Search

भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात एटीएस के संयुक्त ऑपरेशन में 115 किलो कोकीन जब्त

भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने गुजरात एटीएस के साथ मिलकर समुद्री रास्ते से नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने में बड़ी सफलता हासिल की है


नई दिल्ली,भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने गुजरात एटीएस के साथ मिलकर समुद्री रास्ते से नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने में बड़ी सफलता हासिल की है। 25-26 मई की रात मुंद्रा तट के पास दोनों एजेंसियों ने संयुक्त अभियान चलाया। इस खुफिया जानकारी पर आधारित कार्रवाई में उन्होंने 115 किलोग्राम कोकीन जब्त कर ली।अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। 


गुजरात एटीएस से मिली महत्वपूर्ण जानकारी के आधार पर भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) की इंटरसेप्टर नौकाओं ने मुंद्रा एंकरेज इलाके में बड़ा तलाशी अभियान चलाया। इस अभियान में एटीएस के जवान भी इन नौकाओं पर सवार थे।


इस अभियान के दौरान मुंद्रा से लगभग पांच नॉटिकल मील दूर लंगर डाले एक कंटेनर जहाज एमवी यूरोप पर कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखी गईं। जिसमें कुछ बैग जहाज से बाहर समुद्र में फेंके जाते हुए दिखे।


भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) और गुजरात एटीएस की संयुक्त टीम ने बहुत तेजी दिखाई। दोनों एजेंसियों के बीच बेहतरीन तालमेल था। टीम तुरंत उस जगह पर पहुंच गई और रात के अंधेरे में कम रोशनी और मुश्किल हालात के बावजूद समुद्र से पांच बैग सफलतापूर्वक बरामद कर लिए।


जांच ​​करने पर, बैगों में सफेद पाउडर जैसे पदार्थ के पैकेट मिले, जिनकी जांच में कोकीन होने की पुष्टि हुई।


इस अभियान के दौरान कुल 115 पैकेट जब्त किए गए, जिनमें से हर पैकेट का वजन लगभग एक किलोग्राम था। इस तरह कुल मिलाकर लगभग 115 किलोग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया गया।


खुले स्रोतों से मिले अनुमानों के अनुसार, जब्त किए गए नशीले पदार्थों की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 1,150 करोड़ रुपए है।


इसके बाद, जहाज को आगे की जांच के लिए बंदरगाह पर लाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि आईसीजी, एटीएस गुजरात और अन्य संबंधित एजेंसियों द्वारा संयुक्त जांच अभी भी जारी है।


यह सफल अभियान एक बार फिर आईसीजी और एटीएस गुजरात के बीच मजबूत तालमेल और ऑपरेशनल समन्वय को उजागर करता है।


खास बात यह है कि पिछले पांच सालों में इन एजेंसियों द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया यह पंद्रहवां सफल अभियान है। यह समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने और नशामुक्त भारत के राष्ट्रीय लक्ष्य को हासिल करने के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।


Raj Sharma | May 27, 2026 | India |


पुण्यतिथि पर डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम को अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

पुण्यतिथि पर डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम को अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि ...

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, कहा-राष्ट्रसेवा मेरे जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, कहा-राष्ट्रसेवा मेरे जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता ...

महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामला: मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता बिहार से गिरफ्तार, अब तक 14 आरोपी दबोचे गए

महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामला: मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता बिहार से गिरफ्तार, अब तक 14 आरोपी दबोचे गए ...

देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में तैनात है टूरिस्ट पुलिस : गजेंद्र सिंह शेखावत

देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में तैनात है टूरिस्ट पुलिस : गजेंद्र सिंह शेखावत ...

छात्र आंदोलन को लेकर सोनिया गांधी बोलीं, उनके साथ खड़ा होना हमारा राजनीतिक और संवैधानिक कर्तव्य

छात्र आंदोलन को लेकर सोनिया गांधी बोलीं, उनके साथ खड़ा होना हमारा राजनीतिक और संवैधानिक कर्तव्य ...

वांगचुक के अनशन खत्म करने पर केंद्रीय मंत्रियों का दावा, छात्रों को न्याय दिलाने के लिए पीएम मोदी प्रतिबद्ध

वांगचुक के अनशन खत्म करने पर केंद्रीय मंत्रियों का दावा, छात्रों को न्याय दिलाने के लिए पीएम मोदी प्रतिबद्ध ...

‘शीशे के घर में रहने वाले दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं चलाते’, कांग्रेस पर बरसे शाहनवाज हुसैन

‘शीशे के घर में रहने वाले दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं चलाते’, कांग्रेस पर बरसे शाहनवाज हुसैन ...

विदेश मंत्री जयशंकर ने मनीला में श्रीलंकाई, बांग्लादेशी समकक्षों और ईयू की काजा कैलास से की मुलाकात

विदेश मंत्री जयशंकर ने मनीला में श्रीलंकाई, बांग्लादेशी समकक्षों और ईयू की काजा कैलास से की मुलाकात ...