Search

पटियाला में रोजगार मेले में 188 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, पीएम मोदी का जताया आभार

केंद्र सरकार की देशव्यापी रोजगार मुहिम के तहत पटियाला लोकोमोटिव वर्क्स (पीएलडब्ल्यू) में 19वें रोजगार मेले का आयोजन किया गया


पटियाला,  केंद्र सरकार की देशव्यापी रोजगार मुहिम के तहत पटियाला लोकोमोटिव वर्क्स (पीएलडब्ल्यू) में 19वें रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से देशभर के नवनियुक्त उम्मीदवारों को संबोधित किया।  


पटियाला लोकोमोटिव वर्क्स में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भारत सरकार के विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 188 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। यह नियुक्ति पत्र प्रिंसिपल चीफ एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (पीसीएओ) सुशील कुमार श्रीवास्तव द्वारा वितरित किए गए। इनमें से 126 उम्मीदवार पटियाला लोकोमोटिव वर्क्स में विभिन्न ट्रेडों में अपनी सेवाएं देंगे।


इस अवसर पर उम्मीदवारों को संबोधित करते हुए सुशील कुमार श्रीवास्तव ने सभी नवनियुक्त युवाओं को बधाई दी और उन्हें देश निर्माण, भारतीय रेलवे और राष्ट्र की प्रगति के लिए समर्पण, ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।


रोजगार मेले में नौकरी प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई। उनका कहना था कि परीक्षाएं पूरी ईमानदारी से हुईं और जिस उम्मीदवार का जिस पद पर अधिकार था, उसे वही नौकरी मिली। उम्मीदवारों ने बताया कि उन्हें नौकरी पाने के लिए न तो किसी प्रकार की रिश्वत देनी पड़ी और न ही किसी सिफारिश की जरूरत पड़ी।


नवनियुक्त उम्मीदवारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने उन्हें निष्पक्ष प्रक्रिया के माध्यम से रोजगार का अवसर प्रदान किया है, जिससे युवाओं का सरकारी भर्ती प्रणाली पर विश्वास और मजबूत हुआ है।


पश्चिम बंगाल में सिलीगुड़ी की रहने वाली रितिका दत्ता ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि उनका चयन पटियाला लोकोमोटिव वर्क्स (पीएलडब्ल्यू) में हुआ है। उन्‍होंने कहा कि मैंने 2024 में नौकरी के लिए आवेदन किया था। मैं पीएम मोदी और केंद्र सरकार का इस नौकरी के लिए आभार जताती हूं।


यूपी की शांति चतुर्वेदी ने बताया कि मैंने 2024 में आवेदन किया था और आज मेरा चयन डिपो मटेरियल सुपरिटेंडेंट के पद पर हुआ है। उन्‍होंने पीएम मोदी का आभार व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि यह पेपर पूरी तरह से पारदर्शी रहा है। योग्‍यता को देखते हुए युवाओं का चयन किया गया है।


यूपी के ही एक अन्य युवक विजय दुबे ने बताया कि उनका चयन प्रोडक्‍शन यूनिट में जेई मैकेनिकल के पद पर चयन हुआ है। पेपर में पूरी निष्‍पक्षता बरती गई। मैंने इस पद के लिए 2024 में आवेदन किया था। वहीं, हिमाचल प्रदेश के रहने वाले योगेश ने बताया कि मेरा चयन जेई मैकेनिकल के पद पर चयन हुआ है और मैं बहुत खुश हूं।


Raj Sharma | May 23, 2026 | Punjab |


मोहाली: ऑफिस में महिला सहकर्मी की चाकू मारकर हत्या, आरोपी ने खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया

जाब के मोहाली जिले के फेज-11 स्थित एक निजी कार्यालय में एक महिला कर्मचारी की चाकू मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है...

मजीठिया के समर्थन में उतरे सुखबीर और हरसिमरत बादल, पंजाब सरकार पर लगाया बदले की राजनीति का आरोप

पंजाब पुलिस ने शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया को गिरफ्तार करने के लिए अपनी कार्रवाई तेज कर दी है...

पंजाब के डीजीपी ने शहीद एएसआई जोगा सिंह को दी श्रद्धांजलि, परिवार को हरसंभव मदद का वादा

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने शनिवार को कर्तव्य पर तैनात रहते हुए शहीद हुए एएसआई जोगा सिंह को श्रद्धांजलि दी।...

पंजाब नगर निकाय चुनाव : शुरुआती रुझानों में 'आप' को बढ़त

पंजाब में निकाय चुनावों के लिए शुक्रवार को शुरुआती मतगणना के रुझानों के अनुसार, सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने बढ़त बना ली है।...

'जीवंत पंजाब या डरा हुआ पंजाब', पुलिसकर्मियों पर हमलों को लेकर आम आदमी पार्टी पर भाजपा हमलावर

भाजपा ने गुरुवार को पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर राज्य में मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर तीखा हमला बोला...

एसजीपीसी ने राम रहीम को मिली पैरोल का किया विरोध, सरकार पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप

रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर 30 दिन की पैरोल मिल गई है।...