Search

न्यूजीलैंड दिलदार देश, मेजर ध्यानचंद, रचिन, सोढ़ी और पटेल को मिला सम्मान: पीएम मोदी

न्यूजीलैंड दिलदार देश, मेजर ध्यानचंद, रचिन, सोढ़ी और पटेल को मिला सम्मान: पीएम मोदी

न्यूजीलैंड दिलदार देश, मेजर ध्यानचंद, रचिन, सोढ़ी और पटेल को मिला सम्मान: पीएम मोदी ऑकलैंड, 11 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने न्यूजीलैंड दौरे के दौरान शुक्रवार को ऑकलैंड में भारतीय मूल के लोगों को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड को ऐसा देश बताया, जहां दूसरे राष्ट्र से संबंधित प्रतिभाओं का भी सम्मान किया जाता है और उसे अवसर दिया जाता है। उन्होंने भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेल के क्षेत्र में साझेदारी पर भी जोर दिया। पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड और वहां के लोगों को दिलदार बताते हुए कहा कि यहां प्रतिभाओं का सम्मान किया जाता है। इस दौरान उन्होंने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के लिए खेलने वाले भारतीय मूल के रचिन रवींद्र, ईश सोढ़ी, एजाज पटेल का नाम लिया। रवींद्र, सोढ़ी और पटेल फिलहाल न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम में किसी-न-किसी फॉर्मेट का हिस्सा हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि 100 साल पहले हमारी हॉकी टीम न्यूजीलैंड खेलने आई थी। उस दौरे पर मेजर ध्यानचंद के प्रदर्शन की हर तरफ चर्चा हुई थी। उनकी हॉकी ने न्यूजीलैंड के लोगों का दिल जीत लिया था। पीएम ने खेल के क्षेत्र में भारत और न्यूजीलैंड के बीच साझेदारी की असीम संभावना जताते हुए कहा कि दोनों देश खेल के क्षेत्र में एक साथ काम कर सकते हैं। उन्होंने कहा, "मुझे अभी पता चला है कि ऑल ब्लैक्स (न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय रग्बी टीम का नाम) ने रग्बी के मैच में शानदार जीत दर्ज की है। भारत न्यूजीलैंड से रग्बी सीखना चाहता है। भारत को रग्बी में आगे आने के लिए विशेषज्ञ चाहिए, कोच चाहिए। न्यूजीलैंड इसमें हमारी मदद कर सकता है। हाल ही में भुवनेश्वर में न्यूजीलैंड रग्बी और भारत रग्बी के कोचिंग प्रोग्राम को मैं एक अच्छी शुरुआत मानता हूं।" प्रधानमंत्री ने कहा, "यहां आने से पहले मैं न्यूजीलैंड के एक स्पोर्ट्स स्टार्टअप इवेंट में गया था। वहां इनोवेशन और नए विचारों ने मुझे प्रभावित किया। हम खेल तकनीक में साथ मिलकर काफी कुछ कर सकते हैं।"

Amanat Arora | July 11, 2026 | Sports | PM Modi


भारत बनाम श्रीलंका: दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा, अनुभवी रवींद्र जडेजा की वापसी

भारत बनाम श्रीलंका: दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा, अनुभवी रवींद्र जडेजा की वापसी ...

सीडब्ल्यूजी 2026: 'आपके जज्बे और दृढ़ संकल्प ने देश का मान बढ़ाया,' राष्ट्रपति मुर्मु ने वेटलिफ्टर बिंद्यारानी देवी को सराहा

सीडब्ल्यूजी 2026: 'आपके जज्बे और दृढ़ संकल्प ने देश का मान बढ़ाया,' राष्ट्रपति मुर्मु ने वेटलिफ्टर बिंद्यारानी देवी को सराहा ...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2006: नेशनल रिकॉर्ड होल्डर गुरिंदरवीर चूके, 100 मीटर रेस में भारत की उम्मीदों को झटका

कॉमनवेल्थ गेम्स 2006: नेशनल रिकॉर्ड होल्डर गुरिंदरवीर चूके, 100 मीटर रेस में भारत की उम्मीदों को झटका ...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 मेडलिस्ट झंडू कुमार और मुथुपंडी राजा ने कहा- देश के लिए गोल्ड जीतना है अगला लक्ष्य

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 मेडलिस्ट झंडू कुमार और मुथुपंडी राजा ने कहा- देश के लिए गोल्ड जीतना है अगला लक्ष्य ...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने पर मीराबाई चानू बोलीं- 'ध्यान रिकॉर्ड पर नहीं, प्रदर्शन पर था'

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने पर मीराबाई चानू बोलीं- 'ध्यान रिकॉर्ड पर नहीं, प्रदर्शन पर था' ...

सीडब्ल्यूजी 2026: प्रीति ने डेबरा मिटेंजे को हराया, जादूमणि सिंह ने पाकिस्तानी बॉक्सर को चटाई धूल

सीडब्ल्यूजी 2026: प्रीति ने डेबरा मिटेंजे को हराया, जादूमणि सिंह ने पाकिस्तानी बॉक्सर को चटाई धूल ...

यूथ हॉकी5एस एशियन चैंपियनशिप: भारतीय पुरुष टीम ने ओमान और पाकिस्तान को रौंदा, महिला टीम को मिली हार

यूथ हॉकी5एस एशियन चैंपियनशिप: भारतीय पुरुष टीम ने ओमान और पाकिस्तान को रौंदा, महिला टीम को मिली हार ...