Search

ग्रेटर नोएडा में किन्नर हत्याकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में हुए चर्चित किन्नर हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है


ग्रेटर नोएडा, ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में हुए चर्चित किन्नर हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी अभिषेक उर्फ मोना उर्फ मानव को सेक्टर-148 मेट्रो लाइन की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते से गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक 24 मई 2026 को थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के ग्राम तुगलपुर में किन्नर मनोरंजन शर्मा उर्फ चांदनी का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना नॉलेज पार्क में हत्या का मुकदमा दर्ज कर विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था। 


जांच के दौरान पुलिस को आरोपी अभिषेक उर्फ मोना उर्फ मानव के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले। इसके बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी। मंगलवार 26 मई को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सेक्टर-148 मेट्रो लाइन के पास मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी की। पुलिस के अनुसार खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी, जिसके बाद उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। 


गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभिषेक उर्फ मोना उर्फ मानव निवासी ग्राम तालिम नगर, थाना हरदुआगंज, जनपद अलीगढ़ के रूप में हुई है। वर्तमान में वह तुगलपुर, थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में रह रहा था। आरोपी की उम्र लगभग 26 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस बरामद किया है। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि घटना के पीछे क्या कारण था। 


इस मामले में थाना नॉलेज पार्क पर मुकदमा संख्या 106/2026 के तहत धारा 103(1) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही घटना से जुड़े अन्य पहलुओं का भी खुलासा किया जाएगा। 


Raj Sharma | May 26, 2026 | Haryana |


तेज आंधी-तूफान और झमाझम बारिश से मौसम सुहावना, जलभराव और गिरे पेड़ों ने बढ़ाई परेशानी

दिल्ली समेत नोएडा और आसपास के इलाकों में 4 जून को तेज आंधी-तूफान के साथ हुई झमाझम बारिश ने भीषण गर्मी से लोगों को बड़ी राहत दिलाई...

भ्रष्टाचारियों पर हरियाणा विजिलेंस का बड़ा प्रहार, रिश्वतखोर अधिकारियों के लिए 'दूर-दराज तबादला नीति' की सिफारिश

हरियाणा स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने मुख्यमंत्री से सिफारिश की है कि रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़े जाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को दोबारा उसी जिले या उसी पद पर तैनात न किया जाए...

ज़ीरकपुर में गोमांस से भरा ट्रक पकड़ने का दावा, गो रक्षा दल ने किया हंगामा; आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

ज़ीरकपुर के नगला इलाके में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब गो रक्षा दल की टीम ने एक ट्रक को रोककर उसमें गोमांस होने का दावा किया...

हरियाणा के सरकारी अस्पताल में नाबालिग का यौन शोषण, आरोपी डॉक्टर फरार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित लोकनायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) जिला सिविल अस्पताल में एक नाबालिग के साथ कथित यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है...

पीएम स्वनिधि योजना : निराशा को आशा में बदलने की कहानी, लाभार्थी मंदीप ने बताया- जीने का मिला सहारा

पीएम स्वनिधि जून 2020 में शुरुआत के बाद से रेहड़ी-पटरी वालों के लिए एक परिवर्तनकारी पहल के रूप में उभरी है।...

पूसा में खरीफ कॉन्फ्रेंस: 22 राज्यों के कृषि मंत्री एक मंच पर, कृषि सुधारों को मिला राष्ट्रीय संकल्प

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र पूसा में 28 और 29 मई को आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय खरीफ कॉन्फ्रेंस में देश के कृषि क्षेत्र से जुड़ा एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला...

हरियाणा के बोर्ड-निगमों में हुई नई नियुक्तियां, सरकार ने जारी किए आदेश

हरियाणा सरकार ने बोर्ड-निगमों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और अतिरिक्त निदेशकों की नियुक्तियां कर दी हैं। सरकार की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। ...

विनेश फोगाट एशियन गेम्स के ट्रायल्स में सिर्फ 50 किलोग्राम भारवर्ग में ही हिस्सा ले सकती हैं: डब्ल्यूएफआई

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट के उस आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है,...

भीषण गर्मी से एनसीआर के लोगों को मिली निजात, तीन दिनों तक बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी

एनसीआर में गुरुवार शाम से मौसम ने अचानक करवट ली और तेज बारिश, आंधी तथा धूल भरी हवाओं ने भीषण गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत दी...

ग्रेटर नोएडा : पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़, गैंगस्टर-आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमे हैं दर्ज

गौतमबुद्धनगर के जारचा थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई...