Search

ग्रेटर नोएडा : दीपक हत्याकांड के फरार आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाश गोली लगने से घायल

ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र में हुए चर्चित दीपक नागर हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है


ग्रेटर नोएडा, ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र में हुए चर्चित दीपक नागर हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों की गुरुवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई, जिसमें दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। 


पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 20 मई की रात थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के ग्राम वैदपुरा के बाहर एक युवक को गोली मारने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस, फॉरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर एक युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला, जिसे तुरंत अस्पताल भेजा गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


मृतक की पहचान ग्राम वैदपुरा निवासी दीपक नागर के रूप में हुई थी। घटना के बाद परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच विशेष टीमों का गठन किया।


पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस हत्याकांड और साजिश में शामिल चार आरोपियों नवीन, अभय, आकाश और मोगली उर्फ पवन को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इसी क्रम में गुरुवार को पुलिस को गोपनीय सूचना मिली कि हत्या मामले के दो अन्य आरोपी डी पार्क सर्विस रोड के पास किसी का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर थाना ईकोटेक-3 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों संदिग्धों को पकड़ने का प्रयास किया।


पुलिस का कहना है कि खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों आरोपी गोली लगने से घायल हो गए। घायलों की पहचान हर्ष उर्फ राधे पुत्र कल्लू निवासी ग्राम वैदपुरा और जगत सिंह पुत्र छिद्दा निवासी ग्राम वैदपुरा के रूप में हुई है। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे .315 बोर, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है और हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।


Raj Sharma | May 21, 2026 | Haryana |


तेज आंधी-तूफान और झमाझम बारिश से मौसम सुहावना, जलभराव और गिरे पेड़ों ने बढ़ाई परेशानी

दिल्ली समेत नोएडा और आसपास के इलाकों में 4 जून को तेज आंधी-तूफान के साथ हुई झमाझम बारिश ने भीषण गर्मी से लोगों को बड़ी राहत दिलाई...

भ्रष्टाचारियों पर हरियाणा विजिलेंस का बड़ा प्रहार, रिश्वतखोर अधिकारियों के लिए 'दूर-दराज तबादला नीति' की सिफारिश

हरियाणा स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने मुख्यमंत्री से सिफारिश की है कि रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़े जाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को दोबारा उसी जिले या उसी पद पर तैनात न किया जाए...

ज़ीरकपुर में गोमांस से भरा ट्रक पकड़ने का दावा, गो रक्षा दल ने किया हंगामा; आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

ज़ीरकपुर के नगला इलाके में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब गो रक्षा दल की टीम ने एक ट्रक को रोककर उसमें गोमांस होने का दावा किया...

हरियाणा के सरकारी अस्पताल में नाबालिग का यौन शोषण, आरोपी डॉक्टर फरार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित लोकनायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) जिला सिविल अस्पताल में एक नाबालिग के साथ कथित यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है...

पीएम स्वनिधि योजना : निराशा को आशा में बदलने की कहानी, लाभार्थी मंदीप ने बताया- जीने का मिला सहारा

पीएम स्वनिधि जून 2020 में शुरुआत के बाद से रेहड़ी-पटरी वालों के लिए एक परिवर्तनकारी पहल के रूप में उभरी है।...

पूसा में खरीफ कॉन्फ्रेंस: 22 राज्यों के कृषि मंत्री एक मंच पर, कृषि सुधारों को मिला राष्ट्रीय संकल्प

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र पूसा में 28 और 29 मई को आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय खरीफ कॉन्फ्रेंस में देश के कृषि क्षेत्र से जुड़ा एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला...

हरियाणा के बोर्ड-निगमों में हुई नई नियुक्तियां, सरकार ने जारी किए आदेश

हरियाणा सरकार ने बोर्ड-निगमों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और अतिरिक्त निदेशकों की नियुक्तियां कर दी हैं। सरकार की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। ...

विनेश फोगाट एशियन गेम्स के ट्रायल्स में सिर्फ 50 किलोग्राम भारवर्ग में ही हिस्सा ले सकती हैं: डब्ल्यूएफआई

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट के उस आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है,...

भीषण गर्मी से एनसीआर के लोगों को मिली निजात, तीन दिनों तक बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी

एनसीआर में गुरुवार शाम से मौसम ने अचानक करवट ली और तेज बारिश, आंधी तथा धूल भरी हवाओं ने भीषण गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत दी...

ग्रेटर नोएडा : पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़, गैंगस्टर-आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमे हैं दर्ज

गौतमबुद्धनगर के जारचा थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई...