Search

'जहां हैं गालियां, वहां है आलिया': सुनील पाल के पोस्ट को लोगों ने माना आलिया भट्ट पर तंज

'जहां हैं गालियां, वहां है आलिया': सुनील पाल के पोस्ट को लोगों ने माना आलिया भट्ट पर तंज

'जहां हैं गालियां, वहां है आलिया': सुनील पाल के पोस्ट को लोगों ने माना आलिया भट्ट पर तंज मुंबई, 23 जून । कॉमेडियन सुनील पाल एक बार फिर सोशल मीडिया पोस्ट से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इस पोस्ट को लोग अभिनेत्री आलिया भट्ट पर तंज मान रहे है, जिसके चलते मनोरंजन जगत में नई बहस छिड़ गई है। यह पूरा मामला कॉमेडियन समय रैना के शो 'इंडिया गॉट लेटेंट' से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है, जहां हाल ही में आलिया भट्ट और अभिनेत्री शरवरी वाघ अपनी आने वाली फिल्म 'अल्फा' के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं। इस पूरे मामले की शुरुआत तब हुई जब शो के नए सीजन में समय रैना ने एक पुराने वायरल कमेंट का जिक्र किया। शो के दौरान उन्होंने एक कंटेस्टेंट से हल्के-फुल्के अंदाज में पूछा कि वह कौन सा टूथपेस्ट इस्तेमाल करती है। इसके बाद उन्होंने मजाक में कहा कि वही टूथपेस्ट सुनील पाल को भी दे देना। यह लाइन सुनकर सेट पर मौजूद लोग हंस पड़े। इसी एपिसोड में आलिया भट्ट भी मौजूद थीं और वह भी इस पर हंसती हुई नजर आईं। बाद में आलिया ने बताया कि उन्होंने पहले वह एपिसोड देखा था, जिसमें समय रैना और सुनील पाल एक साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में दिखाई दिए थे। इस पर सुनील पाल ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर एक पोस्ट किया और हिंदी में लिखा, 'जहां है गालियां, वहां है आलिया।' इस पोस्ट को लोग सीधे तौर पर आलिया भट्ट पर कटाक्ष मान रहे है। हालांकि उन्होंने अपने पोस्ट में यह स्पष्ट नहीं किया कि उन्होंने यह किस संदर्भ में लिखा है। दरअसल, समय रैना ने कपिल शर्मा के शो पर सुनील पाल से सवाल किया था- आप ब्रश क्यों नहीं करते?' गौरतलब है कि सुनील पाल और समय रैना के बीच विवाद कोई नया नहीं है। पिछले साल यह मामला तब शुरू हुआ था जब सुनील पाल ने समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के पहले सीजन में इस्तेमाल की गई भाषा और कंटेंट की आलोचना की थी। उनका कहना था कि शो में कई बार अभद्र और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया जाता है, जो सही नहीं है।

Raj Sharma | June 23, 2026 | Entertainment | Entertainment


करण जौहर फिर लौटेंगे 'द ट्रेटर्स' के साथ, दूसरे सीजन में 21 सेलिब्रिटीज के बीच होगा दिमागी खेल का मुकाबला

करण जौहर फिर लौटेंगे 'द ट्रेटर्स' के साथ, दूसरे सीजन में 21 सेलिब्रिटीज के बीच होगा दिमागी खेल का मुकाबला ...

साधारण चेहरे में असाधारण प्रतिभा का नाम धनुष; एक्टिंग के साथ लेखक, गायक और निर्देशक के रूप में छोड़ी छाप

साधारण चेहरे में असाधारण प्रतिभा का नाम धनुष; एक्टिंग के साथ लेखक, गायक और निर्देशक के रूप में छोड़ी छाप ...

अभिनेत्री अरुणा ईरानी ने 8 साल बाद सोशल मीडिया पर की वापसी, शेयर की नए माइक्रो ड्रामा सीरीज की झलक

अभिनेत्री अरुणा ईरानी ने 8 साल बाद सोशल मीडिया पर की वापसी, शेयर की नए माइक्रो ड्रामा सीरीज की झलक ...

पंकज त्रिपाठी ने 'क्रिमिनल जस्टिस 4' और 'मैं अटल हूं' को लेकर खोले राज, बोले- 'किरदार को समझना जरूरी है'

पंकज त्रिपाठी ने 'क्रिमिनल जस्टिस 4' और 'मैं अटल हूं' को लेकर खोले राज, बोले- 'किरदार को समझना जरूरी है' ...

'अब मेरे दो बेटे ही नहीं, दो बेटियां भी हैं,' अर्चना पूरन सिंह ने होने वाली बहुओं को लेकर कही दिल की बात

'अब मेरे दो बेटे ही नहीं, दो बेटियां भी हैं,' अर्चना पूरन सिंह ने होने वाली बहुओं को लेकर कही दिल की बात ...

'दुल्हनिया ले आएगी' रिव्यू: कॉमेडी और फैमिली ड्रामा से भरपूर, दर्शकों को पसंद आएगी यह शादी वाली कहानी

'दुल्हनिया ले आएगी' रिव्यू: कॉमेडी और फैमिली ड्रामा से भरपूर, दर्शकों को पसंद आएगी यह शादी वाली कहानी ...