Search

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी से राहत, पूरे सप्ताह 40 डिग्री से नीचे रहेगा पारा, 26 जून से बारिश के आसार

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी से राहत, पूरे सप्ताह 40 डिग्री से नीचे रहेगा पारा, 26 जून से बारिश के आसार

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी से राहत, पूरे सप्ताह 40 डिग्री से नीचे रहेगा पारा, 26 जून से बारिश के आसार नई दिल्ली, 24 जून । राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के लोगों को फिलहाल भीषण गर्मी और लू से राहत मिली हुई है। पिछले कुछ दिनों से मौसम में आए बदलाव, बादलों की आवाजाही, तेज हवाओं और कहीं-कहीं हल्की बारिश के कारण तापमान नियंत्रित बना हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, इस पूरे सप्ताह अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना नहीं है। साथ ही बीच-बीच में हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं लोगों को गर्मी और उमस से राहत देती रहेंगी। मौसम विभाग की ओर से जारी 7 दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार, 24 जून को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दिन आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा और गरज-चमक वाले बादलों के विकसित होने की संभावना जताई गई है। 25 जून को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दिन भी आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा। हालांकि, किसी विशेष मौसम चेतावनी की आवश्यकता नहीं समझी गई है। इसके बाद 26 जून को मौसम में और बदलाव देखने को मिल सकता है। विभाग ने इस दिन गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। तापमान अधिकतम 40 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 27 जून को भी बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रहने की संभावना है। इस दिन अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, 28 जून को मौसम अपेक्षाकृत शांत रह सकता है। इस दिन आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा और अधिकतम तापमान 40 डिग्री व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, 29 जून को एक बार फिर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दिन अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की है। इससे साफ है कि फिलहाल एनसीआर में न तो भीषण गर्मी की स्थिति बनने की संभावना है और न ही किसी गंभीर मौसमीय खतरे की आशंका है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि लोगों को बदलते मौसम के बीच पर्याप्त पानी पीने और स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमीय गतिविधियों के प्रभाव से एनसीआर के लोगों को इस सप्ताह भीषण गर्मी से राहत मिलती रहेगी। बादलों की आवाजाही, तेज हवाएं और बीच-बीच में होने वाली हल्की बारिश मौसम को सुहावना बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

Raj Sharma | June 24, 2026 | India |


पुण्यतिथि पर डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम को अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

पुण्यतिथि पर डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम को अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि ...

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, कहा-राष्ट्रसेवा मेरे जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, कहा-राष्ट्रसेवा मेरे जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता ...

महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामला: मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता बिहार से गिरफ्तार, अब तक 14 आरोपी दबोचे गए

महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामला: मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता बिहार से गिरफ्तार, अब तक 14 आरोपी दबोचे गए ...

देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में तैनात है टूरिस्ट पुलिस : गजेंद्र सिंह शेखावत

देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में तैनात है टूरिस्ट पुलिस : गजेंद्र सिंह शेखावत ...

छात्र आंदोलन को लेकर सोनिया गांधी बोलीं, उनके साथ खड़ा होना हमारा राजनीतिक और संवैधानिक कर्तव्य

छात्र आंदोलन को लेकर सोनिया गांधी बोलीं, उनके साथ खड़ा होना हमारा राजनीतिक और संवैधानिक कर्तव्य ...

वांगचुक के अनशन खत्म करने पर केंद्रीय मंत्रियों का दावा, छात्रों को न्याय दिलाने के लिए पीएम मोदी प्रतिबद्ध

वांगचुक के अनशन खत्म करने पर केंद्रीय मंत्रियों का दावा, छात्रों को न्याय दिलाने के लिए पीएम मोदी प्रतिबद्ध ...

‘शीशे के घर में रहने वाले दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं चलाते’, कांग्रेस पर बरसे शाहनवाज हुसैन

‘शीशे के घर में रहने वाले दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं चलाते’, कांग्रेस पर बरसे शाहनवाज हुसैन ...

विदेश मंत्री जयशंकर ने मनीला में श्रीलंकाई, बांग्लादेशी समकक्षों और ईयू की काजा कैलास से की मुलाकात

विदेश मंत्री जयशंकर ने मनीला में श्रीलंकाई, बांग्लादेशी समकक्षों और ईयू की काजा कैलास से की मुलाकात ...