Search

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की तीन राज्यसभा सीटों के लिए की उपचुनाव की घोषणा

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की तीन राज्यसभा सीटों के लिए की उपचुनाव की घोषणा

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की तीन राज्यसभा सीटों के लिए की उपचुनाव की घोषणा कोलकाता, 6 जुलाई। भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने पश्चिम बंगाल में तीन राज्यसभा के लिए उपचुनाव की घोषणा की है। इन सीटों के लिए वोटिंग 24 जुलाई को होगी और वोटों की गिनती भी उसी दिन की जाएगी। उपचुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को अधिसूचना जारी की जाएगी। उम्मीदवार 14 जुलाई तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं, जबकि 15 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 17 जुलाई नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख होगी। इसके बाद, जरूरत पड़ने पर 24 जुलाई को पश्चिम बंगाल विधानसभा में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। उसी दिन शाम 5 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। पिछले महीने तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसदों के इस्तीफे के बाद राज्यसभा की यह सीटें खाली हो गई थीं। इस्तीफा देने वाले नेताओं में सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बड़ाइक शामिल हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी की करारी हार के बाद तीनों सदस्यों ने अपनी राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दिया था। सुखेंदु शेखर रॉय और प्रकाश चिक बड़ाइक का कार्यकाल 18 अगस्त 2029 को पूरा होना था। लेकिन सुखेंदु शेखर ने 8 जून और बड़ाइक ने 11 जून को अपनी राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दिया। सुष्मिता देव का कार्यकाल 2 अप्रैल 2030 तक था, जबकि उन्होंने 10 जून को अपनी सदस्यता से त्यागपत्र दिया। आयोग ने आधिकारिक बयान में कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति करके चुनाव प्रक्रिया की बारीकी से निगरानी करने के लिए उचित उपाय किए जाएंगे। ईसीआई ने निर्देश दिया है कि मतपत्र पर वरीयता को चिह्नित करने के लिए सिर्फ रिटर्निंग अधिकारी की ओर से उपलब्ध कराए गए और पहले से तय बैंगनी रंग के स्केच पेन का ही इस्तेमाल किया जाएगा। इन चुनावों में किसी भी परिस्थिति में किसी अन्य पेन का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।

Raj Sharma | July 6, 2026 | State | Politics


रसील गुजराल आर्ट लिगेसी (आरजीएएल) ने डाक विभाग, भारत सरकार के सहयोग से पद्म विभूषण सतीश गुजराल की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में स्मारक डाक टिकट जारी किया

रसील गुजराल आर्ट लिगेसी (आरजीएएल) ने डाक विभाग, भारत सरकार के सहयोग से पद्म विभूषण सतीश गुजराल की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में स्मारक डाक टिकट जारी किया ...

राम मंदिर चढ़ावे की हो निष्पक्ष जांच, ई-20 पेट्रोल को लेकर विपक्ष ने किया प्रदर्शन, अमित शाह से सदन में मांगा जवाब

राम मंदिर चढ़ावे की हो निष्पक्ष जांच, ई-20 पेट्रोल को लेकर विपक्ष ने किया प्रदर्शन, अमित शाह से सदन में मांगा जवाब ...

गुजरात : सरकार ने आदिवासी मरीजों के लिए अंग प्रत्यारोपण और रोबोटिक सर्जरी से जुड़ा लिया अहम फैसला

गुजरात : सरकार ने आदिवासी मरीजों के लिए अंग प्रत्यारोपण और रोबोटिक सर्जरी से जुड़ा लिया अहम फैसला ...

राम मंदिर प्रकरण पर विपक्ष फैला रहा भ्रम, एसआईटी जांच में साधु-संतों की भूमिका नहीं मिली : मुख्यमंत्री योगी

राम मंदिर प्रकरण पर विपक्ष फैला रहा भ्रम, एसआईटी जांच में साधु-संतों की भूमिका नहीं मिली : मुख्यमंत्री योगी ...

पंजाब: बाबा फरीद यूनिवर्सिटी की परीक्षा में नकल में लिप्त हरियाणा का गिरोह, हाईटेक उपकरणों का इस्तेमाल: शिक्षा मंत्री

पंजाब: बाबा फरीद यूनिवर्सिटी की परीक्षा में नकल में लिप्त हरियाणा का गिरोह, हाईटेक उपकरणों का इस्तेमाल: शिक्षा मंत्री ...

राघव चड्ढा का कांग्रेस पर हमला, कर्नाटक में 2016 के पेपर लीक मंत्री को 2026 में फिर मिली जिम्मेदारी

राघव चड्ढा का कांग्रेस पर हमला, कर्नाटक में 2016 के पेपर लीक मंत्री को 2026 में फिर मिली जिम्मेदारी ...

बिहार में मानसून की तीव्र गतिविधि के मद्देनजर मौसम विभाग ने 25 जिलों में 'येलो अलर्ट' जारी किया

बिहार में मानसून की तीव्र गतिविधि के मद्देनजर मौसम विभाग ने 25 जिलों में 'येलो अलर्ट' जारी किया ...