Search

पंजाब की जनता मेरे साथ है, फर्जी वीडियो पर विश्वास नहीं करेगी : सीएम भगवंत मान

पंजाब की जनता मेरे साथ है, फर्जी वीडियो पर विश्वास नहीं करेगी : सीएम भगवंत मान

पंजाब की जनता मेरे साथ है, फर्जी वीडियो पर विश्वास नहीं करेगी : सीएम भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि विपक्ष उनसे राजनीतिक रूप से मुकाबला नहीं कर पा रहा है, इसलिए धर्म का सहारा लेकर उनके खिलाफ एआई का इस्तेमाल कर फर्जी वीडियो बनाकर बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजाब की जनता उनके साथ है और किसी भी फर्जी वीडियो पर विश्वास नहीं करेगी।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने वीडियो से जुड़ी फॉरेंसिक रिपोर्ट में हेरफेर के आरोपों पर कहा कि पिछले कुछ दिनों से बहुत घटिया राजनीति के तहत मेरे फर्जी वीडियो जारी किए जा रहे हैं। जब वे हर मोर्चे पर नाकाम हो जाते हैं, तो मुझे बदनाम करने के लिए धार्मिक मुद्दा उठाते हैं। हमने फॉरेंसिक लैब से जांच करवाई। अब उन्होंने लैब के मालिक पर हमला किया है और उन्हें धमकाकर अपनी मर्जी का बयान दिलवाना चाहते हैं। अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस सब एक हो गए हैं। उन्होंने कहा कि मैं आम जनता का आदमी हूं। मैं पानी, शिक्षा, बिजली और नौकरियों के लिए काम करता हूं। मुझे जितना चाहे बदनाम कर लें, लेकिन राजनीति को इस हद तक नहीं गिराना चाहिए। मैं यह पूरा मामला पंजाब की जनता पर छोड़ता हूं। सच तो यह है कि ये लोग अब पंजाब में न राजनीतिक और न ही सामाजिक रूप से अपना चेहरा दिखाने की स्थिति में हैं। इसलिए उन्होंने धार्मिक आधार पर भगवंत मान को बदनाम करने का फैसला किया है। वे रोज नए-नए फर्जी वीडियो बनाकर उन्हें वायरल कर रहे हैं। मान ने कहा, "हमने फॉरेंसिक लैब से जांच करवाई, हमारी रिपोर्ट असली है। इन्होंने जांच करवाई, इनकी रिपोर्ट नकली है। अब ये लैब मालिकों को एफआईआर का डर दिखाकर अपनी बात मनवाना चाहते हैं। मैं सच्चे दिल से पंजाब के हित में खड़ा हूं। क्या कोई व्यक्ति इतनी घटिया हरकत सपने में भी सोच सकता है?। भगवंत मान ने कहा कि जनता का समर्थन उनके साथ है और विपक्ष के पास झूठा प्रचार करने के अलावा कोई मुद्दा नहीं बचा है। आप आपकी जनसभाओं में भारी भीड़ देखकर विपक्ष घबरा गया है, इसलिए वे फर्जी वीडियो के जरिए बदनामी का खेल खेल रहे हैं। विपक्ष का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा कि वे गुरुद्वारों के बाहर मेरे पोस्टर लगाने की बात कर रहे हैं, लेकिन सुखबीर बादल के पोस्टर क्यों नहीं लगाते। उन्होंने तो बेअदबी के आरोप खुद स्वीकार कर लिए थे। उन्होंने कहा कि मैं सच्चे दिल से पंजाब के हित में खड़ा हूं। क्या कोई इंसान इतनी घटिया हरकत सपने में भी सोच सकता है।अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा अब सिर्फ एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) तक सीमित रह गया है। कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल मिलकर एक सांझा मोर्चा बना चुके हैं। लेकिन, जनता को पता है कि मान हमेशा उनके साथ है। मुझे मेरे वायरल वीडियो को लेकर कई लोगों ने मुझसे संपर्क किया और बताया कि यह वीडियो फर्जी है, आप इसमें नहीं हो।

Raj Sharma | June 24, 2026 | Breaking News | Politics


रसील गुजराल आर्ट लिगेसी (आरजीएएल) ने डाक विभाग, भारत सरकार के सहयोग से पद्म विभूषण सतीश गुजराल की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में स्मारक डाक टिकट जारी किया

रसील गुजराल आर्ट लिगेसी (आरजीएएल) ने डाक विभाग, भारत सरकार के सहयोग से पद्म विभूषण सतीश गुजराल की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में स्मारक डाक टिकट जारी किया ...

राम मंदिर चढ़ावे की हो निष्पक्ष जांच, ई-20 पेट्रोल को लेकर विपक्ष ने किया प्रदर्शन, अमित शाह से सदन में मांगा जवाब

राम मंदिर चढ़ावे की हो निष्पक्ष जांच, ई-20 पेट्रोल को लेकर विपक्ष ने किया प्रदर्शन, अमित शाह से सदन में मांगा जवाब ...

गुजरात : सरकार ने आदिवासी मरीजों के लिए अंग प्रत्यारोपण और रोबोटिक सर्जरी से जुड़ा लिया अहम फैसला

गुजरात : सरकार ने आदिवासी मरीजों के लिए अंग प्रत्यारोपण और रोबोटिक सर्जरी से जुड़ा लिया अहम फैसला ...

राम मंदिर प्रकरण पर विपक्ष फैला रहा भ्रम, एसआईटी जांच में साधु-संतों की भूमिका नहीं मिली : मुख्यमंत्री योगी

राम मंदिर प्रकरण पर विपक्ष फैला रहा भ्रम, एसआईटी जांच में साधु-संतों की भूमिका नहीं मिली : मुख्यमंत्री योगी ...

राघव चड्ढा का कांग्रेस पर हमला, कर्नाटक में 2016 के पेपर लीक मंत्री को 2026 में फिर मिली जिम्मेदारी

राघव चड्ढा का कांग्रेस पर हमला, कर्नाटक में 2016 के पेपर लीक मंत्री को 2026 में फिर मिली जिम्मेदारी ...

छात्रों से संवाद नहीं, बल का प्रयोग किया, सरकार ने जवाबदेही नहीं दिखाई: मल्लिकार्जुन खड़गे

छात्रों से संवाद नहीं, बल का प्रयोग किया, सरकार ने जवाबदेही नहीं दिखाई: मल्लिकार्जुन खड़गे ...