Search

एनसीआर में हीटवेव का येलो अलर्ट, 29 मई को बारिश से गिरेगा पारा

दिल्ली-एनसीआर में मई के आखिरी दिनों में मौसम करवट बदलने वाला है


नोएडा, दिल्ली-एनसीआर में मई के आखिरी दिनों में मौसम करवट बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 28 मई को भीषण गर्मी और हीटवेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है, वहीं 29 मई को तेज आंधी, तूफान और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।  


इस बदलाव का असर अगले तीन दिनों तक यानी 31 मई तक देखने को मिलेगा। 28 मई को अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में उमस भरी गर्मी के साथ हीटवेव से लोग परेशान रहेंगे। हालांकि, दोपहर और शाम के समय बहुत हल्की से हल्की बारिश के साथ 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं।


29 मई को मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। तापमान में गिरावट आएगी। अधिकतम 36 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहेगा। सुबह से शाम तक तीनों पहर में बहुत हल्की से हल्की बारिश के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं और बिजली चमकने के साथ आंधी-तूफान की संभावना है।


मौसम विभाग के मुताबिक 30 मई को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने को संभावना है। 31 मई को अधिकतम 36 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने की संभावना है। दोनों दिन आंधी और बारिश का पूर्वानुमान है, लेकिन विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है।


वहीं मौसम विभाग के मुताबिक 1-2 जून को उमस और बादल छाए रहेंगे। 1 जून को अधिकतम 38 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने की संभावना है और आसमान आंशिक रूप से बादलों वाला रहेगा। इसके बाद 2 जून को पारा 40 डिग्री और 28 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 29 मई के बाद से भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, हालांकि अलर्ट के दौरान नागरिक तेज हवाओं और बिजली गिरने से सतर्क रहें। बारिश के दौरान खुले में जाने से बचें। फिलहाल 48 घंटों में मौसम पूरी तरह करवट लेने वाला है।


Raj Sharma | May 28, 2026 | India |


पुण्यतिथि पर डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम को अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

पुण्यतिथि पर डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम को अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि ...

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, कहा-राष्ट्रसेवा मेरे जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, कहा-राष्ट्रसेवा मेरे जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता ...

महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामला: मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता बिहार से गिरफ्तार, अब तक 14 आरोपी दबोचे गए

महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामला: मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता बिहार से गिरफ्तार, अब तक 14 आरोपी दबोचे गए ...

देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में तैनात है टूरिस्ट पुलिस : गजेंद्र सिंह शेखावत

देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में तैनात है टूरिस्ट पुलिस : गजेंद्र सिंह शेखावत ...

छात्र आंदोलन को लेकर सोनिया गांधी बोलीं, उनके साथ खड़ा होना हमारा राजनीतिक और संवैधानिक कर्तव्य

छात्र आंदोलन को लेकर सोनिया गांधी बोलीं, उनके साथ खड़ा होना हमारा राजनीतिक और संवैधानिक कर्तव्य ...

वांगचुक के अनशन खत्म करने पर केंद्रीय मंत्रियों का दावा, छात्रों को न्याय दिलाने के लिए पीएम मोदी प्रतिबद्ध

वांगचुक के अनशन खत्म करने पर केंद्रीय मंत्रियों का दावा, छात्रों को न्याय दिलाने के लिए पीएम मोदी प्रतिबद्ध ...

‘शीशे के घर में रहने वाले दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं चलाते’, कांग्रेस पर बरसे शाहनवाज हुसैन

‘शीशे के घर में रहने वाले दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं चलाते’, कांग्रेस पर बरसे शाहनवाज हुसैन ...

विदेश मंत्री जयशंकर ने मनीला में श्रीलंकाई, बांग्लादेशी समकक्षों और ईयू की काजा कैलास से की मुलाकात

विदेश मंत्री जयशंकर ने मनीला में श्रीलंकाई, बांग्लादेशी समकक्षों और ईयू की काजा कैलास से की मुलाकात ...