Search

अपने अनुभव का हमें इंग्लैंड के खिलाफ फायदा मिलेगा: लियोनेल स्कालोनी

अपने अनुभव का हमें इंग्लैंड के खिलाफ फायदा मिलेगा: लियोनेल स्कालोनी

अपने अनुभव का हमें इंग्लैंड के खिलाफ फायदा मिलेगा: लियोनेल स्कालोनी अटलांटा, 15 जुलाई। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना की भिड़ंत इंग्लैंड से होनी है। अर्जेंटीना के कोच लियोनेल स्कालोनी का कहना है कि उनकी टीम को बड़े टूर्नामेंटों में खेलने के अनुभव का फायदा इंग्लैंड के खिलाफ मिलेगा। उनका मानना है कि लगातार बड़े मैच खेलने से खिलाड़ियों में आत्मविश्वास और धैर्य बढ़ता है।


अर्जेंटीना बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में पहुंचने के इरादे से मैदान पर उतरेगा। यह टीम के लिए पिछले पांच बड़े टूर्नामेंटों में पांचवां सेमीफाइनल मुकाबला होगा। कतर में हुए फीफा वर्ल्ड कप को जीतने के बाद अर्जेंटीना की निगाहें अपने खिताब का बचाव करने पर होगी।


कोच स्कालोनी ने सेमीफाइनल मैच से पहले कहा, "हमें ऐसे बड़े मुकाबले खेलने का अनुभव है। यह जरूरी नहीं कि अनुभव हमेशा जीत दिलाए, लेकिन इससे खिलाड़ियों को शांत रहने में मदद मिलती है। एक टीम के रूप में यह हमारा पांचवां सेमीफाइनल है और इससे हमें आत्मविश्वास मिलता है। खिलाड़ी शांत हैं और इस चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार हैं।"


अर्जेंटीना के कोच ने कहा कि टीम अपनी पहचान और खेलने के तरीके को बनाए रखते हुए इंग्लैंड के खतरनाक खिलाड़ियों से निपटने की योजना बना रही है। उन्होंने खास तौर पर इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन और युवा स्टार जूड बेलिंगहम की तारीफ की। स्कालोनी ने कहा, "हम हमेशा अपनी टीम को बेहतर बनाने और विपक्षी खिलाड़ियों को रोकने के लिए काम करते हैं। हम अपनी रणनीति में बदलाव कर सकते हैं या पहले अपनाए गए तरीके को जारी रख सकते हैं। हमारे खिलाड़ी अभी नहीं जानते कि अंतिम प्लेइंग इलेवन क्या होगी, लेकिन हम जानते हैं कि हमें दुनिया के दो बेहतरीन खिलाड़ियों का सामना करना है। कोई भी कोच ऐसे खिलाड़ियों को अपनी टीम में रखना चाहेगा। हालांकि, हमारे पास भी अपनी ताकत है और हम उन्हें रोकने की पूरी कोशिश करेंगे।"


उन्होंने कहा कि अर्जेंटीना की कोशिश होगी कि ज्यादा से ज्यादा समय तक गेंद पर नियंत्रण रखा जाए, ताकि इंग्लैंड को तेज जवाबी हमले करने के मौके कम मिलें। कोच के अनुसार, "हमारी सोच साफ है कि गेंद हमारे पास रहे। अगर कभी गेंद विपक्षी टीम के पास चली भी जाए तो हमें ज्यादा परेशानी नहीं होनी चाहिए। इंग्लैंड के पास तेज गति वाले और वन-ऑन-वन में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी हैं। उनकी खूबियां अलग-अलग हैं, इसलिए हमें सावधान रहना होगा। हम गेंद पर नियंत्रण रखने के साथ-साथ उन्हें अपनी रणनीति से चौंकाने की कोशिश करेंगे।"


48 वर्षीय स्कालोनी 2018 से अर्जेंटीना टीम के कोच हैं। उनके नेतृत्व में टीम ने 2019 में कोपा अमेरिका के सेमीफाइनल में जगह बनाई। इसके बाद अर्जेंटीना ने 2021 और 2024 में कोपा अमेरिका खिताब जीता और 2022 में विश्व कप का खिताब भी अपने नाम किया। स्कालोनी ने कहा कि वह टीम के लगातार सफलता हासिल करने को कभी हल्के में नहीं लेते। उन्होंने माना कि सेमीफाइनल तक पहुंचना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है।


स्कालोनी ने कहा, "मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इस स्थिति में पहुंच पाऊंगा। करीब डेढ़ महीने पहले अगर कोई कहता कि हम यहां तक पहुंचेंगे तो मैं इसके लिए तुरंत तैयार हो जाता। हम इस उपलब्धि से बहुत खुश हैं। हम यह नहीं सोच रहे कि हम यहां कैसे पहुंचे, बल्कि इस बात पर ध्यान है कि अब हम यहां हैं और आगे क्या करना है।"


उन्होंने कहा कि टीम ने पिछले कुछ वर्षों में शानदार उपलब्धियां हासिल की हैं और खिलाड़ियों को इसका सम्मान करना चाहिए। स्कालोनी ने कहा, "हमने बहुत कुछ हासिल किया है और कई बड़ी चीजें की हैं। कभी-कभी लगातार सफलता मिलने के बाद लोग इसकी अहमियत भूलने लगते हैं, लेकिन हमें पता है कि हमने क्या हासिल किया है। हम इसके लिए गर्व महसूस करते हैं और आभारी हैं। हालांकि, अब हमारा पूरा ध्यान इंग्लैंड के खिलाफ मैच पर है और आगे बढ़ने के लिए हम मैदान पर अपना सब कुछ देने को तैयार हैं।"

Amanat Arora | July 15, 2026 | Sports |


स्वदेश लौटने पर भारतीय टीम का भव्य स्वागत, खिलाड़ियों ने सरकार और सहयोगी संस्थाओं का जताया आभार

स्वदेश लौटने पर भारतीय टीम का भव्य स्वागत, खिलाड़ियों ने सरकार और सहयोगी संस्थाओं का जताया आभार ...

नरेन तम्हाने: गेंदबाज से विकेटकीपर बनने के बाद चमकी किस्मत, वैली ग्राउट से की जाती थी तुलना

नरेन तम्हाने: गेंदबाज से विकेटकीपर बनने के बाद चमकी किस्मत, वैली ग्राउट से की जाती थी तुलना ...

'आपका सफर शानदार रहा', रहाणे के इंटनरेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने पर रैना ने लिखा खास पोस्ट

'आपका सफर शानदार रहा', रहाणे के इंटनरेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने पर रैना ने लिखा खास पोस्ट ...

सीडब्ल्यूजी 2026: वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह ने जीता सिल्वर, सिर्फ 1 किग्रा के अंतर से चूके 'गोल्ड'

सीडब्ल्यूजी 2026: वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह ने जीता सिल्वर, सिर्फ 1 किग्रा के अंतर से चूके 'गोल्ड' ...

भारत बनाम श्रीलंका: दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा, अनुभवी रवींद्र जडेजा की वापसी

भारत बनाम श्रीलंका: दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा, अनुभवी रवींद्र जडेजा की वापसी ...

सीडब्ल्यूजी 2026: 'आपके जज्बे और दृढ़ संकल्प ने देश का मान बढ़ाया,' राष्ट्रपति मुर्मु ने वेटलिफ्टर बिंद्यारानी देवी को सराहा

सीडब्ल्यूजी 2026: 'आपके जज्बे और दृढ़ संकल्प ने देश का मान बढ़ाया,' राष्ट्रपति मुर्मु ने वेटलिफ्टर बिंद्यारानी देवी को सराहा ...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2006: नेशनल रिकॉर्ड होल्डर गुरिंदरवीर चूके, 100 मीटर रेस में भारत की उम्मीदों को झटका

कॉमनवेल्थ गेम्स 2006: नेशनल रिकॉर्ड होल्डर गुरिंदरवीर चूके, 100 मीटर रेस में भारत की उम्मीदों को झटका ...