Search

गेंदबाजों के प्रदर्शन से मेरी जिंदगी बहुत आसान हो जाती है: शुभमन गिल

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने रविवार को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टीम को मिली 7 विकेट की जीत का श्रेय अपने गेंदबाजों को दिया


लखनऊ,  गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने रविवार को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टीम को मिली 7 विकेट की जीत का श्रेय अपने गेंदबाजों को दिया। उन्होंने पावरप्ले और बीच के ओवरों में गेंदबाजों के अनुशासन को विपक्षी टीम को रोकने की मुख्य वजह बताया। 


गिल ने टीम के सामूहिक प्रयास की तारीफ करते हुए कहा, "जिस तरह से हमने पावरप्ले में गेंदबाजी की वह बहुत प्रभावशाली थी। मुझे लगता है कि बीच के ओवरों में गेंदबाजों ने जिस तरह से दबाव बनाए रखा वह भी जबरदस्त था। आप जानते हैं कि इससे मेरी जिंदगी बहुत आसान हो जाती है।" उन्होंने राशिद खान की विशेष तारीफ की और गुजरात टाइटंस के पक्ष में मैच का रुख बदलने की उनकी क्षमता को रेखांकित किया। उन्होंने कहा, "जिस तरह से राशिद इस समय गेंदबाजी कर रहे हैं वह हर बार हमें मैच में वापस लाते हैं। जब भी कोई दूसरा गेंदबाज दबाव में होता है, तो वह हमारी मदद करते हैं। इसी कारण बतौर कप्तान मेरी जिंदगी बहुत आसान हो जाती है। वह विकेट लेते हैं, डॉट बॉल डालते हैं और उन्हें मारना बहुत मुश्किल होता है।"


गिल ने बुनियादी बातों पर टिके रहने के महत्व पर भी बात की। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि पहले छह ओवरों में सबसे मुश्किल काम सरल चीजों को करना होता है, क्योंकि कभी-कभी आप खेल में बहुत आगे निकल जाते हैं। इसलिए वापस आना और यह समझना जरूरी है कि इस समय मुझे कौन सी सरल चीजें सही तरीके से करनी हैं।"


गिल ने गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि इस मैच में उन्होंने यह बहुत अच्छे से किया। उन्होंने जो पहला ओवर डाला वह एकदम सटीक था। फिर तीसरे ओवर में जिस तरह से उन्होंने अपनी लेंथ (गेंद की लंबाई) बनाए रखी और सरल चीजें कीं, उससे हम मैच में वापस आ गए। सिराज ने भी अच्छी गेंदबाजी की और मुझे लगता है कि कगिसो रबाडा ने भी कुछ रन दिए, लेकिन मेरे हिसाब से उनकी लेंथ एकदम सटीक थी। वह थोड़े बदकिस्मत रहे। कुछ गेंदें बल्ले से लगकर विकेट पर लगीं और कुछ पर अच्छे शॉट लगे, लेकिन टी20 मैच में ऐसा होता रहता है।"


गुजरात टाइटंस के कप्तान ने स्वीकार किया कि मैच के आखिरी ओवरों में टीम ने उम्मीद से थोड़े ज्यादा रन दिए। "हां, यह आसान नहीं था। मुझे लगता है कि आखिरी दो या तीन ओवरों में हमने थोड़े ज्यादा रन दिए, खासकर पारी के आखिर में। मुझे लगा कि हमने 10 रन ज्यादा दे दिए, जबकि उस समय खेल में हमारी स्थिति ऐसी थी कि उनके छह या सात विकेट गिर चुके थे। हालांकि, निश्चित रूप से पारी की शुरुआत में अगर हमें इस विकेट पर 160 रन मिलते, तो हम उसे खुशी-खुशी मान लेते।" गिल ने अपनी और जोस बटलर की फॉर्म और लगातार दूसरे मैच में अर्धशतकीय साझेदारी से काफी खुश नजर आए।


Raj Sharma | April 13, 2026 | Sports |


स्वदेश लौटने पर भारतीय टीम का भव्य स्वागत, खिलाड़ियों ने सरकार और सहयोगी संस्थाओं का जताया आभार

स्वदेश लौटने पर भारतीय टीम का भव्य स्वागत, खिलाड़ियों ने सरकार और सहयोगी संस्थाओं का जताया आभार ...

नरेन तम्हाने: गेंदबाज से विकेटकीपर बनने के बाद चमकी किस्मत, वैली ग्राउट से की जाती थी तुलना

नरेन तम्हाने: गेंदबाज से विकेटकीपर बनने के बाद चमकी किस्मत, वैली ग्राउट से की जाती थी तुलना ...

'आपका सफर शानदार रहा', रहाणे के इंटनरेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने पर रैना ने लिखा खास पोस्ट

'आपका सफर शानदार रहा', रहाणे के इंटनरेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने पर रैना ने लिखा खास पोस्ट ...

सीडब्ल्यूजी 2026: वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह ने जीता सिल्वर, सिर्फ 1 किग्रा के अंतर से चूके 'गोल्ड'

सीडब्ल्यूजी 2026: वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह ने जीता सिल्वर, सिर्फ 1 किग्रा के अंतर से चूके 'गोल्ड' ...

भारत बनाम श्रीलंका: दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा, अनुभवी रवींद्र जडेजा की वापसी

भारत बनाम श्रीलंका: दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा, अनुभवी रवींद्र जडेजा की वापसी ...

सीडब्ल्यूजी 2026: 'आपके जज्बे और दृढ़ संकल्प ने देश का मान बढ़ाया,' राष्ट्रपति मुर्मु ने वेटलिफ्टर बिंद्यारानी देवी को सराहा

सीडब्ल्यूजी 2026: 'आपके जज्बे और दृढ़ संकल्प ने देश का मान बढ़ाया,' राष्ट्रपति मुर्मु ने वेटलिफ्टर बिंद्यारानी देवी को सराहा ...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2006: नेशनल रिकॉर्ड होल्डर गुरिंदरवीर चूके, 100 मीटर रेस में भारत की उम्मीदों को झटका

कॉमनवेल्थ गेम्स 2006: नेशनल रिकॉर्ड होल्डर गुरिंदरवीर चूके, 100 मीटर रेस में भारत की उम्मीदों को झटका ...