Search

जापान मई से 20 दिन का अतिरिक्त तेल भंडार जारी करेगा

जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार मई से 20 दिनों के तेल भंडार बाजार में जारी करेगी


टोक्यो,  जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार मई से 20 दिनों के तेल भंडार बाजार में जारी करेगी। यह कदम मार्च के मध्य से चल रहे प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए उठाया जा रहा है। 


उन्होंने यह जानकारी एक मंत्रिस्तरीय बैठक में दी, जिसमें मध्य पूर्व की स्थिति पर चर्चा हुई। बैठक में इस बात को लेकर चिंता जताई गई कि अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष-विराम समझौता होने के बावजूद होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों का सुरक्षित गुजरना अभी भी अनिश्चित है।




जापान सरकार ने 16 मार्च से लगभग 50 दिनों के तेल भंडार को बाजार में जारी करना शुरू कर दिया था, ताकि आपूर्ति बनी रहे। फरवरी के अंत में मध्य पूर्व में शुरू हुए संघर्ष के कारण तेल ले जाने वाला यह अहम समुद्री रास्ता काफी हद तक बंद हो गया था।




हालांकि अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते का युद्धविराम हुआ है, लेकिन अभी यह साफ नहीं है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाज पहले की तरह आसानी से चल पाएंगे या नहीं। ताकाइची ने कहा कि कच्चे तेल की आपूर्ति स्थिर रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।




ताकाइची ने कहा कि मई तक, जापान अपने तेल आयात का आधे से अधिक हिस्सा उन मार्गों से प्राप्त करने में सक्षम हो जाएगा, जिनमें होर्मुज जलडमरूमध्य शामिल नहीं है। हालांकि, उन्होंने इन वैकल्पिक स्रोतों के नाम नहीं बताए।




समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, जापान अपने कच्चे तेल के आयात का 90 प्रतिशत से अधिक हिस्सा मध्य-पूर्व पर निर्भर रहता है, और इस तेल का अधिकांश भाग होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरता है।




इससे पहले, 8 अप्रैल को, जापान और अमेरिका के बीच दो सप्ताह के संघर्ष-विराम समझौते पर सहमति बनने के बाद, सनाए ताकाइची ने ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन से बात की थी। उन्होंने ईरान से अपील की कि वह सभी देशों के जहाजों के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य में जल्द सुरक्षित रास्ता सुनिश्चित करे।




करीब 25 मिनट चली इस बातचीत के बाद ताकाइची ने बताया कि उन्होंने मध्य पूर्व में तनाव कम करने की जरूरत पर जोर दिया और दोनों देशों ने आगे भी बातचीत जारी रखने पर सहमति जताई।


Raj Sharma | April 10, 2026 | World |


मंगल के वातावरण पर शोध करने वाला नासा का पहला मिशन मेवेन खत्म, अंतरिक्ष यान से टूटा संपर्क

नासा का मंगल ग्रह के वातावरण और उसके बदलावों का अध्ययन करने वाला पहला मिशन 'मार्स एटमॉस्फियर एंड वोलाट...

ट्रंप प्रशासन को बड़ा राजनीतिक झटका, अमेरिकी संसद में ईरान युद्ध खत्म करने का प्रस्ताव पास

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने एक द्विदलीय 'वॉर पावर्स रेजोल्यूशन' पारित किया है, जिसका मकसद ईरान के खिलाफ अम...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलीं वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति रोड्रिगेज, हैदराबाद हा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में वेनेजुएला की कार्यवाहक राष...

ट्रंप ने ईरान डील पर आखिरी फैसला बाकी होने का किया दावा, यूरेनियम संवर्धन को लेकर किया बड़ा ऐलान

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि वह ईरान के साथ एक संभावित समझौते पर आखिरी फै...

होर्मुज में तनाव: अमेरिका का दावा 'ईरानी ड्रोन को मार गिराया,' एक और सैन्य कार्रवाई की पुष्टि

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकाम) ने ईरान के ड्रोन मार गिराने और एक और सैन्य कार्रवाई की पुष्टि की है...

साइप्रस में एस. जयशंकर की वैश्विक नेताओं से मुलाकात, यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया की स्थिति पर

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने साइप्रस में यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों की अनौपचारिक बैठक के दौर...

मार्को रुबियो के दौरे से भारत को मिला भरोसा, इंडो-पैसिफिक क्षेत्र पर अमेरिका का फोकस बरकरार

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने अपनी चार दिन की भारत यात्रा का इस्तेमाल क्वाड सहयोग को मजबूत करन...

होर्मुज स्ट्रेट में दक्षिण कोरियाई जहाज पर हमले की जांच पूरी, जल्द जारी होगी र‍िपोर्ट

दक्षिण कोरिया हाल ही में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक दक्षिण कोरियाई जहाज पर हुए हमले की जांच के नतीजों का...

लेबनान पर इजरायली हमले जारी, आईडीएफ ने नबातीह में घर खाली करने की दी चेतावनी

दक्षिणी लेबनान पर इजरायली हमले जारी हैं। इस बीच इजरायली सेना ने एक्स पर हिब्रू भाषा में बयान जारी कर नब...