Search

देशभर में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप, अगले तीन दिनों तक कई जगहों पर रेड अलर्ट

शभर में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है, जिससे बचने के लिए सावधान रहने की सलाह दी जा रही है।


नई दिल्ली, देशभर में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है, जिससे बचने के लिए सावधान रहने की सलाह दी जा रही है। 


आईएमडी वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने उत्तर प्रदेश को लेकर कहा कि पश्चिमी हवाएं चलने से तापमान में वृद्धि देखने को मिल रही है। पिछले चार दिनों से पूरे देश में सबसे ज्यादा तापमान रहा। प्रयागराज मंडल और आगरा मंडल में रेड अलर्ट और लखनऊ में यलो अलर्ट जारी है। आने वाले तीन दिनों तक रेड अलर्ट है। इसके बाद ऑरेंज अलर्ट रहेगा।


मोहम्मद दानिश ने बताया कि उत्तर प्रदेश में अधिकांश जगहों पर 40 से 45 डिग्री तक अधिकतम तापमान है, इस वक्त प्रदेश में प्रचंड गर्मी बनी हुई है। सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक तापमान सबसे ज्यादा रहता है। ऐसे में लोगों से यही अपील है कि कम से कम बाहर निकलें। अगर निकलना बहुत जरूरी है को सिर को ढंक कर और पानी की बोलत साथ लेकर निकलें। समय-समय पर पानी पीते रहें।


आईएमडी मुंबई के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा कि जहां तक महाराष्ट्र की बात है तो लू (हीटवेव) के संबंध में विदर्भ क्षेत्र के लिए दो दिनों, आज और कल के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया गया है।


बिक्रम सिंह ने बताया कि कुछ जिलों के अमरावती या उससे लगे हुए जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।


चंडीगढ़ के आईएमडी निदेशक सुरिंदर पॉल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में मौसम में बदलाव के कारण पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों को अगले दो दिनों में गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है, हालांकि लू की स्थिति बनी रहेगी। गुरदासपुर, अमृतसर जैसे कुछ जिलों में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। लेकिन बाकी पंजाब में लू की स्थिति बनी रहेगी। जिन जिलों में 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान गया है, उसमें कुछ कमी आ सकती है।


Raj Sharma | May 21, 2026 | Haryana |


तेज आंधी-तूफान और झमाझम बारिश से मौसम सुहावना, जलभराव और गिरे पेड़ों ने बढ़ाई परेशानी

दिल्ली समेत नोएडा और आसपास के इलाकों में 4 जून को तेज आंधी-तूफान के साथ हुई झमाझम बारिश ने भीषण गर्मी से लोगों को बड़ी राहत दिलाई...

भ्रष्टाचारियों पर हरियाणा विजिलेंस का बड़ा प्रहार, रिश्वतखोर अधिकारियों के लिए 'दूर-दराज तबादला नीति' की सिफारिश

हरियाणा स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने मुख्यमंत्री से सिफारिश की है कि रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़े जाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को दोबारा उसी जिले या उसी पद पर तैनात न किया जाए...

ज़ीरकपुर में गोमांस से भरा ट्रक पकड़ने का दावा, गो रक्षा दल ने किया हंगामा; आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

ज़ीरकपुर के नगला इलाके में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब गो रक्षा दल की टीम ने एक ट्रक को रोककर उसमें गोमांस होने का दावा किया...

हरियाणा के सरकारी अस्पताल में नाबालिग का यौन शोषण, आरोपी डॉक्टर फरार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित लोकनायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) जिला सिविल अस्पताल में एक नाबालिग के साथ कथित यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है...

पीएम स्वनिधि योजना : निराशा को आशा में बदलने की कहानी, लाभार्थी मंदीप ने बताया- जीने का मिला सहारा

पीएम स्वनिधि जून 2020 में शुरुआत के बाद से रेहड़ी-पटरी वालों के लिए एक परिवर्तनकारी पहल के रूप में उभरी है।...

पूसा में खरीफ कॉन्फ्रेंस: 22 राज्यों के कृषि मंत्री एक मंच पर, कृषि सुधारों को मिला राष्ट्रीय संकल्प

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र पूसा में 28 और 29 मई को आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय खरीफ कॉन्फ्रेंस में देश के कृषि क्षेत्र से जुड़ा एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला...

हरियाणा के बोर्ड-निगमों में हुई नई नियुक्तियां, सरकार ने जारी किए आदेश

हरियाणा सरकार ने बोर्ड-निगमों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और अतिरिक्त निदेशकों की नियुक्तियां कर दी हैं। सरकार की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। ...

विनेश फोगाट एशियन गेम्स के ट्रायल्स में सिर्फ 50 किलोग्राम भारवर्ग में ही हिस्सा ले सकती हैं: डब्ल्यूएफआई

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट के उस आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है,...

भीषण गर्मी से एनसीआर के लोगों को मिली निजात, तीन दिनों तक बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी

एनसीआर में गुरुवार शाम से मौसम ने अचानक करवट ली और तेज बारिश, आंधी तथा धूल भरी हवाओं ने भीषण गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत दी...

ग्रेटर नोएडा : पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़, गैंगस्टर-आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमे हैं दर्ज

गौतमबुद्धनगर के जारचा थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई...