार को समझना जरूरी है' ...

'अब मेरे दो बेटे ही नहीं, दो बेटियां भी हैं,' अर्चना पूरन सिंह ने होने वाली बहुओं को लेकर कही दिल की बात

'अब मेरे दो बेटे ही नहीं, दो बेटियां भी हैं,' अर्चना पूरन सिंह ने होने वाली बहुओं को लेकर कही दिल की बात ...