Search

हिंद महासागर में भारतीय नौसेना की बड़ी कार्रवाई, समुद्री डकैती की कोशिश नाकाम

भारतीय नौसेना ने समुद्री डकैती के एक बड़े कुप्रयास को विफल कर दिया।


नई दिल्ली, भारतीय नौसेना ने समुद्री डकैती के एक बड़े कुप्रयास को विफल कर दिया। हिंद महासागर में समुद्री डाकुओं की सूचना मिलते ही नौसेना के जांबाज तुरंत हरकत में आए और समुद्री डाकुओं को घेर लिया। ये समुद्री डाकू एक मालवाहक जहाज को अपना निशाना बनाने की फिराक में थे।  


हालांकि भारतीय नौसेना द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से समुद्री डाकुओं के मंसूबे नाकाम हो गए। नौसेना के मुताबिक ये कार्रवाई पश्चिमी हिंद महासागर में की गई है।


दरअसल, पश्चिमी हिंद महासागर में व्यापारी जहाज एमवी माशाअल्लाह 1 के आसपास समुद्री डाकू घेराबंदी की तैयारी में थे। इस बीच भारतीय नौसेना को समुद्री डाकुओं की गतिविधियों की सूचना मिली। यह जानकारी मिलने पर भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस कोलकाता ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संभावित खतरे को विफल कर दिया। भारतीय नौसेना की इस तेज और सतर्क प्रतिक्रिया से व्यापारी जहाज की सुरक्षा सुनिश्चित हुई तथा संभावित समुद्री डकैती की बड़ी घटना टल गई।


भारतीय नौसेना के अनुसार, जैसे ही क्षेत्र में संदिग्ध समुद्री गतिविधियों की जानकारी मिली, आईएनएस कोलकाता को तत्काल स्थिति का आकलन करने और व्यापारी पोत की सुरक्षा के लिए सक्रिय किया गया। भारतीय युद्धपोत ने तेजी से मौके की ओर बढ़ते हुए संदिग्ध गतिविधियों की जांच की और अपनी मौजूदगी से समुद्री डाकुओं के इरादों को नाकाम कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान व्यापारी जहाज एमवी माशाअल्लाह 1 को सुरक्षित मार्ग उपलब्ध कराया गया।


नौसेना ने बताया कि इस दौरान पूरे घटनाक्रम पर लगातार निगरानी रखी गई। नौसैनिकों की त्वरित प्रतिक्रिया के कारण किसी भी प्रकार की क्षति या अपहरण जैसी घटना नहीं हुई। भारतीय नौसेना ने कहा कि हिंद महासागर क्षेत्र में वह प्रमुख सुरक्षा भागीदार और प्रथम प्रतिक्रिया बल की भूमिका निभाते हुए लगातार समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है। नौसेना का उद्देश्य व्यापारी जहाजों की सुरक्षा, समुद्री डकैती पर नियंत्रण और अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों को सुरक्षित बनाए रखना है।


हाल के वर्षों में पश्चिमी हिंद महासागर और अदन की खाड़ी के आसपास समुद्री डकैती की घटनाओं में बढ़ोतरी देखने को मिली है। ऐसे में भारतीय नौसेना लगातार अपने युद्धपोतों और समुद्री निगरानी संसाधनों की तैनाती कर क्षेत्र में निगरानी बनाए हुए है। आईएनएस कोलकाता की यह कार्रवाई भारतीय नौसेना की त्वरित संचालन क्षमता और समुद्री सुरक्षा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।


रक्षा विशेषज्ञों का कहना है नौसैनिक बल समुद्री सुरक्षा को लेकर पूरी तरह गंभीर है। वहीं विभिन्न अवसरों पर स्वयं नौसेना प्रमुख ने स्पष्ट किया है कि आज समुद्री चुनौतियां एक देश तक सीमित नहीं हैं। चाहे फिर वह समुद्री डकैती हो, तस्करी, आतंकवाद या प्राकृतिक आपदा। उनका कहना है कि इनसे निपटने के लिए साझा रणनीति और संयुक्त कार्रवाई जरूरी है।


गौरतलब है कि हाल ही के दिनों में भारतीय नौसेना ने विभिन्न मित्र राष्ट्रों के साथ मिलकर समुद्री डकैती के खिलाफ कई सैन्य अभ्यास भी किए हैं। इन सैन्य अभ्यासों का उद्देश्य आपसी समन्वय को मजबूत करना और ऐसी किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहना है।


Raj Sharma | May 27, 2026 | World |


ट्रंप ने ईरान डील पर आखिरी फैसला बाकी होने का किया दावा, यूरेनियम संवर्धन को लेकर किया बड़ा ऐलान

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि वह ईरान के साथ एक संभावित समझौते पर आखिरी फै...

होर्मुज में तनाव: अमेरिका का दावा 'ईरानी ड्रोन को मार गिराया,' एक और सैन्य कार्रवाई की पुष्टि

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकाम) ने ईरान के ड्रोन मार गिराने और एक और सैन्य कार्रवाई की पुष्टि की है...

साइप्रस में एस. जयशंकर की वैश्विक नेताओं से मुलाकात, यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया की स्थिति पर

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने साइप्रस में यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों की अनौपचारिक बैठक के दौर...

मार्को रुबियो के दौरे से भारत को मिला भरोसा, इंडो-पैसिफिक क्षेत्र पर अमेरिका का फोकस बरकरार

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने अपनी चार दिन की भारत यात्रा का इस्तेमाल क्वाड सहयोग को मजबूत करन...

होर्मुज स्ट्रेट में दक्षिण कोरियाई जहाज पर हमले की जांच पूरी, जल्द जारी होगी र‍िपोर्ट

दक्षिण कोरिया हाल ही में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक दक्षिण कोरियाई जहाज पर हुए हमले की जांच के नतीजों का...

लेबनान पर इजरायली हमले जारी, आईडीएफ ने नबातीह में घर खाली करने की दी चेतावनी

दक्षिणी लेबनान पर इजरायली हमले जारी हैं। इस बीच इजरायली सेना ने एक्स पर हिब्रू भाषा में बयान जारी कर नब...

पीएम मोदी और साइप्रस राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिड्स के बीच अहम बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

धानमंत्री नरेंद्र मोदी और साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिड्स ने शुक्रवार को नई दिल्ली के है...

क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक: जयशंकर के निमंत्रण पर भारत पहुंचेंगे अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेल

भारत की अध्यक्षता में 26 मई 2026 को नई दिल्ली में होने वाली ‘क्वाड’ विदेश मंत्रियों की बैठक में ऑस्ट्रेलिय...

कांगो में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच दक्षिण कोरिया ने तीन प्रांतों के लिए कड़े यात्रा प्रतिब

दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि वह कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआरसी) में इबोला ...