Search

भीषण गर्मी से एनसीआर के लोगों को मिली निजात, तीन दिनों तक बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी

एनसीआर में गुरुवार शाम से मौसम ने अचानक करवट ली और तेज बारिश, आंधी तथा धूल भरी हवाओं ने भीषण गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत दी


नोएडा,  एनसीआर में गुरुवार शाम से मौसम ने अचानक करवट ली और तेज बारिश, आंधी तथा धूल भरी हवाओं ने भीषण गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत दी। पिछले कई दिनों से लगातार पड़ रही झुलसाने वाली गर्मी और लू के कारण लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा था, लेकिन देर शाम शुरू हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई।  


मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिनों तक एनसीआर में मौसम का मिजाज बदला रहेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी।


भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार 29 मई को एनसीआर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान दिनभर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि सुबह से लेकर शाम तक अलग-अलग समय पर तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। बिजली गिरने और आंधी की भी संभावना है। 29 मई को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं आर्द्रता का स्तर 70 प्रतिशत से 50 प्रतिशत के बीच रह सकता है।


मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वाह्न, दोपहर और शाम तीनों समय हल्की बारिश और गरज के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना बनी रहेगी। इसके बाद, 30 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दिन भी गरज के साथ बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिलेगा। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।


मौसम विभाग के अनुसार, दोपहर और शाम के समय हल्की बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 31 मई को भी मौसम विभाग ने 'थंडरस्टॉर्म विद रेन,' यानी बारिश और गरज वाले मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। हालांकि, इस दिन किसी प्रकार की चेतावनी नहीं दी गई है। तापमान 36 डिग्री अधिकतम और 23 डिग्री न्यूनतम रहने का अनुमान है। वहीं, 1 जून को आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।


मौसम विभाग ने इस दिन कोई चेतावनी जारी नहीं की है। इसके बाद 2 जून को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। तापमान में हल्की बढ़ोतरी के साथ अधिकतम पारा 37 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि 3 जून तक मौसम फिर से साफ होने लगेगा और गर्मी दोबारा बढ़ सकती है।


मौसम विभाग के अनुसार, इस दिन अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा और किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है।


मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से आ रही नमी के कारण एनसीआर में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। फिलहाल अगले दो से तीन दिनों तक लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने की उम्मीद है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने, खुले स्थानों पर खड़े न होने और बिजली कड़कने के समय सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।


Raj Sharma | May 29, 2026 | Haryana |


पीएम स्वनिधि योजना : निराशा को आशा में बदलने की कहानी, लाभार्थी मंदीप ने बताया- जीने का मिला सहार

पीएम स्वनिधि जून 2020 में शुरुआत के बाद से रेहड़ी-पटरी वालों के लिए एक परिवर्तनकारी पहल के रूप में उभरी है...

पूसा में खरीफ कॉन्फ्रेंस: 22 राज्यों के कृषि मंत्री एक मंच पर, कृषि सुधारों को मिला राष्ट्रीय संक

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र पूसा में 28 और 29 मई को आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय ख...

ग्रेटर नोएडा : पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़, गैंगस्टर-आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमे हैं द

गौतमबुद्धनगर के जारचा थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई...

ग्रेटर नोएडा में किन्नर हत्याकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में हुए चर्चित किन्नर हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए म...

ग्रेटर नोएडा : झुग्गियों में भीषण आग, 20 से ज्यादा झुग्गियां जलकर राख, बाल-बाल बचे लोग

ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ग्राम हाफीजपुर स्थित झुग्गी-...

महिलाओं पर कैंची से हमला करने वाला साइको आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी से करता था पीछा

नोएडा के सेक्टर-58 थाने की पुलिस ने महिलाओं और लड़कियों पर पीछे से कैंची से हमला करने वाले एक कथित साइको आ...

नीट पेपर लीक मामले में पवन खेड़ा का तंज, बोले- पेपर लीक नहीं हुआ, सवाल बाहर आ गया

नीट पेपर लीक मामले पर एनटीए प्रमुख के बयान को लेकर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से ...