Search

आईपीएल 2026: आरसीबी लगातार 2 खिताब जीतने वाली तीसरी टीम बनी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2026 का खिताब जीत लिया है


अहमदाबाद,  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2026 का खिताब जीत लिया है। रविवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस (जीटी) को 5 विकेट से हराकर खिताब जीता। इस जीत के साथ आरसीबी के नाम आईपीएल के कई रिकॉर्ड जुड़ गए हैं। 


 




आरसीबी लगातार दो आईपीएल खिताब (2025, 2026) जीतने वाली लीग की तीसरी टीम बन गई है। आरसीबी से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) (2010 और 2011) और मुंबई इंडियंस (एमआई) (2019 और 2020) में ये उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं। 




आरसीबी सर्वाधिक आईपीएल खिताब जीतने के मामले में तीसरे नंबर पर आ गई है। मुंबई इंडियंस और सीएसके 5-5 खिताब के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। 3 खिताब के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स दूसरे और 2 खिताब के साथ आरसीबी तीसरे स्थान पर है।  




राजस्थान रॉयल्स, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद ने भी 1-1 खिताब जीते हैं। हैदराबाद ने एक खिताब 2009 में भी जीता था, लेकिन तब वह डेक्कन चार्जेस थी और उसका मालिकाना हक मौजूदा प्रबंधन के पास नहीं था। 




आरसीबी दो आईपीएल खिताब एक ही वेन्यू पर जीतने वाली तीसरी टीम बन गई है। आरसीबी ने आईपीएल 2025 का खिताब भी नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही जीता था। मुंबई इंडियंस ने यह उपलब्धि 2 बार हासिल की है। मुंबई ने 2013 और 2015 का खिताब कोलकाता में, जबकि 2017 और 2019 का खिताब हैदराबाद में जीता था। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2012 और 2024 का खिताब चेन्नई में जीता था। 




मैच की बात करें तो टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जीटी ने 8 विकेट पर 155 रन बनाए। आरसीबी ने विराट कोहली की नाबाद 75 रन की पारी की बदौलत 18 ओवर में 5 विकेट पर 161 रन बनाकर मैच जीता और आईपीएल 2026 की ट्रॉफी पर कब्जा किया। 




Raj Sharma | June 1, 2026 | Sports |


गिल-सुदर्शन की दमदार पारी, जीटी ने चेज किया आईपीएल प्लेऑफ इतिहास का सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए राजस्थान र...

आईपीएल 2026: मुल्लांपुर में आरआर का रिकॉर्ड दमदार, दूसरे क्वालीफायर में आसान नहीं होगी जीटी की राह

आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की भिड़ंत गुजरात टाइटंस (ज...

यूनिटी कप: जमैका ने सेमीफाइनल में भारत को 2-0 से हराया, तीसरे स्थान के लिए होगी जिम्बाब्वे से भिड़

भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम को द वैली में यूनिटी कप के दूसरे सेमीफाइनल में जमैका से 0-2 से हार का सामना करना प...

आईपीएल 2026: वैभव सूर्यवंशी ने खत्म की सुदर्शन की बादशाहत, भुवनेश्वर का पर्पल कैप पर कब्जा बरकरार

आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदरा...

आईपीएल 2026: वैभव की तूफानी बल्लेबाजी, एसआरएच को 47 रन से रौंदकर 'क्वालीफायर-2' में आरआर

सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 'एलिमिनेटर' मैच में 47 रन से मात देकर राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने 'क्वालीफायर-2...

इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स 2026: पहले दिन निषाद कुमार और रक्षिता राजू ने बिखेरी चमक

8वीं इंडियन ओपन इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 के पहले दिन कई शानदार प्रदर्शन देखने को मिले...

'हम ज्यादा आक्रामक होने की कोशिश करेंगे'; प्लेऑफ के दबाव से निपटने पर कमिंस ने कहा

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने प्लेऑफ के दबाव को संभालने और खिताब वापस जीतने के लिए तीन मैच ...

आईपीएल 2026 : इन दमदार रिकॉर्ड्स के साथ आरसीबी ने मारी खिताबी मुकाबले में एंट्री

आईपीएल 2026 के क्वालिफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइ...

गुरिंदरवीर की सफलता का श्रेय लेने पर विजेंदर सिंह ने पंजाब सरकार की आलोचना की

विजेंदर सिंह ने धावक गुरिंदरवीर सिंह की रिकॉर्ड-तोड़ सफलता के बाद उनकी उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए...