Search

आईपीएल 2026: बीसीसीआई ने 18 राज्यों और 1 यूटी के 30 शहरों में फैन पार्क के फेज 2 की घोषणा की

फैन पार्क 18-19 अप्रैल से 23-24 मई तक छह वीकेंड में लगेंगे, जिससे अलग-अलग क्षेत्रों के फैंस को एक जीवंत माहौल में आईपीएल का अनुभव करने का मौका मिलेगा।


मुंबई,  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल फैन पार्क 2026 के फेज 2 की घोषणा कर दी है। इसका मकसद 18 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) के 30 शहरों में आईपीएल के अनुभव को रोमांचक तरीके से पहुंचाना है। 


 




फैन पार्क 18-19 अप्रैल से 23-24 मई तक छह वीकेंड में लगेंगे, जिससे अलग-अलग क्षेत्रों के फैंस को एक जीवंत माहौल में आईपीएल का अनुभव करने का मौका मिलेगा।




पुथुपल्ली (केरल), मंगलागिरी (आंध्र प्रदेश), चंबा और मंडी (हिमाचल प्रदेश), गोलाघाट और सिलचर (असम), और इंफाल (मणिपुर) जैसे कई शहर पहली बार आईपीएल फैन पार्क होस्ट करेंगे, जिससे यह पहल नए क्षेत्रों और दर्शकों तक पहुंचेगी।




हर सप्ताह, उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम जोन में कई फैन पार्क होंगे ताकि बड़े पैमाने पर क्षेत्रीय भागीदारी को बढ़ावा दिया जा सके। 




बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, "हर फैन पार्क में लाइव मैच स्क्रीनिंग के साथ-साथ संगीत, मनोरंजन, फूड कोर्ट, बच्चों के खेलने के जोन और वर्चुअल बैटिंग जोन, बॉलिंग नेट, फेस पेंटिंग जैसी एक्टिविटी और पिच परफेक्ट (बैलेंस का गेम), गेम ऑफ थ्रोज (अपने निशाने को टेस्ट करें) और डोंट मिस द बॉल (एक तेज रिफ्लेक्स चुनौती) जैसे फैन के पसंदीदा गेम जैसे कई दिलचस्प ऑन-ग्राउंड अनुभव होते रहेंगे।"




फैन पार्क इन वीकेंड में होंगे:




सप्ताह 4: 18 और 19 अप्रैल




बठिंडा (पंजाब), कोटा (राजस्थान), बेलगावी (कर्नाटक), पुथुपल्ली (केरल), जमशेदपुर (झारखंड)




सप्ताह 5: 25 और 26 अप्रैल




अमृतसर (पंजाब), बीकानेर (राजस्थान), मंगलगिरी (आंध्र प्रदेश), डिंडीगुल (तमिलनाडु), धनबाद (झारखंड)




सप्ताह 6: 2 और 3 मई




चंबा (हिमाचल प्रदेश), सूरत (गुजरात), सोलापुर (महाराष्ट्र), तिरुचिरापल्ली (तमिलनाडु), सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल)




सप्ताह 7: 9 और 10 मई




मंडी (हिमाचल प्रदेश), राजकोट (गुजरात), हुबली (कर्नाटक), पुडुचेरी (पुडुचेरी), गोलाघाट (असम)




सप्ताह 8: 16 और 17 मई




पटियाला (पंजाब), 




इंदौर (मध्यप्रदेश), शिवमोग्गा (कर्नाटक), इंफाल (मणिपुर), गोवा




सप्ताह 9: 23 और 24 मई 




आगरा (उत्तर प्रदेश), भिलाई (छत्तीसगढ़), कोल्हापुर (महाराष्ट्र), वारंगल (तेलंगाना), सिलचर (असम)


Raj Sharma | April 9, 2026 | Sports |


स्वदेश लौटने पर भारतीय टीम का भव्य स्वागत, खिलाड़ियों ने सरकार और सहयोगी संस्थाओं का जताया आभार

स्वदेश लौटने पर भारतीय टीम का भव्य स्वागत, खिलाड़ियों ने सरकार और सहयोगी संस्थाओं का जताया आभार ...

नरेन तम्हाने: गेंदबाज से विकेटकीपर बनने के बाद चमकी किस्मत, वैली ग्राउट से की जाती थी तुलना

नरेन तम्हाने: गेंदबाज से विकेटकीपर बनने के बाद चमकी किस्मत, वैली ग्राउट से की जाती थी तुलना ...

'आपका सफर शानदार रहा', रहाणे के इंटनरेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने पर रैना ने लिखा खास पोस्ट

'आपका सफर शानदार रहा', रहाणे के इंटनरेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने पर रैना ने लिखा खास पोस्ट ...

सीडब्ल्यूजी 2026: वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह ने जीता सिल्वर, सिर्फ 1 किग्रा के अंतर से चूके 'गोल्ड'

सीडब्ल्यूजी 2026: वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह ने जीता सिल्वर, सिर्फ 1 किग्रा के अंतर से चूके 'गोल्ड' ...

भारत बनाम श्रीलंका: दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा, अनुभवी रवींद्र जडेजा की वापसी

भारत बनाम श्रीलंका: दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा, अनुभवी रवींद्र जडेजा की वापसी ...

सीडब्ल्यूजी 2026: 'आपके जज्बे और दृढ़ संकल्प ने देश का मान बढ़ाया,' राष्ट्रपति मुर्मु ने वेटलिफ्टर बिंद्यारानी देवी को सराहा

सीडब्ल्यूजी 2026: 'आपके जज्बे और दृढ़ संकल्प ने देश का मान बढ़ाया,' राष्ट्रपति मुर्मु ने वेटलिफ्टर बिंद्यारानी देवी को सराहा ...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2006: नेशनल रिकॉर्ड होल्डर गुरिंदरवीर चूके, 100 मीटर रेस में भारत की उम्मीदों को झटका

कॉमनवेल्थ गेम्स 2006: नेशनल रिकॉर्ड होल्डर गुरिंदरवीर चूके, 100 मीटर रेस में भारत की उम्मीदों को झटका ...