Search

नौतपा में खतरनाक हो सकती है लापरवाही, जानें भीषण गर्मी में क्या करें, क्या न करें

देशभर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है


नई दिल्ली,  देशभर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। ऐसे में आज (सोमवार) से नौतपा शुरू हो चुका है, जो 2 जून तक चलेगा। नौतपा के इन नौ दिनों में धरती अत्यधिक तपती है और गर्मी चरम पर रहती है। ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि भीषण गर्मी में क्या करें और क्या न करें। 


 


विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने चेतावनी दी है कि भीषण गर्मी के दौरान लापरवाही खतरनाक साबित हो सकती है। इसलिए हर व्यक्ति को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। वहीं, नौतपा के दौरान लू, निर्जलीकरण और हीट स्ट्रोक का खतरा काफी बढ़ जाता है। खासकर बुजुर्ग, बच्चे और पहले से बीमार लोग अधिक संवेदनशील होते हैं। छोटी-छोटी लापरवाही भी बड़ी समस्या पैदा कर सकती है।


गर्मी के दौरान क्या करें : भरपूर पानी पिएं और हाइड्रेटेड रहें। दिनभर में कम से कम 3-4 लीटर पानी जरूर पिएं। हल्के, ढीले और सूती कपड़े पहनें जो हवा पास होने दें। बाहर निकलते समय सिर, चेहरा और गर्दन को अच्छी तरह ढकें। टोपी, छाता या स्कार्फ का इस्तेमाल करें। सीधी धूप से बचें और दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच घर के अंदर रहें। इस समय बाहर निकलने से बचें।


क्या न करें : धूप में भारी या मेहनत वाले काम बिल्कुल न करें। बच्चों और पालतू जानवरों को बंद गाड़ी में अकेला न छोड़ें। गाड़ी के अंदर तापमान बहुत तेजी से बढ़ जाता है। शराब, चाय, कॉफी, कोल्ड ड्रिंक्स और फिजी ड्रिंक्स से परहेज करें। ये शरीर को और डिहाइड्रेट करते हैं। बिना जरूरत के दोपहर में बाहर घूमने या बाजार जाने से बचें।


स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि नौतपा में शरीर का तापमान नियंत्रण में रखना सबसे जरूरी है। हल्का और सुपाच्य भोजन लें, नमक-चीनी का घोल या ओआरएस का इस्तेमाल कर सकते हैं। यदि चक्कर, उल्टी, ज्यादा पसीना या थकान महसूस हो तो तुरंत चिकित्सकीय मदद लें।


Raj Sharma | May 25, 2026 | Haryana |


तेज आंधी-तूफान और झमाझम बारिश से मौसम सुहावना, जलभराव और गिरे पेड़ों ने बढ़ाई परेशानी

दिल्ली समेत नोएडा और आसपास के इलाकों में 4 जून को तेज आंधी-तूफान के साथ हुई झमाझम बारिश ने भीषण गर्मी से लोगों को बड़ी राहत दिलाई...

भ्रष्टाचारियों पर हरियाणा विजिलेंस का बड़ा प्रहार, रिश्वतखोर अधिकारियों के लिए 'दूर-दराज तबादला नीति' की सिफारिश

हरियाणा स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने मुख्यमंत्री से सिफारिश की है कि रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़े जाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को दोबारा उसी जिले या उसी पद पर तैनात न किया जाए...

ज़ीरकपुर में गोमांस से भरा ट्रक पकड़ने का दावा, गो रक्षा दल ने किया हंगामा; आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

ज़ीरकपुर के नगला इलाके में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब गो रक्षा दल की टीम ने एक ट्रक को रोककर उसमें गोमांस होने का दावा किया...

हरियाणा के सरकारी अस्पताल में नाबालिग का यौन शोषण, आरोपी डॉक्टर फरार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित लोकनायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) जिला सिविल अस्पताल में एक नाबालिग के साथ कथित यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है...

पीएम स्वनिधि योजना : निराशा को आशा में बदलने की कहानी, लाभार्थी मंदीप ने बताया- जीने का मिला सहारा

पीएम स्वनिधि जून 2020 में शुरुआत के बाद से रेहड़ी-पटरी वालों के लिए एक परिवर्तनकारी पहल के रूप में उभरी है।...

पूसा में खरीफ कॉन्फ्रेंस: 22 राज्यों के कृषि मंत्री एक मंच पर, कृषि सुधारों को मिला राष्ट्रीय संकल्प

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र पूसा में 28 और 29 मई को आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय खरीफ कॉन्फ्रेंस में देश के कृषि क्षेत्र से जुड़ा एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला...

हरियाणा के बोर्ड-निगमों में हुई नई नियुक्तियां, सरकार ने जारी किए आदेश

हरियाणा सरकार ने बोर्ड-निगमों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और अतिरिक्त निदेशकों की नियुक्तियां कर दी हैं। सरकार की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। ...

विनेश फोगाट एशियन गेम्स के ट्रायल्स में सिर्फ 50 किलोग्राम भारवर्ग में ही हिस्सा ले सकती हैं: डब्ल्यूएफआई

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट के उस आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है,...

भीषण गर्मी से एनसीआर के लोगों को मिली निजात, तीन दिनों तक बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी

एनसीआर में गुरुवार शाम से मौसम ने अचानक करवट ली और तेज बारिश, आंधी तथा धूल भरी हवाओं ने भीषण गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत दी...

ग्रेटर नोएडा : पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़, गैंगस्टर-आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमे हैं दर्ज

गौतमबुद्धनगर के जारचा थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई...