Search

इस सप्ताह भारतीय बाजार में विदेशी निवेशकों की दमदार वापसी, किए 4,670 करोड़ रुपए का निवेश

इस सप्ताह भारतीय बाजार में विदेशी निवेशकों की दमदार वापसी, किए 4,670 करोड़ रुपए का निवेश

इस सप्ताह भारतीय बाजार में विदेशी निवेशकों की दमदार वापसी, किए 4,670 करोड़ रुपए का निवेश मुंबई, 11 जुलाई। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने इस सप्ताह भारतीय शेयर बाजार में फिर से खरीदारी का रुख किया। एक्सचेंज के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, एफआईआई ने सप्ताह के दौरान 4,670 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।


वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) भी हमेशा की तरह बाजार में सक्रिय खरीदार रहे। उन्होंने इस सप्ताह 8,280 करोड़ रुपए का शुद्ध निवेश किया।


इस बीच, एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एएमएफआई) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, जून में सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) के जरिए निवेश बढ़कर 31,780 करोड़ रुपए पर पहुंच गया, जो पिछले तीन महीनों का सबसे ऊंचा स्तर है।


विश्लेषकों के अनुसार, यह राशि मई के 30,950 करोड़ रुपए की तुलना में 2.7 प्रतिशत अधिक है। वहीं, जून 2025 में दर्ज 27,270 करोड़ रुपए के मुकाबले इसमें 16.5 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी हुई है।


बजाज ब्रोकिंग के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट (रिसर्च) पबित्रो मुखर्जी ने कहा कि प्रमुख शेयर सूचकांकों की लगातार चार सप्ताह की तेजी इस सप्ताह थम गई और बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला।


उन्होंने कहा कि सप्ताह की शुरुआत में निफ्टी ने अच्छी तेजी दिखाई और मंगलवार को 24,530 का साप्ताहिक उच्च स्तर बनाया।


हालांकि, सप्ताह के बीच में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़े भू-राजनीतिक तनाव के कारण बाजार में भारी गिरावट आई, जिसके चलते बुधवार को निफ्टी गिरकर 23,805 अंक के साप्ताहिक निचले स्तर तक पहुंच गया और हालिया बढ़त लगभग पूरी तरह खत्म हो गई।


इसके बाद सप्ताह के अंतिम दो कारोबारी सत्रों में बाजार में अच्छी रिकवरी देखने को मिली और निफ्टी लगभग 24,200 अंक के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि, पूरे सप्ताह के दौरान इसमें करीब 0.26 प्रतिशत की मामूली गिरावट दर्ज की गई।


विश्लेषकों का कहना है कि सरकार की हालिया नीतियों ने विदेशी निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है। विशेष रूप से विदेशी ऋण निवेशकों (एफडीआई) के लिए कर ढांचे में किए गए सुधार और विदेशी मुद्रा प्रवाह बढ़ाने से जुड़ी नीतियों का सकारात्मक असर देखने को मिला है।


बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, हाल के दिनों में भारतीय डेट मार्केट में भी विदेशी निवेशकों की अच्छी भागीदारी रही है। डेट मार्केट में एफआईआई का निवेश करीब 5 से 6 अरब डॉलर रहा है।


हालांकि, जून में विदेशी संस्थागत निवेशक भारतीय शेयर बाजार में करीब 3 अरब डॉलर के शुद्ध विक्रेता (नेट सेलर्स) रहे थे। इसके विपरीत, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने उसी महीने करीब 9 अरब डॉलर का शुद्ध निवेश किया था।


जेएम फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशनल की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 12 महीनों में भारतीय प्राथमिक बाजार में एफआईआई ने 8.1 अरब डॉलर का शुद्ध निवेश किया है। वहीं, द्वितीयक बाजार से उन्होंने 49.3 अरब डॉलर की शुद्ध निकासी की है।

Amanat Arora | July 11, 2026 | Finance | Business


एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस का वित्त वर्ष 26 में घाटा दोगुने से अधिक बढ़कर 22,238 करोड़ रुपए हुआ

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस का वित्त वर्ष 26 में घाटा दोगुने से अधिक बढ़कर 22,238 करोड़ रुपए हुआ ...

अमेरिका-ईरान के बीच सैन्य हमले रुकने से वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें करीब 5 प्रतिशत तक लुढ़कीं

अमेरिका-ईरान के बीच सैन्य हमले रुकने से वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें करीब 5 प्रतिशत तक लुढ़कीं ...

एफसीएनआर (बी) डिपॉजिट केवल 45 दिनों में 2013 के 26 अरब डॉलर के स्तर को कर चुके हैं पार : एसबीआई रिपोर्ट

एफसीएनआर (बी) डिपॉजिट केवल 45 दिनों में 2013 के 26 अरब डॉलर के स्तर को कर चुके हैं पार : एसबीआई रिपोर्ट ...

फोर्स लेबर के खिलाफ की कार्रवाई में अमेरिका ने भारत पर अन्य देशों के मुकाबले लगाया कम टैरिफ

फोर्स लेबर के खिलाफ की कार्रवाई में अमेरिका ने भारत पर अन्य देशों के मुकाबले लगाया कम टैरिफ ...