Search

आईपीएल 2026: हार्दिक पांड्या पर लगा मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है


नई दिल्ली,  मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। हार्दिक के खाते में एक डिमेरिट प्वाइंट भी जोड़ा गया है। आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस (एमआई) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच हुए मुकाबले में हार्दिक को आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल एक का दोषी पाया गया है। 


दरअसल, मैच की दूसरी पारी के 10वें ओवर की चौथी गेंद फेंकने के बाद अपने रन-अप पर लौटते हुए हार्दिक ने जानबूझकर स्टंप्स की बेल्स को गिरा दिया था। हार्दिक ने आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.2 का उल्लंघन किया है, जो मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण या कपड़ों, मैदान के उपकरण या फिक्स्चर और फिटिंग के दुरुपयोग से जुड़ा हुआ है।


हार्दिक ने अपनी गलती को मानते हुए जुर्माना स्वीकार कर लिया। हार्दिक का प्रदर्शन इस मुकाबले में कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने गेंदबाजी में सिर्फ 2 ओवर डाले, जबकि बल्लेबाजी में 27 गेंदों का सामना करने के बाद वह सिर्फ 26 रन ही बना सके। अपनी इस पारी में उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाया।


मुंबई इंडियंस को केकेआर के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करने उतरी एमआई का बल्लेबाजी क्रम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सका। रोहित शर्मा 15 रन ही बना सके, तो रयान रिकेल्टन 6 रन बनाकर कैमरून ग्रीन का शिकार बने। नमन धीर अपना खाता तक नहीं खोल सके।


वहीं, सूर्यकुमार यादव की खराब फॉर्म इस मुकाबले में भी जारी रही और वह 15 रन बनाकर सौरभ दुबे की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। तिलक वर्मा 32 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 20 रन ही बना सके। अंत के ओवरों में कॉर्बिन बॉश ने 18 गेंदों में नाबाद 32 रन बनाए, जिसके बूते टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 147 रनों के टोटल तक पहुंचने में सफल रही।


हालांकि, एमआई के गेंदबाज 148 रनों के लक्ष्य का बचाव नहीं कर सके और केकेआर ने 6 विकेट खोकर 18.5 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया। मनीष पांडे ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों में 45 रनों की दमदार पारी खेली, तो रोवमैन पॉवेल ने 30 गेंदों में 40 रन बनाए। एमआई प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है।


Raj Sharma | May 21, 2026 | Sports |


भारत बनाम श्रीलंका: दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा, अनुभवी रवींद्र जडेजा की वापसी

भारत बनाम श्रीलंका: दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा, अनुभवी रवींद्र जडेजा की वापसी ...

सीडब्ल्यूजी 2026: 'आपके जज्बे और दृढ़ संकल्प ने देश का मान बढ़ाया,' राष्ट्रपति मुर्मु ने वेटलिफ्टर बिंद्यारानी देवी को सराहा

सीडब्ल्यूजी 2026: 'आपके जज्बे और दृढ़ संकल्प ने देश का मान बढ़ाया,' राष्ट्रपति मुर्मु ने वेटलिफ्टर बिंद्यारानी देवी को सराहा ...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2006: नेशनल रिकॉर्ड होल्डर गुरिंदरवीर चूके, 100 मीटर रेस में भारत की उम्मीदों को झटका

कॉमनवेल्थ गेम्स 2006: नेशनल रिकॉर्ड होल्डर गुरिंदरवीर चूके, 100 मीटर रेस में भारत की उम्मीदों को झटका ...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 मेडलिस्ट झंडू कुमार और मुथुपंडी राजा ने कहा- देश के लिए गोल्ड जीतना है अगला लक्ष्य

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 मेडलिस्ट झंडू कुमार और मुथुपंडी राजा ने कहा- देश के लिए गोल्ड जीतना है अगला लक्ष्य ...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने पर मीराबाई चानू बोलीं- 'ध्यान रिकॉर्ड पर नहीं, प्रदर्शन पर था'

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने पर मीराबाई चानू बोलीं- 'ध्यान रिकॉर्ड पर नहीं, प्रदर्शन पर था' ...

सीडब्ल्यूजी 2026: प्रीति ने डेबरा मिटेंजे को हराया, जादूमणि सिंह ने पाकिस्तानी बॉक्सर को चटाई धूल

सीडब्ल्यूजी 2026: प्रीति ने डेबरा मिटेंजे को हराया, जादूमणि सिंह ने पाकिस्तानी बॉक्सर को चटाई धूल ...

यूथ हॉकी5एस एशियन चैंपियनशिप: भारतीय पुरुष टीम ने ओमान और पाकिस्तान को रौंदा, महिला टीम को मिली हार

यूथ हॉकी5एस एशियन चैंपियनशिप: भारतीय पुरुष टीम ने ओमान और पाकिस्तान को रौंदा, महिला टीम को मिली हार ...