Search

केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने पीएम मोदी से की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन दिल्ली दौरे पर हैं। अपने इस कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की


नई दिल्ली,  केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन दिल्ली दौरे पर हैं। अपने इस कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। नए मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद हुई पीएम मोदी से सतीशन की यह मुलाकात राजनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण है।


 


मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और केरल से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। मैंने प्रधानमंत्री से केरल के भविष्य के विकास के लिए केंद्र सरकार से हर संभव सहायता और समर्थन का अनुरोध किया।"


प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा, "केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की।"


पीएम मोदी से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात दोपहर 2:30 बजे नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में होगी।


बता दें कि केरल में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) सरकार के सत्ता में आने के बाद पीएम मोदी के साथ सतीशन की यह पहली मुलाकात है। मुलाकात के एजेंडे के बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में यह स्पष्ट किया है कि मुलाकात के दौरान केरल से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई है।


सतीशन ने विधानसभा चुनावों में कांग्रेस नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट को शानदार जीत दिलाई। इस चुनाव में यूडीएफ ने 102 सीटें जीतीं, जबकि लेफ्ट का आंकड़ा 99 सीटों से घटकर सिर्फ 35 सीटों पर सिमट गया। इसके अलावा, भाजपा ने भी तीन सीटें जीतकर अपना खाता खोल लिया।


चुनाव परिणाम सामने आने के बाद सतीशन ने 18 मई को अपने मंत्रिमंडल के 20 सहयोगियों के साथ शपथ ली।


Raj Sharma | May 26, 2026 | India |


दुबई बेस्ड भारतीय बैंकर श्रद्धा गुप्ता ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की

भारतीय पर्वतारोही श्रद्धा गुप्ता ने सफलतापूर्वक माउंट एवरेस्ट (8,849 मीटर) पर चढ़ाई पूरी कर ली है, ...

हिमाचल प्रदेश : नगर निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर जयराम ठाकुर का तंज, बोले- सरकार के खिलाफ जनादे

हिमाचल प्रदेश के नगर निकाय चुनावों में भाजपा को बढ़त मिली है। नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयर...

सेना-वायु सेना के संयुक्त ऑपरेशन के बाद कसौली की भीषण आग काबू, पहली बार रात में हुई हवाई अग्निशम

उत्तराखंड में कसौली के जंगलों में 26 मई से लगी भीषण आग पर भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना और हिमाचल प्रदेश प...

जेपी नड्डा ने अपने पैतृक गांव में डाला वोट, पंचायत चुनाव में जनता से की भागीदारी की अपील

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के दौरान अपने प...

ट्विशा शर्मा मामला : गिरिबाला सिंह और समर्थ को पांच दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा गया

भोपाल की एक जिला अदालत ने शुक्रवार को पूर्व जिला न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह को, अभ...

ट्विशा शर्मा केस: गिरफ्तारी के बाद गिरिबाला सिंह को आज कोर्ट में पेश करेगी सीबीआई

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरफ्तार पूर्व जज गिरिबाला सिंह को शुक्रवार क...

देश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं, भारत दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रिफाइनर : केंद्र

केंद्र सरकार ने साफ शब्दों में कहा है कि देश में पेट्रोल और डीजल की किसी तरह की कोई कमी नहीं है और घरेलू ज...

दिल्ली की जामा मस्जिद समेत पूरे देश में कड़ी सुरक्षा के बीच मनाई जा रही बकरीद

पूरे देश में गुरुवार को बकरीद उत्साह के साथ मनाई जा रही है। सुबह से ही हजारों की संख्या में लोग मस्जिदो...

मुंबई से सिकंदराबाद लाई जा रही 1.22 करोड़ की रकम बरामद, रेलवे पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सिकंदराबाद सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुंबई ...

अमित शाह ने सीमावर्ती इलाकों में 360 डिग्री सुरक्षा योजना शुरू की, घुसपैठ रोकने पर विशेष ध्यान

भारत-पाकिस्तान सीमा पर राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक बड़े कदम के तौर पर राजस्थान के सी...