Search

जेपी नड्डा ने अपने पैतृक गांव में डाला वोट, पंचायत चुनाव में जनता से की भागीदारी की अपील

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के दौरान अपने पैतृक गांव में मतदान किया


शिमला, , केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के दौरान अपने पैतृक गांव में मतदान किया। उन्होंने शनिवार सुबह झंडूता विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विजयपुर सुंगला गांव में अपने परिवार के साथ मतदान कर लोकतंत्र के इस पर्व में भागीदारी दर्ज की।


 


जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर मतदान के बाद परिवार संग तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनावों के तीसरे चरण के मतदान के अवसर पर आज मैंने झंडूता विधानसभा क्षेत्र में स्थित अपने पैतृक गांव विजयपुर सुंगला में अपने परिवार के साथ मतदान किया और लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।"


नड्डा ने पंचायती राज व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए सामूहिक भागीदारी पर बल देते हुए कहा कि पंचायत चुनाव लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने का माध्यम हैं। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे बिना किसी चूक के अपने मताधिकार का प्रयोग करें।


उन्होंने आगे लिखा, "पंचायती राज के सशक्तीकरण और लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में सामूहिक भागीदारी का अपना एक विशिष्ट महत्व है। सभी मतदाता भाई-बहनों से आग्रह है कि वे लोकतंत्र के इस पर्व में शामिल हों और अपने गांव, क्षेत्र व प्रदेश के समुचित विकास के साथ-साथ जन-उत्थान के लिए बिना किसी चूक के अपना मतदान अवश्य करें।"


जेपी नड्डा ने कहा कि प्रत्येक मतदाता का अमूल्य वोट सशक्त गांव और विकसित हिमाचल प्रदेश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने मतदान को नागरिकों का मौलिक कर्तव्य बताते हुए इसे लोकतंत्र की मजबूती का आधार बताया।


बता दें कि हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव तीन चरणों में हो रहे हैं। तीसरे चरण का मतदान शनिवार को हो रहा है। राज्य में पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने के लिए भाजपा और अन्य पार्टियां पूरी ताकत से चुनावी मैदान में हैं।


Raj Sharma | May 30, 2026 | India |


पुण्यतिथि पर डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम को अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

पुण्यतिथि पर डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम को अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि ...

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, कहा-राष्ट्रसेवा मेरे जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, कहा-राष्ट्रसेवा मेरे जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता ...

महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामला: मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता बिहार से गिरफ्तार, अब तक 14 आरोपी दबोचे गए

महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामला: मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता बिहार से गिरफ्तार, अब तक 14 आरोपी दबोचे गए ...

देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में तैनात है टूरिस्ट पुलिस : गजेंद्र सिंह शेखावत

देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में तैनात है टूरिस्ट पुलिस : गजेंद्र सिंह शेखावत ...

छात्र आंदोलन को लेकर सोनिया गांधी बोलीं, उनके साथ खड़ा होना हमारा राजनीतिक और संवैधानिक कर्तव्य

छात्र आंदोलन को लेकर सोनिया गांधी बोलीं, उनके साथ खड़ा होना हमारा राजनीतिक और संवैधानिक कर्तव्य ...

वांगचुक के अनशन खत्म करने पर केंद्रीय मंत्रियों का दावा, छात्रों को न्याय दिलाने के लिए पीएम मोदी प्रतिबद्ध

वांगचुक के अनशन खत्म करने पर केंद्रीय मंत्रियों का दावा, छात्रों को न्याय दिलाने के लिए पीएम मोदी प्रतिबद्ध ...

‘शीशे के घर में रहने वाले दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं चलाते’, कांग्रेस पर बरसे शाहनवाज हुसैन

‘शीशे के घर में रहने वाले दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं चलाते’, कांग्रेस पर बरसे शाहनवाज हुसैन ...

विदेश मंत्री जयशंकर ने मनीला में श्रीलंकाई, बांग्लादेशी समकक्षों और ईयू की काजा कैलास से की मुलाकात

विदेश मंत्री जयशंकर ने मनीला में श्रीलंकाई, बांग्लादेशी समकक्षों और ईयू की काजा कैलास से की मुलाकात ...