Search

कांगो में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच दक्षिण कोरिया ने तीन प्रांतों के लिए कड़े यात्रा प्रतिबंध लगाए

दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि वह कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआरसी) में इबोला वायरस के फैलाव को देखते हुए वहां के तीन प्रांतों के लिए यात्रा प्रतिबंध और कड़ा करेगा


सोल, दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि वह कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआरसी) में इबोला वायरस के फैलाव को देखते हुए वहां के तीन प्रांतों के लिए यात्रा प्रतिबंध और कड़ा करेगा।


 


योनहाप समाचार एजेंसी के अनुसार, मंत्रालय ने बताया क‍ि शुक्रवार दोपहर दो बजे से इटुरी प्रांत के लिए 'लेवल चार' ट्रैवल अलर्ट जारी किया जाएगा, जो देश की चार-स्तरीय चेतावनी प्रणाली में सबसे ऊंचा स्तर है। यह कदम इबोला से जुड़ी मौतों में लगातार बढ़ोतरी के कारण उठाया गया है।


इस नए फैसले के बाद, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में 'नो-ट्रैवल जोन' वाले प्रांतों की संख्या बढ़कर तीन हो जाएगी- इटुरी, नॉर्थ किवु और साउथ किवु। मंत्रालय ने कहा कि जो दक्षिण कोरियाई नागरिक बिना विशेष अनुमति के इन क्षेत्रों में जाएंगे या वहां रहेंगे, उन पर पासपोर्ट कानून के तहत कार्रवाई हो सकती है।


इसके अलावा, मंत्रालय ने लेवल-तीन का अलर्ट भी जारी किया है, जिसमें लोगों को सलाह दी गई है कि वे मध्य अफ्रीकी गणराज्य की सीमा से 50 किलोमीटर के दायरे वाले इलाकों और कांगो के सात अन्य प्रांतों (जैसे बास-उएले और हाउट-उएले) से बाहर निकल जाएं या वहां न जाएं।


बाकी पूरे देश के लिए पहले से ही एक विशेष यात्रा सलाह लागू है।


गुरुवार को मंत्रालय ने पूरे युगांडा के लिए भी विशेष यात्रा सलाह जारी की थी। यह कदम इसलिए उठाया गया, क्योंकि कोरिया रोग नियंत्रण और रोकथाम एजेंसी ने कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, युगांडा और दक्षिण सूडान को इबोला के लिए प्राथमिक क्वारंटीन प्रबंधन देशों की सूची में रखा है।


मंत्रालय ने कहा कि वह स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है और जरूरत पड़ने पर यात्रा चेतावनियों में और बदलाव करेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्वी कांगो में इबोला संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है और अब तक 160 से ज्यादा संदिग्ध मौतें हो चुकी हैं।


Raj Sharma | May 22, 2026 | World |


अमेरिका-ईरान संघर्ष में क्या बड़ी हार अरब देशों की हुई है?

अमेरिका और ईरान के बीच एक मेमोरेंडम ऑफ़ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) पर साइन होने से मिडिल ईस्ट में मिलिट्री टेंशन कुछ समय के लिए कम हो गया है. अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत अभी शुरुआती स्टेज में है और इसके आख़िरी नतीजों के बारे में कुछ भी कहना जल्दबाज़ी होगी. फिर भी, एक...

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या हुई 235, राष्ट्रपति ने बचाव और पुनर्निर्माण के लिए जरूरी कदम उठाने के दिए आदेश

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या हुई 235, राष्ट्रपति ने बचाव और पुनर्निर्माण के लिए जरूरी कदम उठाने के दिए आदेश ...

जन धन से डिजिटल भुगतान तक, भारत की उपलब्धियों पर पीएम मोदी ने की नीदरलैंड्स की रानी मैक्सिमा से चर्चा

जन धन से डिजिटल भुगतान तक, भारत की उपलब्धियों पर पीएम मोदी ने की नीदरलैंड्स की रानी मैक्सिमा से चर्चा ...

लोकल से ग्लोबल तक पहुंची थेवा आर्ट : मंदसौर के शिल्पकार राकेश सोनी ने पीएम मोदी के लिए तैयार किया विशेष ब्रोच

लोकल से ग्लोबल तक पहुंची थेवा आर्ट : मंदसौर के शिल्पकार राकेश सोनी ने पीएम मोदी के लिए तैयार किया विशेष ब्रोच ...

मंगल के वातावरण पर शोध करने वाला नासा का पहला मिशन मेवेन खत्म, अंतरिक्ष यान से टूटा संपर्क

नासा का मंगल ग्रह के वातावरण और उसके बदलावों का अध्ययन करने वाला पहला मिशन 'मार्स एटमॉस्फियर एंड वोलाटाइल इवोल्यूशन' (मेवेन) अब आधिकारिक रूप से खत्म हो गया है...

ट्रंप प्रशासन को बड़ा राजनीतिक झटका, अमेरिकी संसद में ईरान युद्ध खत्म करने का प्रस्ताव पास

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने एक द्विदलीय 'वॉर पावर्स रेजोल्यूशन' पारित किया है, जिसका मकसद ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य कार्रवाई को खत्म करना है...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलीं वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति रोड्रिगेज, हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज से मुलाकात की...

ट्रंप ने ईरान डील पर आखिरी फैसला बाकी होने का किया दावा, यूरेनियम संवर्धन को लेकर किया बड़ा ऐलान

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि वह ईरान के साथ एक संभावित समझौते पर आखिरी फैसला लेने की तैयारी कर रहे हैं...

होर्मुज में तनाव: अमेरिका का दावा 'ईरानी ड्रोन को मार गिराया,' एक और सैन्य कार्रवाई की पुष्टि

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकाम) ने ईरान के ड्रोन मार गिराने और एक और सैन्य कार्रवाई की पुष्टि की है...

साइप्रस में एस. जयशंकर की वैश्विक नेताओं से मुलाकात, यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया की स्थिति पर हुई अहम चर्चा

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने साइप्रस में यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों की अनौपचारिक बैठक के दौरान कई वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ताएं कीं...