Search

एस जयशंकर ने मॉरीशस के राष्ट्रपति से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा

भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने शुक्रवार को मॉरीशस के राष्ट्रपति धरमबीर गोखूल से मुलाकात की


पोर्ट लुईस,  भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने शुक्रवार को मॉरीशस के राष्ट्रपति धरमबीर गोखूल से मुलाकात की और भारत की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश और शुभकामनाएं पहुंचाईं।

जयशंकर ने कहा कि इस मुलाकात ने दोनों देशों के बीच गहरे मित्रतापूर्ण संबंधों और साझेदारी को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता को दर्शाया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि भारत और मॉरीशस के बीच दोस्ती की गर्मजोशी और सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा हुई।


विदेश मंत्री ने मॉरीशस के पूर्व प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ से भी मुलाकात की और भारत-मॉरीशस साझेदारी के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की।


इससे पहले, गुरुवार को जयशंकर ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दोनों देशों के बीच विकास सहयोग, स्वास्थ्य, शिक्षा, क्षमता निर्माण, मोबिलिटी, तकनीक, समुद्री सुरक्षा और लोगों के बीच संबंधों सहित कई क्षेत्रों में हो रही प्रगति पर चर्चा की।


जयशंकर ने भारत-मॉरीशस संबंधों को व्यापक और मजबूत बताते हुए कहा कि पिछले एक वर्ष में कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। साथ ही पश्चिम एशिया के हालात और उनके प्रभावों पर भी विचार-विमर्श किया गया।


विदेश मंत्री 9-10 अप्रैल तक मॉरीशस के आधिकारिक दौरे पर हैं, जहां वह 9वें इंडियन ओशन कॉन्फ्रेंस में भी भाग ले रहे हैं। इसके बाद वह 11 अप्रैल से संयुक्त अरब अमीरात के दौरे पर जाएंगे, जहां दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा होगी।



Raj Sharma | April 10, 2026 | World |


अमेरिका-ईरान संघर्ष में क्या बड़ी हार अरब देशों की हुई है?

अमेरिका और ईरान के बीच एक मेमोरेंडम ऑफ़ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) पर साइन होने से मिडिल ईस्ट में मिलिट्री टेंशन कुछ समय के लिए कम हो गया है. अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत अभी शुरुआती स्टेज में है और इसके आख़िरी नतीजों के बारे में कुछ भी कहना जल्दबाज़ी होगी. फिर भी, एक...

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या हुई 235, राष्ट्रपति ने बचाव और पुनर्निर्माण के लिए जरूरी कदम उठाने के दिए आदेश

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या हुई 235, राष्ट्रपति ने बचाव और पुनर्निर्माण के लिए जरूरी कदम उठाने के दिए आदेश ...

जन धन से डिजिटल भुगतान तक, भारत की उपलब्धियों पर पीएम मोदी ने की नीदरलैंड्स की रानी मैक्सिमा से चर्चा

जन धन से डिजिटल भुगतान तक, भारत की उपलब्धियों पर पीएम मोदी ने की नीदरलैंड्स की रानी मैक्सिमा से चर्चा ...

लोकल से ग्लोबल तक पहुंची थेवा आर्ट : मंदसौर के शिल्पकार राकेश सोनी ने पीएम मोदी के लिए तैयार किया विशेष ब्रोच

लोकल से ग्लोबल तक पहुंची थेवा आर्ट : मंदसौर के शिल्पकार राकेश सोनी ने पीएम मोदी के लिए तैयार किया विशेष ब्रोच ...

मंगल के वातावरण पर शोध करने वाला नासा का पहला मिशन मेवेन खत्म, अंतरिक्ष यान से टूटा संपर्क

नासा का मंगल ग्रह के वातावरण और उसके बदलावों का अध्ययन करने वाला पहला मिशन 'मार्स एटमॉस्फियर एंड वोलाटाइल इवोल्यूशन' (मेवेन) अब आधिकारिक रूप से खत्म हो गया है...

ट्रंप प्रशासन को बड़ा राजनीतिक झटका, अमेरिकी संसद में ईरान युद्ध खत्म करने का प्रस्ताव पास

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने एक द्विदलीय 'वॉर पावर्स रेजोल्यूशन' पारित किया है, जिसका मकसद ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य कार्रवाई को खत्म करना है...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलीं वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति रोड्रिगेज, हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज से मुलाकात की...

ट्रंप ने ईरान डील पर आखिरी फैसला बाकी होने का किया दावा, यूरेनियम संवर्धन को लेकर किया बड़ा ऐलान

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि वह ईरान के साथ एक संभावित समझौते पर आखिरी फैसला लेने की तैयारी कर रहे हैं...

होर्मुज में तनाव: अमेरिका का दावा 'ईरानी ड्रोन को मार गिराया,' एक और सैन्य कार्रवाई की पुष्टि

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकाम) ने ईरान के ड्रोन मार गिराने और एक और सैन्य कार्रवाई की पुष्टि की है...

साइप्रस में एस. जयशंकर की वैश्विक नेताओं से मुलाकात, यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया की स्थिति पर हुई अहम चर्चा

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने साइप्रस में यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों की अनौपचारिक बैठक के दौरान कई वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ताएं कीं...