Search

पंजाब में हथियार तस्करी से जुड़े गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस बोली- कड़ी कार्रवाई करेंगे

पंजाब पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो सीमा पार से हथियारों की तस्करी करता था।


चंडीगढ़, पंजाब पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो सीमा पार से हथियारों की तस्करी करता था।  


अब पुलिस ने एक तरफ जहां इस गिरोह का भंडाफोड़ किया, तो वहीं दूसरी तरफ इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ एक एक करके कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने अपनी इस कार्रवाई के बारे में अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर जानकारी दी है। पुलिस का स्पष्ट कहना है कि इस गिरोह में संलिप्त किसी भी आरोपी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।


पुलिस के मुताबिक, पुलिस ने आरोपियों के पास से पांच .30 बोर ग्लॉक पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। अब सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि इस मामले के संदर्भ में अतिरिक्त जानकारी जुटाई जा सके। इससे आगे की कार्रवाई करने में मदद मिलेगी।


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सीमा पार से हथियारों की तस्करी करने के बाद इनकी आपूर्ति किन लोगों के बीच में की जाती थी, ताकि पूरी तस्वीर साफ हो सके। इस मामले में एफआईआर भी दर्ज की जा चुकी है, जिसके आधार पर अब यह जांच की जा रही है।


पुलिस के मुताबिक, इस गिरोह में संलिप्त लोगों को चिन्हित करने की कोशिश की जा रही है। साथ ही, यह भी पता लगाया जा रहा है कि ये सभी लोग पूर्व में किस तरह की आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।


वहीं, पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि इस तरह के मामले पंजाब की शांति व्यवस्था में खलल पैदा कर सकते हैं। लिहाजा, इस तरह की स्थिति को हम अपने राज्य में किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा।


बता दें कि इससे पहले भी पंजाब पुलिस की ओर से हथियार तस्करी में संलिप्त कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस लगातार ऐसे गिरोह से जुड़े लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है।


Raj Sharma | May 26, 2026 | Punjab |


मजीठिया के समर्थन में उतरे सुखबीर और हरसिमरत बादल, पंजाब सरकार पर लगाया बदले की राजनीति का आरोप

पंजाब पुलिस ने शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया को गिरफ्तार करने के लिए अपनी कार...

पंजाब के डीजीपी ने शहीद एएसआई जोगा सिंह को दी श्रद्धांजलि, परिवार को हरसंभव मदद का वादा

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने शनिवार को कर्तव्य पर तैनात रहते हुए शहीद हुए एएसआई जोगा सिंह को श्रद्धांज...

'जीवंत पंजाब या डरा हुआ पंजाब', पुलिसकर्मियों पर हमलों को लेकर आम आदमी पार्टी पर भाजपा हमलावर

भाजपा ने गुरुवार को पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर राज्य में मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति को ल...

एसजीपीसी ने राम रहीम को मिली पैरोल का किया विरोध, सरकार पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप

रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर 30 दिन की पैरोल...

पटियाला में रोजगार मेले में 188 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, पीएम मोदी का जताया आभार

केंद्र सरकार की देशव्यापी रोजगार मुहिम के तहत पटियाला लोकोमोटिव वर्क्स (पीएलडब्ल्यू) में 19वें रोजगार ...

निकाय चुनाव से पहले सुखबीर बादल की अपील, बोले- 'पंजाब को बचाना है तो अकाली दल को जिताएं'

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब में निकाय चुनावों से पहले राज्य की जनता के नाम सं...

पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा की आज अदालत में पेशी, ईडी ने 4 करीबियों को किया दिल्ली तलब

कथित तौर पर 150 करोड़ रुपए की हेराफेरी के मामले में गिरफ्तार पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को सोमवा...