Search

जम्मू-कश्मीर में बकरीद पर मस्जिदों में नमाज अदा की गई

म्मू-कश्मीर में इस्लाम धर्म का एक प्रमुख और पवित्र त्योहार ईद-उल-अजहा (बकरीद) बुधवार को मनाया जा रहा है


जम्मू,  जम्मू-कश्मीर में इस्लाम धर्म का एक प्रमुख और पवित्र त्योहार ईद-उल-अजहा (बकरीद) बुधवार को मनाया जा रहा है। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सुबह-सुबह मस्जिदों में एकत्रित होकर नमाज अदा की। इस अवसर जम्मू कश्मीर के मस्जिद बठिंदी में शिया समुदाय के लोग एकत्रित हुए और नमाज अदा की। रेजिडेंसी रोड स्थित ईदगाह में भी नमाज अदा की गई।


 


सुन्नी इस्लामी विद्वान और जामिया मस्जिद खदी के तालाब के शाही इमाम मुफ्ती इनायतुल्लाह कासमी ने कहा, "हम सभी को ईद मुबारक की शुभकामनाएं देते हैं। इस समय जम्मू-कश्मीर में ईद का उत्सव मनाया जा रहा है। हर जगह नमाज अदा की जा रही है और हम भी दुआ करते हैं कि अल्लाह हम सभी को सुख, राहत, शांति, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली से नवाजे।"


अंजुमन शरी शियान के अध्यक्ष आगा सैयद हसन अल मोसवी ने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों ने बडगाम के मरकजी इमामबाड़ा में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की और क्षेत्र में शांति और समृद्धि के लिए दुआ की। उन्होंने कहा, "पूरी दुनिया की मानवता के साथ-साथ, मैं इस शुभ दिन पर इस्लामी जगत को हार्दिक बधाई देता हूं। आज का दिन हमें करुणा का पाठ सिखाता है...।"


बनिहाल में विधायक सज्जाद शाहीन ने कहा कि हजारों लोगों ने बनिहाल ईदगाह में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की जबकि धार्मिक नेताओं ने जम्मू-कश्मीर में शांति, एकता, भाईचारा और सद्भाव का आह्वान किया।


वहीं, गुंडोह में औकाफ सदस्य मोहम्मद असगर मगरे ने कहा कि ईद-उल-अजहा पूरे जोश और एकता के साथ मनाई गई। सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से कड़ी थी और शांति, सद्भाव और आर्थिक विकास के लिए प्रार्थनाएं की गईं।


एक स्थानीय निवासी ने कहा, "ईद खुशियों का त्योहार है। इस ईद पर मेरा लोगों को संदेश है कि पूरे भारत में सभी लोग भाईचारे के साथ मिलकर रहें।" एक अन्य युवक ने कहा, "ईद-उल-अजहा के अवसर पर, मैं सभी मुसलमानों को हार्दिक बधाई देता हूं। मैं अल्लाह से दुआ करता हूं कि ईद हर साल खुशियों का संदेश लेकर आए और हम सभी एक-दूसरे के प्रति प्रेम और स्नेह के साथ मिलकर रहें।"


Raj Sharma | May 27, 2026 | India |


पुण्यतिथि पर डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम को अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

पुण्यतिथि पर डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम को अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि ...

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, कहा-राष्ट्रसेवा मेरे जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, कहा-राष्ट्रसेवा मेरे जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता ...

महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामला: मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता बिहार से गिरफ्तार, अब तक 14 आरोपी दबोचे गए

महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामला: मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता बिहार से गिरफ्तार, अब तक 14 आरोपी दबोचे गए ...

देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में तैनात है टूरिस्ट पुलिस : गजेंद्र सिंह शेखावत

देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में तैनात है टूरिस्ट पुलिस : गजेंद्र सिंह शेखावत ...

छात्र आंदोलन को लेकर सोनिया गांधी बोलीं, उनके साथ खड़ा होना हमारा राजनीतिक और संवैधानिक कर्तव्य

छात्र आंदोलन को लेकर सोनिया गांधी बोलीं, उनके साथ खड़ा होना हमारा राजनीतिक और संवैधानिक कर्तव्य ...

वांगचुक के अनशन खत्म करने पर केंद्रीय मंत्रियों का दावा, छात्रों को न्याय दिलाने के लिए पीएम मोदी प्रतिबद्ध

वांगचुक के अनशन खत्म करने पर केंद्रीय मंत्रियों का दावा, छात्रों को न्याय दिलाने के लिए पीएम मोदी प्रतिबद्ध ...

‘शीशे के घर में रहने वाले दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं चलाते’, कांग्रेस पर बरसे शाहनवाज हुसैन

‘शीशे के घर में रहने वाले दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं चलाते’, कांग्रेस पर बरसे शाहनवाज हुसैन ...

विदेश मंत्री जयशंकर ने मनीला में श्रीलंकाई, बांग्लादेशी समकक्षों और ईयू की काजा कैलास से की मुलाकात

विदेश मंत्री जयशंकर ने मनीला में श्रीलंकाई, बांग्लादेशी समकक्षों और ईयू की काजा कैलास से की मुलाकात ...