Search

त्रिकोणीय सीरीज के लिए अनुकूल रॉय हुए भारत ए टीम में शामिल, हर्ष दुबे की लेंगे जगह

आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे अनुकूल रॉय को त्रिकोणीय सीरीज के लिए भारत ए टीम में शामिल किया गया है


नई दिल्ली, आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे अनुकूल रॉय को त्रिकोणीय सीरीज के लिए भारत ए टीम में शामिल किया गया है। अनुकूल को हर्ष दुबे की जगह पर टीम से जोड़ा गया है। हर्ष का चयन अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारत की राष्ट्रीय टीम में हुआ है।  


अनुकूल ने इस सीजन में केकेआर के लिए अब तक कुल 13 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 8 विकेट अपने नाम किए हैं। गेंद के साथ-साथ अनुकूल बल्ले से भी योगदान देने के लिए जाने जाते हैं। अनुकूल के पास इस सीरीज में दमदार प्रदर्शन करके हर किसी को प्रभावित करने का सुनहरा मौका होगा।


भारत ए की कमान तिलक वर्मा के हाथों में सौंपी गई है। इस सीरीज के लिए 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को भी भारतीय टीम में चुना गया है, जबकि रियान पराग को उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है। प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह, आयुष बदोनी, सूर्यांश शेडगे और विपराज निगम इस सीरीज में बल्ले से योगदान देते हुए नजर आएंगे। 


पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हुए आईपीएल 2026 में प्रियांश और प्रभसिमरन सिंह का प्रदर्शन भी शानदार रहा है। प्रभसिमरन के साथ-साथ विकेटकीपर के तौर पर कुमार कुशाग्र को भी टीम में जगह मिली है। वहीं, सूर्यांश ने भी अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया है।


वहीं, गेंदबाजी में अंशुल कंबोज, अरशद खान, यश ठाकुर, और युद्धवीर सिंह को रखा गया है। इस सीरीज में भारत के अलावा श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए की टीमें हिस्सा लेंगी। इस त्रिकोणीय सीरीज का आगाज 9 जून से होगा और आखिरी मुकाबला 21 जून को खेला जाना है। सीरीज के सभी मुकाबले श्रीलंका के दांबुला में खेले जाएंगे। सीरीज के सारे मुकाबले वनडे फॉर्मेट में खेले जाएंगे।


त्रिकोणीय सीरीज के लिए भारत ए स्क्वॉड :- तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उप-कप्तान), आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विपराज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान और अनुकूल रॉय।


Raj Sharma | May 21, 2026 | Sports |


स्वदेश लौटने पर भारतीय टीम का भव्य स्वागत, खिलाड़ियों ने सरकार और सहयोगी संस्थाओं का जताया आभार

स्वदेश लौटने पर भारतीय टीम का भव्य स्वागत, खिलाड़ियों ने सरकार और सहयोगी संस्थाओं का जताया आभार ...

नरेन तम्हाने: गेंदबाज से विकेटकीपर बनने के बाद चमकी किस्मत, वैली ग्राउट से की जाती थी तुलना

नरेन तम्हाने: गेंदबाज से विकेटकीपर बनने के बाद चमकी किस्मत, वैली ग्राउट से की जाती थी तुलना ...

'आपका सफर शानदार रहा', रहाणे के इंटनरेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने पर रैना ने लिखा खास पोस्ट

'आपका सफर शानदार रहा', रहाणे के इंटनरेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने पर रैना ने लिखा खास पोस्ट ...

सीडब्ल्यूजी 2026: वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह ने जीता सिल्वर, सिर्फ 1 किग्रा के अंतर से चूके 'गोल्ड'

सीडब्ल्यूजी 2026: वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह ने जीता सिल्वर, सिर्फ 1 किग्रा के अंतर से चूके 'गोल्ड' ...

भारत बनाम श्रीलंका: दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा, अनुभवी रवींद्र जडेजा की वापसी

भारत बनाम श्रीलंका: दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा, अनुभवी रवींद्र जडेजा की वापसी ...

सीडब्ल्यूजी 2026: 'आपके जज्बे और दृढ़ संकल्प ने देश का मान बढ़ाया,' राष्ट्रपति मुर्मु ने वेटलिफ्टर बिंद्यारानी देवी को सराहा

सीडब्ल्यूजी 2026: 'आपके जज्बे और दृढ़ संकल्प ने देश का मान बढ़ाया,' राष्ट्रपति मुर्मु ने वेटलिफ्टर बिंद्यारानी देवी को सराहा ...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2006: नेशनल रिकॉर्ड होल्डर गुरिंदरवीर चूके, 100 मीटर रेस में भारत की उम्मीदों को झटका

कॉमनवेल्थ गेम्स 2006: नेशनल रिकॉर्ड होल्डर गुरिंदरवीर चूके, 100 मीटर रेस में भारत की उम्मीदों को झटका ...