Search

ग्रेटर नोएडा में रंजिश के चलते युवक की गोली मारकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-3 थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई


ग्रेटर नोएडा,  ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-3 थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान वैदपुरा गांव निवासी दीपक नागर के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कई टीमों का गठन कर जांच शुरू कर दी है।  


शुरुआती जांच में यह मामला वर्ष 2011 में हुए एक पुराने हत्याकांड से जुड़ा बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक दीपक नागर पर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें उसे गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस जांच में सामने आया है कि वर्ष 2011 में कल्लू नामक व्यक्ति की हत्या हुई थी। 


उस मामले में मृतक दीपक नागर के पिता अशोक नागर आरोपी बनाए गए थे। उस केस में धर्मवीर को आजीवन कारावास की सजा हुई थी जबकि एक अन्य आरोपी महेंद्र की ट्रायल के दौरान मौत हो गई थी। वहीं, दीपक के पिता अशोक नागर अदालत से बरी हो गए थे। बताया जा रहा है कि कल्लू की हत्या आपसी लेनदेन के विवाद में हुई थी। अब पुलिस को आशंका है कि उसी पुराने विवाद और रंजिश के चलते दीपक नागर की हत्या की गई है। 


घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच के लिए पांच विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो लगातार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं। पुलिस ने बताया कि हत्या की साजिश में शामिल दो आरोपियों आकाश और पवन को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। 


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। पुरानी रंजिश, आपसी विवाद और हत्या की साजिश समेत सभी एंगल पर काम किया जा रहा है। इकोटेक-3 थाना पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस हत्याकांड का पूरा खुलासा कर दिया जाएगा। वहीं गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। 


Raj Sharma | May 21, 2026 | Haryana |


तेज आंधी-तूफान और झमाझम बारिश से मौसम सुहावना, जलभराव और गिरे पेड़ों ने बढ़ाई परेशानी

दिल्ली समेत नोएडा और आसपास के इलाकों में 4 जून को तेज आंधी-तूफान के साथ हुई झमाझम बारिश ने भीषण गर्मी से लोगों को बड़ी राहत दिलाई...

भ्रष्टाचारियों पर हरियाणा विजिलेंस का बड़ा प्रहार, रिश्वतखोर अधिकारियों के लिए 'दूर-दराज तबादला नीति' की सिफारिश

हरियाणा स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने मुख्यमंत्री से सिफारिश की है कि रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़े जाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को दोबारा उसी जिले या उसी पद पर तैनात न किया जाए...

ज़ीरकपुर में गोमांस से भरा ट्रक पकड़ने का दावा, गो रक्षा दल ने किया हंगामा; आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

ज़ीरकपुर के नगला इलाके में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब गो रक्षा दल की टीम ने एक ट्रक को रोककर उसमें गोमांस होने का दावा किया...

हरियाणा के सरकारी अस्पताल में नाबालिग का यौन शोषण, आरोपी डॉक्टर फरार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित लोकनायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) जिला सिविल अस्पताल में एक नाबालिग के साथ कथित यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है...

पीएम स्वनिधि योजना : निराशा को आशा में बदलने की कहानी, लाभार्थी मंदीप ने बताया- जीने का मिला सहारा

पीएम स्वनिधि जून 2020 में शुरुआत के बाद से रेहड़ी-पटरी वालों के लिए एक परिवर्तनकारी पहल के रूप में उभरी है।...

पूसा में खरीफ कॉन्फ्रेंस: 22 राज्यों के कृषि मंत्री एक मंच पर, कृषि सुधारों को मिला राष्ट्रीय संकल्प

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र पूसा में 28 और 29 मई को आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय खरीफ कॉन्फ्रेंस में देश के कृषि क्षेत्र से जुड़ा एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला...

हरियाणा के बोर्ड-निगमों में हुई नई नियुक्तियां, सरकार ने जारी किए आदेश

हरियाणा सरकार ने बोर्ड-निगमों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और अतिरिक्त निदेशकों की नियुक्तियां कर दी हैं। सरकार की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। ...

विनेश फोगाट एशियन गेम्स के ट्रायल्स में सिर्फ 50 किलोग्राम भारवर्ग में ही हिस्सा ले सकती हैं: डब्ल्यूएफआई

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट के उस आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है,...

भीषण गर्मी से एनसीआर के लोगों को मिली निजात, तीन दिनों तक बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी

एनसीआर में गुरुवार शाम से मौसम ने अचानक करवट ली और तेज बारिश, आंधी तथा धूल भरी हवाओं ने भीषण गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत दी...

ग्रेटर नोएडा : पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़, गैंगस्टर-आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमे हैं दर्ज

गौतमबुद्धनगर के जारचा थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई...