Search

दीपिका नागर हत्याकांड: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गंभीर चोटों का खुलासा

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में नवविवाहिता दीपिका नागर की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है


ग्रेटर नोएडा,  उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में नवविवाहिता दीपिका नागर की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। इसी बीच, अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आए खुलासों ने मामले को और गंभीर बना दिया है।


 


पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, दीपिका के शरीर पर कई गंभीर बाहरी चोटों के निशान पाए गए। दाहिने चेहरे पर लगभग 12 सेंटीमीटर लंबी सूजन के निशान मिले, जबकि बाईं कोहनी और बाएं हाथ पर भी गहरी चोटें पाई गईं। रिपोर्ट में दाहिनी जांघ पर करीब 38 सेंटीमीटर लंबा गहरा नीला दबाव चिन्ह दर्ज किया गया है। बाएं घुटने पर हड्डी तक गहरा घाव पाया गया। इसके अलावा, कमर और पेट के निचले हिस्से में चोट, दाहिने इलियक क्रेस्ट के ऊपर बड़े आकार का गोलाकार कंट्यूजन और हाथों के चारों ओर चोट के निशान भी मिले। पोस्टमॉर्टम के दौरान बाएं कान से रक्तस्राव और सीने व पेट के बाईं ओर दबाव तथा घर्षण के गहरे निशान भी पाए गए।


रिपोर्ट में मस्तिष्क के मध्य और बाईं ओर हेमेटोमा यानी रक्त का थक्का पाया गया। रिपोर्ट में तिल्ली फटी हुई मिली, जबकि बाईं किडनी पीली अवस्था में पाई गई। शरीर के विभिन्न हिस्सों में अंदरूनी रक्तस्राव की पुष्टि भी हुई है। हृदय के चैम्बर खाली पाए गए।


पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि शरीर पर मिली गंभीर बाहरी और आंतरिक चोटें भारी आघात की ओर संकेत करती हैं। विशेष रूप से मस्तिष्क में हेमेटोमा और तिल्ली का फटना गंभीर हिंसक चोटों का परिणाम माना जा रहा है। वहीं. विसरा को सुरक्षित कर विषैले पदार्थों की जांच के लिए परीक्षण हेतु भेज दिया गया है।


दीपिका की मां सरोज नागर ने आईएएनएस से बताया कि परसों रात करीब एक बजे हमें यह जानकारी मिली कि हमारी बेटी छत से गिर गई है। उन्होंने यह नहीं बताया कि वह कैसे गिरी या असल में क्या हुआ था। जब हमने पूछा कि हमारी बेटी कैसे गिरी, तो उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। वे पिछले आठ महीनों से हमारी बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे।


Raj Sharma | May 19, 2026 | India |


दुबई बेस्ड भारतीय बैंकर श्रद्धा गुप्ता ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की

भारतीय पर्वतारोही श्रद्धा गुप्ता ने सफलतापूर्वक माउंट एवरेस्ट (8,849 मीटर) पर चढ़ाई पूरी कर ली है, ...

हिमाचल प्रदेश : नगर निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर जयराम ठाकुर का तंज, बोले- सरकार के खिलाफ जनादे

हिमाचल प्रदेश के नगर निकाय चुनावों में भाजपा को बढ़त मिली है। नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयर...

सेना-वायु सेना के संयुक्त ऑपरेशन के बाद कसौली की भीषण आग काबू, पहली बार रात में हुई हवाई अग्निशम

उत्तराखंड में कसौली के जंगलों में 26 मई से लगी भीषण आग पर भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना और हिमाचल प्रदेश प...

जेपी नड्डा ने अपने पैतृक गांव में डाला वोट, पंचायत चुनाव में जनता से की भागीदारी की अपील

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के दौरान अपने प...

ट्विशा शर्मा मामला : गिरिबाला सिंह और समर्थ को पांच दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा गया

भोपाल की एक जिला अदालत ने शुक्रवार को पूर्व जिला न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह को, अभ...

ट्विशा शर्मा केस: गिरफ्तारी के बाद गिरिबाला सिंह को आज कोर्ट में पेश करेगी सीबीआई

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरफ्तार पूर्व जज गिरिबाला सिंह को शुक्रवार क...

देश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं, भारत दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रिफाइनर : केंद्र

केंद्र सरकार ने साफ शब्दों में कहा है कि देश में पेट्रोल और डीजल की किसी तरह की कोई कमी नहीं है और घरेलू ज...

दिल्ली की जामा मस्जिद समेत पूरे देश में कड़ी सुरक्षा के बीच मनाई जा रही बकरीद

पूरे देश में गुरुवार को बकरीद उत्साह के साथ मनाई जा रही है। सुबह से ही हजारों की संख्या में लोग मस्जिदो...

मुंबई से सिकंदराबाद लाई जा रही 1.22 करोड़ की रकम बरामद, रेलवे पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सिकंदराबाद सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुंबई ...

अमित शाह ने सीमावर्ती इलाकों में 360 डिग्री सुरक्षा योजना शुरू की, घुसपैठ रोकने पर विशेष ध्यान

भारत-पाकिस्तान सीमा पर राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक बड़े कदम के तौर पर राजस्थान के सी...