Search

मध्य प्रदेश: लखन पटेल का विभाग बदलने पर जीतू पटवारी का सीएम मोहन यादव से सवाल, क्या व्यवस्था भी बदलेगी?

मध्य प्रदेश: लखन पटेल का विभाग बदलने पर जीतू पटवारी का सीएम मोहन यादव से सवाल, क्या व्यवस्था भी बदलेगी?

मध्य प्रदेश: लखन पटेल का विभाग बदलने पर जीतू पटवारी का सीएम मोहन यादव से सवाल, क्या व्यवस्था भी बदलेगी? भोपाल 16 जुलाई। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लखन पटेल से पशुपालन विभाग लेकर आनंद विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है। इस बदलाव पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री यादव को पत्र लिखकर जानना चाहा है कि क्या विभाग बदलने से व्यवस्था भी बदल जाएगी।


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने मुख्यमंत्री यादव को पत्र लिखकर कहा है कि विभाग में बदलाव का अधिकार लोकतंत्र में मुख्यमंत्री के पास है, मगर जनता यह भी जानना चाहती है कि क्या विभाग बदलने से व्यवस्था भी बदलेगी? मुख्यमंत्री के पास कई विभाग हैं और इसका जिक्र करते हुए पटवारी ने अपने पत्र में लिखा है जिन विभागों की जिम्मेदारी सीधे मुख्यमंत्री के पास है, वे भी जनता की अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर पा रहे हैं। अब पशुपालन विभाग भी आपके पास है, इसलिए प्रदेश के किसान, पशुपालक और गो भक्त यह पूछने को विवश हैं कि क्या इस विभाग का भविष्य भी बाकी विभागों जैसा ही होगा?


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि जिस भारतीय जनता पार्टी ने वर्षों तक गाय को अपनी राजनीति का सबसे बड़ा प्रतीक बनाया, उसी के शासन में मध्य प्रदेश का गोवंश सबसे अधिक उपेक्षित है। प्रदेश की गोशालाओं में चारे, पानी, उपचार और संसाधनों का संकट लगातार सामने आता रहा है।


किसानों की अतिरिक्त आय का माध्यम पशुपालन भी बढ़ती लागत, महंगे चारे और कमजोर सरकारी सहायता के कारण घाटे का सौदा बनता जा रहा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने गौशाला में गायों के चारे के लिए प्रतिदिन दी जाने वाली राशि और सड़क हादसों में होती मौतों पर चिंता जताई है।


दरअसल मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य मंत्रिमंडल में विभागों का फेरबदल करते हुए मंत्री लखन पटेल को अब जिस विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है, उसका उद्देश्य केवल आर्थिक विकास नहीं, बल्कि लोगों के मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक कल्याण को बढ़ावा देना है। मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य था जिसने आनंद विभाग की स्थापना की है।

Amanat Arora | July 16, 2026 | State | Politics


राष्ट्रगान प्रोटोकॉल विवाद के कारण तमिलनाडु के मंत्री ने विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में नहीं लिया हिस्सा

राष्ट्रगान प्रोटोकॉल विवाद के कारण तमिलनाडु के मंत्री ने विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में नहीं लिया हिस्सा ...

सेना में बस्तर रेजिमेंट की स्थापना को लेकर रक्षा मंत्री ने छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री को दिया भरोसा

सेना में बस्तर रेजिमेंट की स्थापना को लेकर रक्षा मंत्री ने छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री को दिया भरोसा ...

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी दिल्ली में 20 बागी सांसदों से मिलेंगे, टीएमसी कर रही अयोग्य ठहराने की कोशिश

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी दिल्ली में 20 बागी सांसदों से मिलेंगे, टीएमसी कर रही अयोग्य ठहराने की कोशिश पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी दिल्ली में 20 बागी सांसदों से मिलेंगे, टीएमसी कर रही अयोग्य ठहराने की कोशिश ...

पुण्यतिथि पर डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम को अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

पुण्यतिथि पर डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम को अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि ...

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, कहा-राष्ट्रसेवा मेरे जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, कहा-राष्ट्रसेवा मेरे जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता ...

डीपफेक वीडियो पर भड़के पीयूष गोयल, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत, बोले- 'एआई का दुर्भावनापूर्ण दुरुपयोग स्वीकार नहीं'

डीपफेक वीडियो पर भड़के पीयूष गोयल, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत, बोले- 'एआई का दुर्भावनापूर्ण दुरुपयोग स्वीकार नहीं' ...

'बिहार बंद' का कई जिलों में दिखा असर, समस्तीपुर-सीवान में सड़कें जाम, पटना समेत राज्यभर में सुरक्षा कड़ी

'बिहार बंद' का कई जिलों में दिखा असर, समस्तीपुर-सीवान में सड़कें जाम, पटना समेत राज्यभर में सुरक्षा कड़ी ...

वांगचुक के अनशन खत्म करने पर केंद्रीय मंत्रियों का दावा, छात्रों को न्याय दिलाने के लिए पीएम मोदी प्रतिबद्ध

वांगचुक के अनशन खत्म करने पर केंद्रीय मंत्रियों का दावा, छात्रों को न्याय दिलाने के लिए पीएम मोदी प्रतिबद्ध ...

‘शीशे के घर में रहने वाले दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं चलाते’, कांग्रेस पर बरसे शाहनवाज हुसैन

‘शीशे के घर में रहने वाले दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं चलाते’, कांग्रेस पर बरसे शाहनवाज हुसैन ...

पहली तिमाही में तमिलनाडु के कुल राजस्व में बढ़ोतरी दर्ज, केंद्र से मिलने वाले अनुदान में आई गिरावट

पहली तिमाही में तमिलनाडु के कुल राजस्व में बढ़ोतरी दर्ज, केंद्र से मिलने वाले अनुदान में आई गिरावट ...